Saturday, June 20

रक्सौल आसपास

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने  आईआईएम के दीक्षांत समारोह में शिप्रा को प्रदान किया एमबीए (फाइनान्स)की उपाधि!

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आईआईएम के दीक्षांत समारोह में शिप्रा को प्रदान किया एमबीए (फाइनान्स)की उपाधि!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।नारी शक्ति अब हर क्षेत्र में अपना झंडा गाड़ रही है।अपनी उपलब्धियों से वे न केवल श्रद्धा की पात्र बन रही हैं,बल्कि,अपने पैरों पर खड़ा हो कर यह साबित कर रही हैं कि हम किसी से कम नहीं।शिप्रा सिन्हा इसी का उदाहरण है।जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर विशाखापट्टनम से आईआईएम से एमबीए (फाइनांस )की उपाधि हासिल किया है।शिप्रा को दीक्षांत समारोह में देश के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उक्त उपाधि प्रदान किया है। बता दे कि शिप्रा जीवन कुमार सिन्हा व पुष्पा सिन्हा की पुत्री है।जो शहर के एस ए वी विद्यालय की छात्रा रह चुकी है।जीवन सिन्हा रक्सौल रेलवे में मुख्य टीटीई थे और माता एस ए वी विद्यालय में शिक्षका थी।प्रारम्भिक शिक्षा दीक्षा रक्सौल स्थित एसएवी स्कूल में मिली थी।फिर कड़ी मेहनत व लग्न के परिणामस्वरूप उच्च शिक्षा के पायदान पर चढ़ते हुए विशाखापत्तनम स्थित आईआईएम में दा...
भारत सरकार ने लगाया नेपाल में प्याज निर्यात पर रोक,नेपाली बाजार में प्याज का भाव आसमान पर!

भारत सरकार ने लगाया नेपाल में प्याज निर्यात पर रोक,नेपाली बाजार में प्याज का भाव आसमान पर!

रक्सौल आसपास
पर्व के मौके पर भारतीय प्याज के निर्यात पर रोक से कालाबजारी शुरू,तस्करी जोर पकड़ने के आसार भारत से वार्षिक दो अरब रुपये के प्याज का होता है निर्यात,अगले आदेश तक प्याज निर्यात पर रोक रक्सौल।(vor desk )। भारत सरकार ने प्याज के नेपाल निर्यात पर रोक लगा दी है। भारत-नेपाल सीमा के सभी मुख्य नाकों के कस्टम कार्यालयों पर सरकार का प्रतिबंध संबंधित निर्देश आ गया हैं।इससे नेपाल में प्याज की कीमत बढ़ने के साथ तस्करी के जोर पकड़ने के आसार बढ़ गए हैं। कस्‍टम कार्यालय को मिला आदेश रक्सौल के कस्टम कार्यालय पर भारत सरकार के आए निर्देश के मुताबिक अब भारतीय प्याज नेपाल नहीं जाएगा।इसे अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है। माना जा रहा है कि भारत सरकार ने यह कदम प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए उठाया हैं। कस्टम उपायुक्त आसुतोष कुमार सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। कस...
एसडीओ अमित कुमार ने 150 वीं गांधी जयंती पर आयोजित योग शिविर में  किया अनुलोम-विलोम!

एसडीओ अमित कुमार ने 150 वीं गांधी जयंती पर आयोजित योग शिविर में किया अनुलोम-विलोम!

रक्सौल आसपास
प्रभात फेरी निकाल कर लोगो को किया जागरूक,महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने पर बल! रक्सौल।(vor desk )। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर रक्सौल अनुमण्डल प्रशासन द्वारा स्थानीय इंडोर स्टडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरकारी अधिकारी व कर्मी समेत गण मान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस शिविर में एसडीओ अमित कुमार,बीडीओ कुमार प्रशांत व सीओ सुनील कुमार मल्ल अनुलोम विलोम करते दिखे।बताया गया कि इस शिविर में ताड़ासन, भुजंग आसन, ¨सह आसन, मंडूक आसन, प्राणायम आदि योग क्रियाएं कराई गई। इस अवसर पर एसडीओ अमित कुमार ने गांधी जी से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया।साथ ही करे योग,भगाए रोग का नारा देते हुए उन्होंने स्वस्थ्य जीवन के लिए नियमित योगभ्यास पर बल दिया। इस योग सत्र के साथ-साथ प्रभात फेरी भी निकाली गई। जिसका विषय जल जीवन एवं हरियाली अभियान, ...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय का 3 अक्टूबर को प्रस्तावित  अभिनंदन समारोह फिलहाल स्थगित!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय का 3 अक्टूबर को प्रस्तावित अभिनंदन समारोह फिलहाल स्थगित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल का 3 अक्टूबर को प्रस्तावित पदयात्रा ,अभिनंदन समारोह एवं 370 धारा पर जन जागरण अभियान पर आयोजित सेमिनार की तिथि बढ़ा दी गई है। उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि 370 धारा संपर्क अभियान के जिला संयोजक प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने दी। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है जिसके कारण कार्यक्रम की तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ज्ञातव्य है कि 3 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पदयात्रा का कार्यक्रम था।स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद 370 धारा पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करना था।डॉ0 जायसवाल का नागरिक अभिनंदन भी निर्धारित था।जिसकी तैयारी जोरों पर थी । पर अब यह कार्यक्रम दशहरा बाद डॉ0 जायसवाल के समय ...
मनोकामना माई मेला की तैयारी को ले कर बैठक आयोजित,7 अक्टूबर को लगेगा भव्य मेला!

मनोकामना माई मेला की तैयारी को ले कर बैठक आयोजित,7 अक्टूबर को लगेगा भव्य मेला!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।शहर के लक्ष्मीपुर स्थित माँ मनोकामना माई मंदिर के प्रांगण में इस बार भव्य मेला का आयोजन होगा।वैसे मेला का दृश्य तो नवरात्र के एकम से ही दिखने लगता है।लेकिन,नवमी यानी 7 अक्टूबर को यहां विशेष पूजन-अर्चन व बलि के साथ ही पारम्परिक मेला का आयोजन होता है।इस मेला की तैयारी हेतु सोमवार को एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें मेला समिति के पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित थे। जिसमे मुख्य रूप से मेला की तैयारी हेतु चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि मेला समिति की ओर से सुरक्षा के दृष्टिकोण से 10 जगहों पर सी सी टीवी कैमरा लगाया जाएगा। साथ ही एक शिविर लगाया जाएगा।जहां प्रशासन के साथ मेला समिति सदस्य श्रद्धालुओं के सहयोग व सुविधा के लिए मौजूद रहेंगे।वहीं,मेडिकल कैम्प भी लगाया जाएगा। वहीं दूर दराज से आये भक्तजनों के लिए मेला के एक दिन पूर्व से ही भंडारा तथा रहने की व्यवस्था की जाएगी। ए...
‘माई हार्ट ,योर हार्ट’ के नारे के साथ विश्व ह्रदय दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा जन जागरूकता अभियान!

‘माई हार्ट ,योर हार्ट’ के नारे के साथ विश्व ह्रदय दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा जन जागरूकता अभियान!

रक्सौल आसपास
परिषद द्वारा 2 अक्टूबर को रक्सौल में आयोजित होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सह जागरूकता अभियान रक्सौल।(vor desk )।''तनाव छोड़े,बिंदास जियें. धूम्रपान त्यागें…फलों का जूस अपनाएं.. ह्रदय रोग को दूर भगाएं !' के नारे के साथ रक्सौल में रविवार को विश्व ह्रदय दिवस मनाया गया। भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा द्वारा इस अवसर पर हृदय रोगों के प्रति सचेत करने, जनसाधारण में बढ़ते हृदय रोगों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक परिचर्चा आयोजित की गई।साथ ही शहर के मुख्य पथ पर एक जन जागरूकता अभियान चलाते हुए' माई हार्ट,योर हार्ट' के नारे के साथ लोगों को ह्रदय रोग से बचाव व स्वस्थ्य रहने के गुर बताये गए। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पूरे विश्व के लिए हृदय रोग एक गंभीर समस्या है। यह मौत और विकलांगता का सबसे बड़ा कारण है ।दुनिया भर में हर स...
501 कलशों की स्थापना के साथ सेवक संजयनाथ काली मंदिर में नवरात्र महापर्व का शुभारंभ!

501 कलशों की स्थापना के साथ सेवक संजयनाथ काली मंदिर में नवरात्र महापर्व का शुभारंभ!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल समेत सीमावर्ती क्षेत्र में शारदीय नवरात्र पर भक्तिमय माहौल के बीच पूजा अर्चना शुरू हुई।इस मौके पर मठ-मंदिरों में प्रात:काल घट स्थापना के साथ मां नव दुर्गा के प्रथम रूप शैल पुत्री की पूजा अर्चना हुई। प्रात:काल से ही विभिन्न मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और माहौल मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। इस बीच रक्सौल स्थित सेवक संजयनाथ तांत्रिक काली मन्दिर में आज रविवार को आश्विन नवरात्र का महापर्व 501 कलशों की स्थापना के साथ विधिवत आरंभ हुआ। आज सुबह से ही अपने अपने कलश की स्थापना के लिए दूर दूर से आये भक्तों का मंदिर में तांता लगा रहा। भक्तों के कलश मन्दिर के विभिन्न तलों पर स्थापित किये गए हैं। आज कलश स्थापना के साथ मां काली की पूजा अर्चना एवं भस्म आरती भी संपन्न हुई। इस मौके पर वामाचार्य सेवक संजयनाथ जी महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा ...
बीजेपी के मंत्री नन्द किशोर यादव व सांसद डॉ0 संजय ने किया था ‘धोखा शिलान्यास’:रवि मस्कारा

बीजेपी के मंत्री नन्द किशोर यादव व सांसद डॉ0 संजय ने किया था ‘धोखा शिलान्यास’:रवि मस्कारा

रक्सौल आसपास
राजद का आदापुर-भेलाही रोड में सदस्यता अभियान,एनडीए सरकार रही निशाने पर! रक्सौल।( vor desk )।राजद चला गाँव की ओर कार्यक्रम में के तहत रविवार को टीम राजद ने आदापुर भेलाही कैनाल रोड से लगे इलाकों का दौरा किया एवं सदस्य बनाया। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता रवि मस्कारा ने भ्रमण के क्रम में सिरिसिया माल, नकरदेई, खेखरिया, नायकटोला, आदि इलाकों का दौरा किया एवं राजद की सदस्यता लोगों को दिलाई।बात दे कि आदापुर से रक्सौल एवं भेलाही कैनाल मार्ग की स्थिति बेहद दयनीय है। राजद नेता रवि मस्कारा ने बताया कि 6 बार के बीजेपी के सांसद एवं 5 बार के बीजेपी के विधायक हो चुके हैं,लेकिन इन जुमलेबाज़ों की सरकार ने आदापुर प्रखंड के लोगों का जीवन नारकीय किया हुआ है।सभी जनता इन एक अदद सड़क के लिए परेशान है। रक्सौल से प्रखंड आदापुर को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क का 'धोखा शिलान्यास' सांसद साहब के इलेक्श...
नेपाल के मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भारतीय छात्र ज्ञान प्रकाश को मिला प्रथम स्थान!

नेपाल के मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भारतीय छात्र ज्ञान प्रकाश को मिला प्रथम स्थान!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।कहते हैं कि मन मे हो सच्ची लगन और कड़ी मेहनत के साथ दृढ़ निश्चय तो मंजिल कदम चूमती है।इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए रक्सौल के लाल ने नेपाल के धरान मेडिकल कॉलेज के प्रवेश परीक्षा मे भारत की तरफ से प्रथम स्थान हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। रक्सौल के तुमड़िया टोला निवासी शिक्षक स्व. अच्युतानन्द झा के सुपुत्र ज्ञान प्रकाश झा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता की ईच्छा और आत्मविश्वास को देते हैं।रक्सौल के आदर्श शिशु शिक्षालय और न्यू पशुपति विद्यालय से प्रारम्भिक अध्ययन पूरा कर केसीटीसी कॉलेज से स्नातक की शिक्षा हासिल करने वाले ज्ञान प्रकाश ने मेडिकल की तैयारी पटना और फिर कोटा रजोनेन्स से पूरी कर कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल किया। उन्होने बताया की प्रारम्भ से मेडिकल क्षेत्र मे रुची और सेवा भाव ने भी उन्हे सफलता दिलाने मे अहम भूमिका निभाई। ...
एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखण्ड संसाधन केंद्र में बैठक !

एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखण्ड संसाधन केंद्र में बैठक !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।एनीमिया मुक्त भारत बनाने के अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को रक्सौल प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र में एक बैठक का आयोजन हुआ।जिसकी अध्यक्षता रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने की। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि हमें हर हाल में रक्सौल को एनीमिया मुक्त बनाना है, जिससे एनीमिया मुक्त भारत बनने में मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत आईएफए अर्थात आयरन फोलिक एसिड की पिंक व नीली गोली सभी सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक बुधवार को 06 साल से 19 साल तक के उम्रवाले बच्चों को खिलाई जाएगी।इससे किशोर किशोरियों में एकाग्रता, कार्यक्षमता व उत्पादकता में बढ़ोतरी, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ोतरी और बुद्धि एवं शारीरिक विकास सही होगा। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि आईएफए की...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!