नेपाली सांसद प्रदीप यादव को रक्सौल कोरोना राहत केंद्र में नेपालियों से मिलना पड़ा महंगा,किये गए क्वरेंटाइन!
सांसद यादव के अनधिकृत भारत दौरे से गृह मंत्रालय सख्त,जिलाधिकारी से पूछा कैसे किया सीमा पार?
पर्सा जिला प्रशासन ने सांसद प्रदीप यादव समेत दो नेपाली पत्रकार व ड्राइवर को भी किया गया क्वरेंटाइन,जांच शुरूसांसद ने कहा-जिलाधिकारी ने फोन कर कहा कि इज्जत की बात है,इसलिए घर पर हूँ, देखता हूँ क्या करना है!भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा-सांसद को मिलता है डिप्लोमेटिक पासपोर्ट,मित्र राष्ट्र जाने में कोई रोक नही!
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल सरकार से बिना अनुमति लिए नेपाल के पर्सा जिला के सांसद प्रदीप यादव द्वारा रक्सौल स्थित कोरोना आपदा राहत केंद्र के दौरे का मामला तूल पकड़ गया है।
लॉक डाउन व सीमा सिल होने के बावजूद अधिकृत रूप से भारत जाने व लौटने के साथ क्वरेंटाइन किये गए लोगों से मुलाकात करने के मामले को नेपाल के गृह मंत्रालय ने गम्भीरता से लिया है।गृह मंत्रालय के निर्देश पर पर्सा जिल...









