Sunday, June 21

रक्सौल आसपास

अम्बेडकर ज्ञान मंच का प्रथम स्थापना दिवस मना,समतामूलक समाज बनाने का संकल्प!

अम्बेडकर ज्ञान मंच का प्रथम स्थापना दिवस मना,समतामूलक समाज बनाने का संकल्प!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर के बॉर्डर किंग होटल में शनिवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल का प्रथम स्थापना दिवस काफी धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया।इस समारोह को संबोधित करते हुए मंच के संस्थापक मुनेश राम ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य है समता, स्वतंत्रता,न्याय-बन्धुता पर आधारित नशामुक्त व स्वच्छ समाज की स्थापना,जिस उद्देश्य की पूर्ति हमारा राष्ट्रीय ग्रंथ भारतीय संविधान में निहित है।उन्होंने कहा कि समाज के अभिवंचित वर्गों विशेषकर बहुजन समाज के शैक्षणिक,सामाजिक,सांस्कृतिक व राजनैतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सामाजिक एकजुटता की जरूरत है।इसके लिए सरकारी व नीजी क्षेत्रो के साथ न्यायपालिका में भी संख्यानुपाती भागीदारी हम लेकर रहेंगे।मंच के सदस्य नगर पार्षद प्रेमचन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हमें धार्मिक ग्रंथों की बजाय भारतीय संविधान को ही राष्ट्रीय ग्रंथ ...
राजद चला गावँ की ओर कार्यक्रम के तहत राजद नेता रवि मस्कारा किया जनसम्पर्क!

राजद चला गावँ की ओर कार्यक्रम के तहत राजद नेता रवि मस्कारा किया जनसम्पर्क!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। राजद की टीम ने 'राजद चला गाँव की ओर' कार्यक्रम के तहत आदापुर प्रखंड के घोड़ासहन, रामपुर, एवं श्यामपुर बाजार का भ्रमण किया।राजद टीम का नेतृत्व रक्सौल विधानसभा नेता रवि मस्कारा ने किया।श्री मस्कारा ने शुक्रवार की सुबह श्यामपुर चौक स्थित नवलखा काली मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की एवं अपने नेता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जल्द रिहाई की कामना की।मंदिर के पुजारी बाबा गजेंद्रनाथ के अनुसार यह देवी स्थान श्मसान में बसा है एवं सिद्धापीठ है।यहाँ सभी की मनोकामना पूर्ण होती है।राजद टीम ने आज घोड़ासहन एवं रामपुर का दौरा भी किया जहाँ ग्रामीणों से मिलकर राजद के सिद्धांत के बारे में बताया गया। चौक चौक पर चाय पर चर्चा करते हुवे राजद नेता रवि मस्कारा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राजद को मजबूत कर हर घर पहुँचाना है।टीम में पूर्व सरपंच तजमुल हक़ अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मुबारक अंसार...
युवा सहयोग दल ने कॉलेज रोड निर्माण के लिए आरडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन!

युवा सहयोग दल ने कॉलेज रोड निर्माण के लिए आरडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। युवा सहयोग दल ने कॉलेज रोड निर्माण की मांग की है।इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने आरडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता कार्यालय को ज्ञापन सौंपा है। दल के महामंत्री संतोष कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र का एकमात्र अंगिभूत के.सी.टी.सी. कॉलेज है। जिसमें 5000 से 6000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।कौड़िहार चौक से कॉलेज जाने का रास्ता अत्यंत खराब एवं दयनीय स्थिति में है। इस कॉलेज में रामगढ़वा, छौड़ा दानो,सिकटा से लेकर आदापुर तक के बच्चे पढ़ने आते हैं।जर्जर और गढ्ढेनुमा यह सड़क बरसात के दिनों में तालाब में तब्दील हो जाता है ।जिससे कॉलेज में आने जाने या आम नागरिकों को आने-जाने में बहुत ही परेशानी होती है।उस सड़क के वजह से आए दिन छोटे-छोटे मासूम स्कूली छात्र-छात्राएं दुर्घटना के शिकार होते हैं।इस सड़क के कारण सबसे बुरी स्थिति महिलाएं बच्चे एवं छात्राओं की है।साथ ही दल के मीडिया प्रभार...
ओम कुमार साह बने जन अधिकार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष,कमिटी द्वारा किया गया सम्मानित!

ओम कुमार साह बने जन अधिकार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष,कमिटी द्वारा किया गया सम्मानित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।जन अधिकार पार्टी की नगर कमिटी की एक बैठक दिनेश प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में विधानसभा क्षेत्र के नेता कृष्णा प्रसाद( नेता जी )द्वारा दीपावली व छठ पर्व पर शुभकामना संदेश देने के लिए जनसम्पर्क करने का निर्णय लिया गया।वहीं, इस बैठक में ओम कुमार साह को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी गई और उन्हें समानित किया गया ।वहीं, जिला सलाहकार प्रदीप भारती, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुस्तजाब आलम, युवा के प्रखंड अध्यक्ष केतन साह, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिला तिवारी, जिला महासचिव राम पुकार यादव, जिला सचिव विनय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह, अदापुर प्रखंड अध्यक्ष मोहन साह, बेवासाए प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, अप्लसंख्यक के नगर अध्यक्ष राजू आलम, अत्यंत पिछड़ा के नगर अध्यक्ष जनार्धन साह, अल्पसंख्यक के नगर उपाध्यक्ष मो...
बारा जिला में तस्करी के 19 किलो चांदी व भारतीय बाइक समेत एक युवक गिरफ्तार !

बारा जिला में तस्करी के 19 किलो चांदी व भारतीय बाइक समेत एक युवक गिरफ्तार !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।इन दिनों सीमा पर दीपावली पर्व को ले कर चांदी की तस्करी जोरो पर है।इसी क्रम में नेपाल के बारा जिला के सिम्रौनगढ सीमा चौकी के सशस्त्र पुलिस बल ने बड़े पैमाने पर अवैध चाँदी तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि शुक्रवार को अहले सुबह गुप्त सूचना पर चलाये गए इस अभियान में कुल 19 किलो 1 सौ ग्राम चाँदी सहित बारा जिला के बारागढी गाउँपालिका वार्ड 6 निवासी 32 वर्षीय मुख्ती साह को गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत से बीआर 06 एम 1060 नम्बर के भारतीय मोटरसाइकल पर आलू की बारी में छुपा कर लाये जा रहे चाँदी के साथ उक्त युवक को रोका गया।तो उसने भागने की कोशिश की। सशस्त्र पुलिस बल के एसपी प्रकाश थापा ने बताया कि बरामद चाँदी का बाजार मुल्य 14 लाख रुपैयाँ नेपाली मुद्रा में है।बताया गया कि चांदी व बाइक समेत युवक को आवश्यक कार्रवाई...
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 16 अक्टूबर को रक्सौल में आयोजित शिविर फिलहाल स्थगित!

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 16 अक्टूबर को रक्सौल में आयोजित शिविर फिलहाल स्थगित!

रक्सौल आसपास
-रक्सौल पीएचसी में बने 1461 मेडिकल सर्टिफिकेट,डीएल के लिए शिविर लगाने की मांग रक्सौल।(vor desk )। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 16 अक्टूबर को रक्सौल मे आयोजित मेगा शिविर को स्थगित कर दिया गया है।उक्त शिविर योजना के आवेदकों को वाहन लाइसेंस देने के लिए लगनी थी।उसे जिला परिवहन विभाग के निर्देश पर अपरिहार्य कारण वश अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है । जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने दी । इधर,इस शिविर को ले कर पिछले तीन दिनों से अफरा तफरी रही।रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिनों में भारी भीड़ से स्वास्थ्य सेवा पर प्रतिकूल असर पड़ा।मरीज परेशान हुए। इस बाबत पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने बताया कि तीन दिनों में 1600 मेडिकल सर्टिफिकेट शांतिपूर्ण तरीके से प्रदान किया गया । बताया गया कि चालक अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र हेतु 14 अ...
रक्सौल के धनगढ़वा गावँ में लगा ग्राम विकास शिविर,ऑन स्पॉट समस्या निराकरण की हुई पहल!

रक्सौल के धनगढ़वा गावँ में लगा ग्राम विकास शिविर,ऑन स्पॉट समस्या निराकरण की हुई पहल!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रखंड के धनगढ़वा पंचायत में रक्सौल प्रशासन द्वारा ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर प्रत्येक प्रखण्ड के एक- एक पँचायत में आयोजित होना था।जिसका मकसद पँचायतवासियों की समस्याओं का ऑन स्पॉट निराकरण करना था।वहीं,जटिल समस्याओं की पहचान कर उन्हें एक निश्चित समयावधि में निष्पादन करना है। इसी कड़ी में रक्सौल में बुधवार को आयोजित उक्त शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण की पहल हुई।आवेदन लिए गया। इस क्रम में पहुचे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का बारी - बारी से निरक्षण करने के साथ जहां आवश्यक निर्देश दिये ,वहीं,शिविर की लगातार मोनिटरिंग भी की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अलग - अलग स्टॉल लगाकर आमलोगों की समस्याओं का आवेदन लिया गया। सर्वाधिक शिकायतें आपूर्ति विभाग से राशन नही मिलने व सामाजिक सुर...
एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा सत्याग्रहियों के साथ दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय:रामबाबू यादव!

एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा सत्याग्रहियों के साथ दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय:रामबाबू यादव!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू यादव के नेतृत्व में बुधवार को शहर के लक्ष्मीपुर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री यादव ने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। रक्सौल के विकास के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। कभी अनुच्छेद 370 तो कभी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं रक्सौल के आम लोगों से और बुद्धिजीवी लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या 370 और अध्यक्ष के स्वागत को ही रक्सौल का विकास समझा जाए! उन्होंने कहा कि जो लोग घोड़ासहन नहर सड़क की बदहाली व उपेक्षा तथा सीतामढी रक्सौल नरकटियागंज रेल खण्ड में रेल सुविधा को ले कर चंपारण सत्याग्रह पदयात्रा पर थे उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।उन्होंने सांसद पर निशाना साधते हुए कहा उनकी उपस्थिति में एनडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिप...
भाजयूमो कार्यकर्ताओं द्वारा डेंगू रोग से बचाव हेतु ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव!

भाजयूमो कार्यकर्ताओं द्वारा डेंगू रोग से बचाव हेतु ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में बुधवार को रक्सौल शहर के नागा रोड, काली नगरी एवं अन्य अन्य मोहल्लों में डेंगू को रोकने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया जिसका नेतृत्व भाजयुमो के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे एवं भाजपा जिला प्रवक्ता सह भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी गुड्डू सिंह ने किया ।प्रो0 दूबे ने बताया कि वार्ड 11,22,23 एवं कालीनगरी में घूम घूम कर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव सभी नालियों एवं गंदगी के ऊपर किया गया ।प्रो0 दूबे ने कहा कि नागा रोड के मुहल्ले में डेंगू के चार मरीजों के पाये जाने के कारण आम जनता में भय व्याप्त हो गया है ।भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने दो दिनों पूर्व ही रक्सौल अनुमंडलाधिकारी एवं नगर परिषद को ज्ञापन दिया था और नगर के सभी वार्डों में कीटनाशक एवं ब्लीचिंग पावडर छिड़कने की मांग की थी ।गुड्डू सिंह ने बताया कि...
केसीटीसी कॉलेज के परीक्षा समिति की बैठक आयोजित, लिए  गए कई निर्णय !

केसीटीसी कॉलेज के परीक्षा समिति की बैठक आयोजित, लिए गए कई निर्णय !

रक्सौल आसपास
16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक भरे जाएंगे स्नातक प्रथम व द्वितीय खण्ड के परीक्षा प्रपत्र रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित केसीटीसी कॉलेज में प्राचार्य डा.राजीव कुमार पाण्डे की अध्यक्षता मे कॉलेज के परीक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमे कई निर्णय लिए गये । इसकी जानकारी देते हुये परीक्षा नियंत्रक प्रो.राज किशोर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के आदेशानुसार महाविद्यालय मे 16 अक्टुबर से 23अक्टुबर तक स्नातक प्रथम खण्ड एवं द्वितीय खण्ड का परीक्षा प्रपत्र भरा जाएगा । साथ ही स्नातक तृतीय खण्ड की प्रायोगिक परीक्षा 17 अक्टूबर को होगी। जिसका कार्यक्रम महाविद्यालय के सूचना पर उपलब्ध है । इंटरमीडिएट 2020 की परीक्षा मे शामिल होने वाले छात्रों की सेन्टप जाँच परीक्षा 18अक्टुबर से होगी । कला संकाय की परीक्षा 10 बजे से एवं विज्ञान तथा वाणिज्य के छात्रों की परीक्षा एक बजे से होगी । कार्यक्रम की जानकार...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!