मुख्य मंत्री ग्राम परिवहन योजना को ले कर डीटीओ व बीडीओ ने किया जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखंड कार्यालय में डीटीओ अनुराग कौशल सिंह व प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुआ।इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत बिहार सरकार के द्वारा प्रत्येक पंचायत में तीन से पाँच वाहन अनुदानित दर पर उपलब्ध कराने की योजना की जानकारी दी। बताया कि इसके तहत तीन अनुसूचित जाति/जनजाति के तथा दो अत्यंत पिछड़ें वर्ग को वाहन दिया जायेगा। उक्त वाहन 4 से 10 सीटों के होंगे तथा अनुदान की राशि खरीद मूल्य के 50 प्रतिशत ,किंतु एक लाख रुपये से अधिक नही होगी।लाभुक की उम्र 21 वर्ष होगी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक हैं और उनके पास डीएल नही है या डीएल नही होने के कारण वे अप्लाई नही कर सके।वैसे लाभुक 11 अक्टूबर से 15 तक प्रखंड कार्यालय में डीएल के लिए अप्लाई क...









