मानवता की मिसाल: रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने पेश की कर्तव्यपरायणता, घायल युवक के लिए बने ‘जीवनदाता’
स्वयं की गाड़ी से घायल को पहुँचाया अस्पताल; राहगीर बने रहे तमाशबीन, अधिकारी ने बढ़ाया हाथ
आदापुर (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर-रक्सौल मुख्य पथ पर मानवता को गौरवान्वित करने वाला एक मामला सामने आया है। जहाँ एक तरफ सड़क हादसे के बाद लोग मदद करने के बजाय कतराते नजर आए, वहीं रक्सौल एसडीपीओ (SDPO) मनीष आनंद ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सड़क किनारे तड़प रहे एक युवक की जान बचाई। अधिकारी ने न केवल अपना काफिला रोका, बल्कि प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना घायल को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुँचाकर भर्ती कराया।
भीषण हादसे के बाद अचेत पड़ा था सानू
जानकारी के अनुसार, आदापुर थाना क्षेत्र के अररा गांव निवासी सुनील पासवान का 27 वर्षीय पुत्र सानू कुमार बीती रात करीब 8 बजे बाइक दुर्घटना का शिकार हो गया था। कचूरबारी और बरवा के बीच नहर पथ पर वह लहूलुहान और अचेत अवस्था में पड़...









