क्रिसमस डे के पूर्व संध्या रक्सौल में गीत संगीत के बीच निकली कैरोल यात्रा,हुआ भव्य स्वागत!
क्रिसमस पर प्रभु यीशु जन्म के स्वागत ईसाई धर्मावलम्बियों ने जम कर मनाई खुशियां
रक्सौल।(vor desk )।"झूमेंगे गाएंगे ….ताली बजायेंगे …आज पैदा हुआ है ….यीशु मसीह …खुशियां मनाएंगे! जैसे गीत-संगीत के बीच क्रिसमस डे के अवसर पर डंकन हॉस्पिटल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा शहर में क्रिसमस डे के अवसर पर गाजे बाजे के साथ कैरोल यात्रा का आयोजन किया गया।कैरोल यात्रा का शहर के विभिन्न स्थलों पर जम कर स्वागत हुआ।शहर के रूप बहार चौक ,बैंक रोड व आदर्श चौक पर गीत संगीत के बीच प्रभू यीशु के सन्देश दिए गए।इस कैरोल यात्रा में मुख्य रूप से डंकन हॉस्पिटल के चिकित्सक समेत नर्सिंग स्टूडेंट्स व ईसाई धर्मावलम्बी शामिल हुए।
बता दे कि प्रभु यीशु का जन्मदिन 25 दिसंबर क्रिसमस पर्व के रुप में मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं।रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल के चर्च...









