रक्सौल: बुनियाद केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, ‘अटल वयोश्री योजना’ से संवरेगा बुजुर्गों का जीवन
रक्सौल ।(Vor desk)। स्थानीय बुनियाद केंद्र में गुरुवार को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'अटल वयोश्री योजना' के तहत मिलने वाले लाभों और सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी जयप्रकाश, अनुमंडलीय कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती रवि कुमारी और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
बुजुर्ग समाज के मार्गदर्शक: बीडीओ
समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ जयप्रकाश ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर और मार्गदर्शक हैं। उनके अनुभवों के सदुपयोग से समाज को एक नई और सकारात्मक दिशा मिल सकती है। उन्होंने प्रशासन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
सेहत के नुस्खे और सक्रिय जीवन
प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ...









