रक्सौल में हर्षोल्लास से मनी ईद ,लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर दी मुबारक बाद
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल समेत सीमावर्ती रक्सौल में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द् के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। एक माह से चला आ रहा पवित्र रमजान माह का समापन मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदगाह में नमाज अदा करने के साथ किया। रक्सौल नगर समेत अनुमंडल भर के विभिन्न मस्जिदो-ईदगाहों में सिर झुकाकर सजदा किया गया और देश-दुनिया की बेहतरी की दुआ मांगी गई।
पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह के 8बजे रक्सौल के बड़ी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज सम्पन्न होने के बाद सभी नमाजियों ने उपस्थित लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
इस बीच रक्सौल प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इतजाम कर रखा था।एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित और डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि रक्सौल में ईद उल फितर का पर्व सद्भावनापूर्ण व सौहार्द्र के साथ मनाया गया।
सद्भावना और भाईचारे की गौरवशाली परंपरा को कायम रखने के...









