Monday, September 7

रक्सौल आसपास

केसीसी व शिक्षा ऋण देने में कोई  कोताही बर्दाश्त नहीं : एलडीएम रजक

केसीसी व शिक्षा ऋण देने में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं : एलडीएम रजक

रक्सौल आसपास
रक्सौल ( vor desk)।एल डी एम रामेश्वर रजक ने बुधवार को रक्सौल स्थित प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि केसीसी व शिक्षा ऋण से ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभान्वित कराएं। बैठक में श्री रजक ने अंचल, प्रखंड, कृषि, शिक्षा, मनरेगा सहित अन्य सरकारी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में बैंक के माध्यम से आ रही समस्याओं को आपसी समन्वय से निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस अवसर पर के सी सी के एन पी खाते को जीविका से मिलकर दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित कराने के लिए बच्चों को पढ़ाई के लिए ऋण देने में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ऋण की धीमी रफ्तार पर एतराज जत...
रक्सौल में थम नही रहा बच्चों की मौत, सुंदरपुर में फिर  एक बच्चे की मौत से हड़कम्प!

रक्सौल में थम नही रहा बच्चों की मौत, सुंदरपुर में फिर एक बच्चे की मौत से हड़कम्प!

रक्सौल आसपास
अज्ञात बीमारी से मरने वाले बच्चों की आधिकारिक संख्या 10 पहुँची,अधिकारियों की नींद उड़ी रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में अज्ञात बीमारी के कहर से 10 मासूम बच्चों की सिलसिलेवार मौत हो गयी है।इस बीमारी ने शहर में कोहराम मचा दिया है।बच्चों की मौत के कारणों का पता लगाने में अभी तक स्वास्थ महकमा विफल साबित हो रहा है। जानकारी के मुताबिक,मरने वाले बच्चों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।बुधवार को रक्सौल के सुंदरपुर में महम्मद राहुल व तमन्ना का चार माह का नवजात शिशु रमजान बाबू की मौत हो गई।बताया गया कि बीती रात शिशु को दूध पिला कर सुलाया गया।सुबह मौत हो गई।वह न्यूमोनिया से ग्रस्त था।बीरगंज के नारायणी उप क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज हुआ था।जिससे वह ठीक था।इसी बीच मौत की घटना से पूरा परिवार रो रो कर बेहाल हो गया।इससे पहले सोमवार को भी शहर के पश्चिमी छोर स्थित बड़ा परेउवा मुहल्ले में फिर एक शिशु ...
अल जमीयतुल इस्लामियां लील मुमेनात द्वारा क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी सम्मानित!

अल जमीयतुल इस्लामियां लील मुमेनात द्वारा क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी सम्मानित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।बेटियां पढ़ेगी,तभी समाज और देश बढ़ेगा।आज की लड़कियां किसी से कम नही हैं।हर क्षेत्र में उन्होंने अपना परचम लहराया है।जरूरत है उन्हें हौसला देने की।अच्छी शिक्षा देने की ।उक्त बातें रकसौल के कौड़िहार चौक स्थित अल जमीयतूल इस्लामिया लील मुमेनात द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एसएसबी 47 वीं बटालियन कमांडेंड प्रियवर्त शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि एससबी की महिला बटालियन की अलग पहचान है,जो साबित करती है कि लड़कियां किसी से कम नही। उन्होंने कहा कि एसएसबी की तरफ से पहल करते हुए इन बच्चियों को सिलाई, ड्राइविंग, या अन्य ट्रेनिंग दिलाई जाएगी ।उन्हें हर संभव मदद की जाएगी।ताकि वे हुनरमंद व स्वावलम्बी बन सकें।शहर के आइके मॉडल स्कूल में आयोजीत उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता काजी नेसार अहमद ने किया।उन्होंने कहा कि वही कौम तरक्की करती है।जो तालीम हासिल करता है।वहीं,मुफ़्ती ज्याउल कासमी ने कह...
रक्सौल में सिटी मेगा मार्ट का शुभारम्भ,एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने किया उद्घाटन

रक्सौल में सिटी मेगा मार्ट का शुभारम्भ,एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने किया उद्घाटन

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में शनिवार को 'सिटी मेगा मार्ट 'की शाखा का शुभारम्भ हुआ।इसका उद्घाटन एक समारोह के बीच एसएसबी के 47वीं बटालियन कमांडेट प्रियवर्त शर्मा ने फीता काट कर किया।उन्होंने कहा कि सीमावर्ती रक्सौल में काफी सम्भावनाएं है।सिटी मेगा मार्ट की शाखा खुलने से रक्सौल की अलग पहचान बनेगी। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक अंकेश कुमार ने कमांडेट श्री शर्मा को उपहार दे कर सम्मानित किया। श्री कुमार ने बताया कि कंपनी उद्घाटन के अवसर पर अपने ग्राहकों को हर खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार दे रही है तथा लकी ड्रा के माध्यम से बंपर प्राइस में बाइक, एलईडी टीवी ,वाशिंग मशीन भी अपने ग्राहकों को दे रही है। रक्सौल में अपनी इस शाखा में कंपनी किराना बाजार भी लाई है।जिसमें ग्राहकों को मार्केट से कम दामों में खाने का सामान भी सिटी मेगा मार्ट उपलब्ध करा रही है।इसका उदाहरण उद्घाटन के साथ ही दिखा ।ज...
रक्सौल में 7 बच्चों के मौत के बाद डब्लूएचओ द्वारा हेल्थ चेकअप व कम्युनिटी बेस्ड सर्वे की मांग!

रक्सौल में 7 बच्चों के मौत के बाद डब्लूएचओ द्वारा हेल्थ चेकअप व कम्युनिटी बेस्ड सर्वे की मांग!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।बीते दो सप्ताह में रक्सौल में सरिसवा नदी किनारे बसे वार्ड 7, 8 और 9 में अज्ञात बीमारी से सात बच्चों की अचानक मौत के बाद पूरे नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। डा. स्वयंभू शलभ ने मुख्यमंत्री बिहार, पीएचईडी, डब्लूआरडी एवं यूएनडीपी समेत डीएम, मोतिहारी और एसडीएम, रक्सौल को इन स्थितियों से अवगत कराया है। डा. शलभ ने आशंका व्यक्त की है कि सरिसवा नदी का बढ़ता प्रदूषण भी मौत का एक कारण हो सकता है। इस पानी में भारी मात्रा में हैवी मेटल्स की मौजूदगी है। यहां के पेयजल में भी इसका दुष्प्रभाव आने की प्रबल आशंका है। यहां के पेयजल का टीडीएस लेवल तो पहले से ही सामान्य से अधिक है। डा. शलभ ने बीते शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. शरतचंद्र शर्मा से इस विषय पर बात की। बच्चों की मृत्यु की रिपोर्ट को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मेडिकल सर्विलांस टीम या...
एसएसबी के द्वारा बेरोजगार युवकों के लिए प्लम्बर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ!

एसएसबी के द्वारा बेरोजगार युवकों के लिए प्लम्बर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47वीं बटालियन( पंटोका) द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2019-20 के तहत सीमावर्ती इलाके के 25 नवयुवकों के लिए चलाए जा रहे 45 दिवसीय प्लम्बिंग प्रशिक्षण के शुभारंभ शहर के नागा रोड स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रांगण में हुआ। जिसका विधिवत उदघाट्न 47वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा ने फीता काट व दीप प्रज्ज्वलन करके किया। उक्त बावत श्री शर्मा ने कोर्स शुभारंभ के दौरान अवगत कराया कि 47वीं वाहिनी एसएसबी अपनी विभिन्न ड्यूटियों के साथ-साथ क्षेत्रीय जनता के लिए अपने जिम्मेदारी के इलाकें में सिविक एक्शन कार्य संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि निःशुल्क मेडिकल सिविक एक्शन, पशु सिविक एक्शन कार्यक्रम, कम्प्यूटर कोर्स, मोटर ड्राइविंग कोर्स, ब्यूटीशियन व सिलाई जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बेरोजगारी द...
भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्सौल नगर के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत!

भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्सौल नगर के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा पार्टी के युवा नेता कमलेश कुमार के नेतृत्व में नव नियुक्त रक्सौल भाजपा अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ़ को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ता रोहित दास,जीशान अहमद,अखिलेश कुमार,बबलू कुमार,विनय कुमार,अफरोज आलम,शिव कुमार दास,कुंदन कुमार,बजरंगी कुमार,पवन कुमार,नितेश पटेल,विकास कुशवाहा,नौशाद अंसारी,बिट्टू गुप्ता,राजू कुमार,करण कुमार,विशाल पाण्डे,आकाश दास,रमन कुमार आदि उपस्थित थे। ...
बंध्याकरण के बाद भी गर्भ ठहरने का मामला तूल पकड़ा,रक्सौल पीएचसी में हुआ हंगामा!

बंध्याकरण के बाद भी गर्भ ठहरने का मामला तूल पकड़ा,रक्सौल पीएचसी में हुआ हंगामा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। बंध्याकरण के बाद गर्भ ठहरने का मामला सामने आया है।इसके बाद भाजपा नेत्री पूर्णिमा भारती के नेतृत्व में पीड़िता के परिजनों व समर्थकों ने रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया।इसके बाद मेरी स्टोप के इंचार्ज रूपेश कुमार कहीं छुप गए। मामला तूल पकडने के बाद पीएचसी के चिकित्सक डॉ0 जीवन चौरसिया , राजेन्द्र प्रसाद सिंह , बंध्याकरण इंचार्ज नवल सिंह ,यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार आदि ने समझा बुझा कर माहौल को शांत कराया।साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।इधर, शहर के कोईरिया टोला निवासी रामजी प्रसाद चौरसिया की पत्नी पीड़िता सविता देवी ने रक्सौल पीएचसी में आवेदन दिया।जिसे बंध्याकरण इंचार्ज नवल सिंह ने रिसीव किया।इस दौरान शिकायत करने पर पीड़िता ने मेरी स्टोप इंडिया के प्रबन्धक रूपेश कुमार पर दुर्व्यवहार व अपशब्द बोलने का आरोप भी लगाया है।पीड़िता ने बताया कि पीएच...
रक्सौल में अज्ञात बीमारी से बच्चों की मौत की संख्या 7 पहुँची, मेडिकल टीम ने की जांच!

रक्सौल में अज्ञात बीमारी से बच्चों की मौत की संख्या 7 पहुँची, मेडिकल टीम ने की जांच!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में अज्ञात बीमारी से मौत का मामला थम नही रहा।यह संख्या बढ़ कर अब सात हो गई।शुक्रवार की रात्रि शहर के वार्ड 8 स्थित इसलामपुर में आफताब अंसारी के चार माह की पुत्री सन्ना खातून की मौत हो गई।दो दिन पहले ही शहर के वार्ड 7 स्थित प्रेम नगर में प्रदीप यादव के दस वर्षीय पुत्र नकुल की मौत हुई थी।पिछले एक पखवाड़े में कुल 7 मौत हो गई।इससे क्षेत्र में खौफ का साया है।इधर,रक्सौल पीएचसी की एक मेडिकल टीम शनिवार को पीड़ितों के घर पहुची और मौत के कारण की पड़ताल की।एक बार फिर स्थलगत जांच के बाद पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने दुहराया की पिछले दिनों पांच मौत हुई थी।अब इसकी संख्या सात हुई है।लेकिन,मौत की वजह अलग- अलग है।एक बच्चा जो डंकन में उपचार के बाद जीवित है।उसे ब्रोंकाइट्स पीड़ित पाया गया है।चुकि किसी मृत बच्चे का पोस्टमार्टम नही हुआ है।इसलिए बीमारी ...
जब तक दुनिया रहेगी,बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर का नाम रहेगा:राम बाबू यादव

जब तक दुनिया रहेगी,बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर का नाम रहेगा:राम बाबू यादव

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।जब तक दुनिया रहेगी।तब तक बाबा साहेब का नाम अमर रहेगा।उक्त बातें कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने शुक्रवार को कही। शहर के कोइरिटोला स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण के उपरांत बाबा साहेब याद किया गया। इस बीच श्री यादव ने कहा कि बाबा साहेब और उनके द्वारा बनाया गया संविधान दुनिया रहने तक अमर रहेगा।उन्होंने कहा कि दलित पिछडो को उन्होंने आवाज दी।शिक्षा व समानता का अधिकार दिया।उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनियां में अद्वितीय है।इस संविधान के कारण ही भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत व अनुकरणीय है।वहीं,जनाधिकार पार्टी के मोहम्मद जहीर ने कहा कि बाबा साहब का संविधान देश के लिए एक ग्रन्थ है।जिसकी अनुपालन व रक्षा हमारा कर्तव्य है।बाबा साहब नही होते,तो,शायद भारत मे समानता और धार्मिक स्वतंत्रता नही होती। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!