गायब महिला की साड़ी व तीनों बेटियों के शव तालाब से बरामद,महिला का सुराग नही,अटकलें तेज!
-विधायक डॉ0 शमीम ने परिजनों को सांत्वना के साथ सरकारी सहायता का दिया आश्वासन,परिजन रो रो कर बेहाल
रक्सौल।( vor desk )। बिहार -नेपाल सीमा के पूर्वी चंपारण में रविवार की सुबह एक दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई।रक्सौल अनुमण्डल के छौड़ादानों के एकडरी गांव में एक ही परिवार की तीन लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।चर्चा है कि एक महिला अपने तीनों बच्चों को लेकर तालाब में कूद गई।जिसमे लड़कियों की मौत हो गई।जबकि, मृतकाओं की मां ललिता देवी (29 )का अब तक अता -पता नही चल सका है। सूचना मिलते हीं छौड़ादानों पुलिस की उपस्थिति में रेस्क्यू टीम ने शव को तालाब में खोजा गया। इस दौरान तीनों लड़कियों के शव को तालाब से बरामद कर लिया गया। जबकि महिला अभी लापता है।बताया गया कि वहां से महिला की साड़ी मिली।लेकिन,महिला का कोई सुराग नही मिल सका।
बताया गया कि उक्त महिला अपने तीन बच्चों को लेकर तालाब म...









