भारत-नेपाल मैत्री पुल पर नेपाल आर्म्ड पुलिस की बर्बरता, ट्रेन पकड़ने रक्सौल आ रहे यात्री का पैर तोड़ा
रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स की ज्यादती बढ़ गई है।ताजा मामले में एपीएफ जवानों द्वारा एक यात्री को बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित यात्री नेपाल के वीरगंज से भारत की ओर आ रहा था और रक्सौल स्टेशन से सत्याग्रह एक्सप्रेस पकड़ने वाला था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैत्री पुल पर जांच के दौरान एपीएफ के एक जवान ने यात्री से बदसलूकी की। जब यात्री ने इसका विरोध किया तो जवान आग-बबूला हो गया और उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि यात्री का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित यात्री के साथ महिलाएं भी थी,जो रहम की भीख मांगती रही,लेकिन,जवानों ने एक नहीं सुना।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोग मौके पर जुट गए और एपीएफ जवानो...









