मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रक्सौल को जिला बनाने की मांग,जद यू टीम ने सौंपा 10सूत्री ज्ञापन!
रक्सौल।( vor desk )। जनता दल(यू०) के जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल के नेतृत्व में एक जद यू की एक टीम ने मोतिहारी सर्किट हाउस में बिहार के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। इस टीम में मुख्य नगर निकाय के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार,रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष डॉ सौरव कुमार राव,रक्सौल नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अशोक साह,युवा जिला महासचिव इंद्रजीत पटेल,राजकुमार राव शामिल थे।जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने सौपें गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया गया।साथ क्षेत्र के विकास की जन मुद्दों के निराकरण की मांग रखी गई।
उन्होंने बताया कि ज्ञापन में रक्सौल मुख्य पथ पर स्तिथ रेलवे गुमटी न०33एवं 34 पर अोवर ब्रिज का निर्माण व रक्सौल शहर के मुख्य पथ का सैंदरीकरण एंव चौड़ीक...









