Monday, September 7

रक्सौल आसपास

लॉकडाउन को सफल बनाने और जरूरतमंदों की भूख मिटाने के लिए भारत विकास परिषद संकल्पित:डॉ.आरपी सिंह

लॉकडाउन को सफल बनाने और जरूरतमंदों की भूख मिटाने के लिए भारत विकास परिषद संकल्पित:डॉ.आरपी सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
लोगों को जागरूक करते भारत विकास परिषद के सदस्य व अधिकारीगण रक्सौल।( vor desk )।कोरोना वायरस रोक थाम के लिए लागू लॉक डाउन के बीच शहर के मुख्य पथ स्थित अरविन्द स्टोर परिसर में भारत विकास परिषद द्वारा 65 जरूरतमंद परिवारों के लोगों के बीच खाद्यान्न समाग्री का वितरण किया।अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार झा , प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत एवं नगर थानाध्यक्ष अभय सिंह की उपस्थिति में उक्त खाद्यान्न वितरित किया गया। मौके पर परिषद के अध्यक्ष डा.आर.पी.सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकारी लॉकडाउन को देखते हुए भारत विकास परिषद अनुमंडल के वैसे 65 परिवारों को चिन्हित कर राशन मुहैया करा रही है जिनकी आजीविका के साधन समाप्त होने एवं राशन कार्ड नहीं होने से उनकी स्थिति दयनीय हो गयी है । समूचा देश एक वायरस के चलते कर्फ्यू जैसे हालात में है तथा इनके जीविकोपार्जन के तमाम रास्...
लॉक डाउन में फंसे चित्रकूट के आदिवासियों के बीच मस्करा ट्रस्ट द्वारा खाद्यान्न का वितरण            !

लॉक डाउन में फंसे चित्रकूट के आदिवासियों के बीच मस्करा ट्रस्ट द्वारा खाद्यान्न का वितरण !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।लॉक डाउन में फंसे असहाय लोगों के लिए रामेश्वर लाल गोविंद प्रसाद मस्करा चेरिटेबल ट्रस्ट लगातार प्रयासरत है।इसी क्रम में मंगलवार को भगवान राम के कर्मस्थली चित्रकूट(उत्तर प्रदेश) के आदिवासियों को मस्करा ट्रस्ट द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।बता दे कि गौड़ जाती के ये आदिवासी जंगलों से जड़ी बूटी लाकर बेचते हैं एवं घुमंतू का जीवन जीते हैं।लॉक डाउन में इनको तथा इनके परिवार के लगभग 15 लोगों को खाने की कठिनाई हो गई है।ये सभी लक्ष्मीपुर के किसी परती जमीन पर टेंट डालकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।वहाँ के मुखिया पति मो0 नायब आलम ने ट्रस्ट के संचालक श्री रवि मस्करा से इन लोगों की दयनीय स्थिति के बारे में बताया।इसके बाद श्री मस्करा ने सहयोगी मो अब्दुल व श्याम कुमार के साथ जाकर सही स्थिति के बारे में पता किया एवं उन जरूरतमंदों को चावल, दाल एवं सब्जी देकर सहयोग किया।रवि मस्करा ने क...
नेपाल सरकार ने 14 अप्रैल तक बढ़ाई लॉक डाउन की अवधि,देश मे कोविड 19 के 9 मरीज!

नेपाल सरकार ने 14 अप्रैल तक बढ़ाई लॉक डाउन की अवधि,देश मे कोविड 19 के 9 मरीज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
सुनसान रक्सौल-बीरगंज बॉर्डर:सेना व पुलिस का है पहरा नई दिल्ली मरकज से जमातियों के लौटने से संक्रमण के खतरे को ले कर नेपाल में हड़कंम्प रक्सौल।(vor desk)।नेपाल में कोरोना वायरस के कुल 9 पॉजिटिव केश की पुष्टि होने से हड़कम्प हैं।इस बीच, सरकार ने लॉक डाउन की अवधि आगामी 14 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया।नेपाल सरकार के प्रवक्ता व अर्थ व सूचना -संचार मंत्री युवराज खतिवड़ा के मुताबिक,दूसरी बार लॉक डाउन की अवधि 7 अप्रैल तक की गई थी।लेकिन,संक्रमण के खतरे व तीसरे स्टेज के नियंत्रण के लिए एहतियात के तहत यह अवधि 14 अप्रैल तक के लिए बढ़ाई गई है। बता दे कि भारत मे भी 14 अप्रैल तक लॉक डाउन है।अभी तस्वीर साफ नही है कि यह अवधि बढ़ेगी या नही।इस बीच इंडो नेपाल बॉर्डर भी सील है। वहीं,नई दिल्ली मरकज के तब्लीगी जमतियों में कोविड 19 की पुष्टि से हड़कंम्प है।प्रभ...
कोरोना वायरस से बचाव व जागरूकता के लिए बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित!

कोरोना वायरस से बचाव व जागरूकता के लिए बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित!

रक्सौल आसपास
कोरोना से धरती को बचाने के लिए बच्चों ने बनाई चित्रकला रक्सौल।( vor desk )।लॉक डाउन के बीच अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल इकाई बच्चों में रचनात्मकता के साथ कोरोना वायरस के रोक थाम व परहेज को ले कर जागरूक करने में जुटी है।इसी कड़ी में बच्चों के बीच ड्राइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें सोशल डिस्टेंस पर ध्यान दिया गया और बच्चों को भी इस पर अमल करने की शिक्षा दी गई। बच्चों ने कई ड्राइंग तैयार की जो प्रेरणादायक रही।साथ ही बच्चों में कोरोना से बचाव के विषय पर कॉम्पिटिशन का आयोजन कराया गया।जिसमें मोहल्लों की सफाई,घर की सफाई से लेकर हाथ की सफाई तक पर बारीकी से ध्यान आकर्षित कराया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता संस्था की सदस्या ज्योति शर्मा ने किया। मौके पर तनुजा शर्मा,सुमन शर्मा,पाखी शर्मा,शुभम दाघिच एंवम कार्तिकेय शर्मा उपस्थित थे। ...
कोरोना से बचाव के लिए छिड़काव के लिए तरस रहे शहरवासी,जहाँ, हुआ वहां बढ़ गया मच्छड़ का प्रकोप!

कोरोना से बचाव के लिए छिड़काव के लिए तरस रहे शहरवासी,जहाँ, हुआ वहां बढ़ गया मच्छड़ का प्रकोप!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
फायरबिग्रेड वाहन से छिड़काव कराते एसडीओ अमित कुमार रक्सौल।(vor desk )।एक लॉक डाउन में सीमा पार नेपाल के बीरगंज की महानगरपालिका सफाई व छिड़काव के लिए काफी सक्रिय दिखी।सड़को पर रोज पानी डाला जाता रहा।वहीं,रक्सौल नगर परिषद की खनापूर्ती अभियान जारी रही।नगर के विभिन्न वार्डो में या तो कुछ वार्ड पार्षदो ने मोर्चा संभाला या फिर युवाओं या सामाजिक सँगठनो ने।लेकिन,नगर परिषद प्रशासन की निष्क्रियता का ही परिणाम रहा कि एसडीओ अमित कुमार ने मुख्य पथ समेत अनेको गली मोहल्ले में फायर बिग्रेड वाहनों से छिड़काव कराया। किंतु, सूत्रों का कहना है कि नगर के दर्जनों मुहल्लों व वार्डो में आज तक छिड़काव नही हो सका।इसका एक कारण कतिपय नगर पार्षदो की निष्क्रियता होना रहा,या फिर विपक्षी खेमे में शामिल रहना बताया गया। परन्तु, जहां छिड़काव हुआ वहां भी मच्छड़ तक का प्रकोप कम नही हुआ।आरोप लगा कि छिड़काव कम ख...
पीएम की अपील पर  विधायक डॉ0 शमीम समेत  राजद नेताओं ने जलाई लालटेन, कोरोना को भगाने का लिया संकल्प!

पीएम की अपील पर विधायक डॉ0 शमीम समेत राजद नेताओं ने जलाई लालटेन, कोरोना को भगाने का लिया संकल्प!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
लालटेन देते डॉ0 शमीम रक्सौल।( vor desk )।रविवार की रात 9 बजे 9 मिनट के लिये घरों की बत्ती बंद करने की पीएम मोदी की अपील को जनता ने सर आंखों पर लिया. इस दौरान राजद नेताओं ने भी पीएम मोदी की अपील मानी. रक्सौल अनुमण्डल के नरकटिया विधानसभा के राजद विधायक डॉ शमीम अहमद ने लालटेन जलाई।और जलता हुआ लालटेन कार्यकर्ताओं को थमाया। उन्होंने कहा कि कोरोना एक अंतर्राष्ट्रीय आपदा है, इस समय सारे मतभेदों को भुलाकर माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर नैतिक समर्थन देते हुए हमने रात 9 बजे रौशनी जलाकर राष्ट्रीय एकता का परिचय देते हुए कोरोना से लड़ने में एकजुटता दिखाई व विश्व महामारी कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी। इधर,राजद के रक्सौल विधानसभा प्रभारी एकबाल यादव ,राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महा सचिव फ़ख्रुदीन आलम , युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आजम ने तेजस्वी यादव के आह्वान पर लॉल...
इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने भी देश की एकता कोरोना मुक्ति के लिए जलाए दीप!

इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने भी देश की एकता कोरोना मुक्ति के लिए जलाए दीप!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सरहद पर भी दीप प्रज्वलित हुआ।एसएसबी जवानों ने यहां दीप जलाये।साथ ही देश की एकता व अखंडता की रक्षा व कोरोना के खात्मे के लिए संकल्प लिया। बताया गया कि भारत -नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी 47 वीं बटालियन ने बटालियन हेड क्वार्टर के साथ ही सभी बॉर्डर आउट पोस्ट पर दीप जलाये। यही नही एसएसबी जवानों की टोली अपने गश्ती एरिया में जहाँ मौजूद थी,वहां के बॉर्डर पिलर पर दीप जलाये। यह सचमुच,अविष्मरणीय पल था जब देश की रक्षा के लिए सरहद पर तैनात एसएसबी के जवानों ने अपनी गश्ती कार्य के दौरान बॉर्डर पिलर पर दीप जलाये और संकल्प लिया। एसएसबी के 47 वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में यह दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हुआ।कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने इस मौके पर जवानों को सम्बोधन में कहा कि वैश्विक महामारी बने करोना से जंग में एस...
पीएम मोदी के आह्वान पर एकजुट लोगों ने जलाया असंख्य दीप-नारा लगा-‘गो कोरोना गो!’

पीएम मोदी के आह्वान पर एकजुट लोगों ने जलाया असंख्य दीप-नारा लगा-‘गो कोरोना गो!’

खास खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।घड़ी ने जैसे ही रात के नौ बजाए, लोगों के घरों की बत्तियां बुझ गईं। एकाएक घर घर छतों पर रखे तेल के दीपक टिमटिमाते दिखाई देने लगे। कहीं कहीं मोमबत्ती की श्रृंखला भी नजर आई। क्या हिन्दू और क्या मुसलमान। ये टिमटिमाते दिए सभी धर्मों के बीच भेदभाव को मिटाने की भूमिका निभाते नजर आ रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दीप जलाने के आह्वान के बाद देश मे व्यापक और अभूतपूर्व जन समर्थन मिला। https://youtu.be/pt--m6F72-g लॉक डाउन में बिना घरों से निकले लोगों ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए घरों में दीप जलाए।टॉर्च के लाइट जलाए।कैंडिल जलाए। रक्सौल बॉर्डर समेत भारत नेपाल सीमावर्ती इलाको में कुछ यही दृश्य था।रात के अंधेरे में दीपक की लौ ज्योति फैला रही थी।ऐसा लग रहा था मानो एकजुट देशवासियों ने कोरोना रुपी अंधेरे की इति श्री कर दी हो। रविवार रात नौ बजे नौ...
सुमन सेवा दल द्वारा भेलाही कुकुहिया मे गरीबों के बीच बांटी गई राहत सामग्री

सुमन सेवा दल द्वारा भेलाही कुकुहिया मे गरीबों के बीच बांटी गई राहत सामग्री

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। कोरोना वायरस रोक थाम को ले कर लॉक डाउन व बॉर्डर सील होने से अनेको लोगों के घरों में चूल्हे जलने के संकट खड़े हो चले हैं। इसको ले कर अनेको समाजिक संगठनों ने मदद के हाथ बढ़ाये हैं।इसी क्रम में रविवार को कुकुहिया गाँव में सुमन सेवा दल की अध्यक्ष सुमन पटेल द्वारा लगभग 50 गरीब परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी गई । वहीं, भेलाही पुरवारी टोला मे लगभग 40 गरीब असहाय परिवारों मे भी राहत सामग्री बांटी गईं। इस मौके पर श्रीमति पटेल ने कहा की हमारी संस्था गरीब असहाय परिवारों के सेवा मे हर वक्त तत्पर रहेगी। पंचायत के सभी असहाय गरीबों मे राहत घर घर में तब तक पहूंचाई जाएगी जबतक की इस कोरोना विपदा से हमे छुटकारा नही मिल जाती। मौके पर पहुँचे जदयू जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल ने संस्था के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा की यह कदम समाजिक सरोकार से ...
पटना से ऑपरेशन करा लौटे मरीज को नेपाल पुलिस ने नही दी इंट्री, आपदा राहत केंद्र बना सहारा!

पटना से ऑपरेशन करा लौटे मरीज को नेपाल पुलिस ने नही दी इंट्री, आपदा राहत केंद्र बना सहारा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk) कोरोना वायरस रोकथाम को लेकर लॉक डाउन व बॉर्डर सील है।लेकिन,इमरजेंसी सर्विस को भी नेपाल पुलिस ने रोक दिया।बताया गया कि पटना से लौटे एक एम्बुलेन्स को इनरवा पुलिस चौकी के अधिकारियों व एपीएफ ने रोक दिया।इससे बीरगंज के रानी घाट निवासी पवन गुप्ता मुसिबत में फंस गए।वे पटना से एक हॉस्पिटल में एब्डोमिनल रेकटोपेशि का ऑपरेशन करा कर लौटे थे।उनके साथ उनकी मां थी।इसके बाद एसएसबी व मेडिकल टीम ने उन्हें आपदा राहत केंद्र जाने की सलाह दी।इसके बाद उन्हें रक्सौल स्थित आपदा राहत केंद्र में सहारा मिला।पवन के साथ उनकी मां भी मौजूद थीं।उनका कहना था कि हम तो कही के नही रह गए थे। क्योंकि,भारत मे कोई सहारा नही था।नेपाल पुलिस ने देश मे घुसने नही दिया।इधर, नगर परिषद कर्मियों के द्वारा मरीज को खिचड़ी और अलग कमरा दिया गया।बनवा कर खिलाया गया।वहीं,इस सुचना पर रक्सौल पीएचसी के कोरोना मेडिकल टीम...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!