त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम संपन्न:फिजाओं में बसा था बस..’या हुसैन’…’या हुसैन’!
रक्सौल।( vor desk )। मुहर्रम पर्व मंगलवार को प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच शांति व सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो गया। इस अवसर पर रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित कर्बला के मैदान में विभिन्न गांवों से ताजिया के साथ जुलूस पहुंचा।जिसमे तिरंगा ध्वज थामे युवक देश प्रेम का संदेश भी दे रहे थे। इस दौरान जुलूस में शामिल युवकों ने पारंपरिक अस्त्रों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाये। जुलूस में हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था।
इधर,अनुमण्डल के विभिन्न प्रखंडो में आयोजित होने वाले ताजिया जुलूस तनाव रहित व आपसी मिल्लत के वातावरण में संपन्न कराने के लिए एसडीओ अमित कुमार व डीएसपी सजंय कुमार झा खुद मोनिटरिंग करते रहे।यही नही मिल्लत व आपसी सद्भाव के बीच पर्व सम्पन्न कराने के लिए खुद उन्होंने मेला में भी शिरकत किया। पलनवा थाना क्षेत्र क...









