कोरोना वायरस रोक थाम के लिए न्यू भारतीय युवा संगठन द्वारा जन जागरूकता अभियान!
रक्सौल।(vor desk )।न्यू भारतीय युवा संगठन के द्वारा रक्सौल प्रखण्ड स्थित हरनाही पंचायत के आस पास के गांव में कोरोनो वायरस को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान सह निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया ।साथ ही ज़रूरत मंद लोगो के बीच मुफ़्त में दवा का वितरण किया गया।
संगठन के अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि इस वायरस से बचने का एक मात्र उपाय जन जागरूकता ही है। इससे निमयित रुप से बचाव करना तथा सर्दी खांसी, ज़ुकाम होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लेना अनिवार्य है। साथ ही कोरोनो वायरस से निबटने में समाज के तमाम वर्ग के लोगो को मिलकर एक साथ काम करना होगा,तभी इससे निजात पाया जा सकता हैं। मौके पर प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी कुमार प्रशांत,जिला पार्षद 01 के इंद्रासन कुमार, प्रयास संस्था की आरती कुमारी, राज गुप्ता, चाइल्ड लाइन,रंजन मिश्रा, किरन कुमारी ओरल चिकित्सक डॉक्टर भावना चौहान,...








