Monday, March 9

रक्सौल आसपास

रक्सौल आइसीपी में लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हिंदी पखवाड़ा आयोजित!

रक्सौल आइसीपी में लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हिंदी पखवाड़ा आयोजित!

Uncategorized, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के पनटोका स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट में लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया है।यह पखवाड़ा 9 से 20 सितम्बर तक आयोजित है। इस क्रम में गुरुवार को निबंध व श्रुति लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें आइसीपी के अधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन आइसीपी के कार्यालय प्रबन्धक विशाल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हो रहा है।उन्होंने बताया कि सरकार का निर्देश है कि कार्यालय कार्य में हिंदी लेखन किया जाए।हिंदी में प्रचार प्रसार व व्यवहार के दृष्टिकोण से हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। BSNL FRANCHISE FOR FTTH INTERNET NETWORLD, 9471082322 उन्होंने इस मौके पर बताया कि सरकारी कामकाज में हिन्दी का प्रयोग जरूरी है। 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिन्दी भाषा को भारत संघ की राजभाषा के रूप में मान्यता दी । तब से लेक...
त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम संपन्न:फिजाओं में बसा था बस..’या हुसैन’…’या हुसैन’!

त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम संपन्न:फिजाओं में बसा था बस..’या हुसैन’…’या हुसैन’!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। मुहर्रम पर्व मंगलवार को प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच शांति व सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो गया। इस अवसर पर रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित कर्बला के मैदान में विभिन्न गांवों से ताजिया के साथ जुलूस पहुंचा।जिसमे तिरंगा ध्वज थामे युवक देश प्रेम का संदेश भी दे रहे थे। इस दौरान जुलूस में शामिल युवकों ने पारंपरिक अस्त्रों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाये। जुलूस में हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था। इधर,अनुमण्डल के विभिन्न प्रखंडो में आयोजित होने वाले ताजिया जुलूस तनाव रहित व आपसी मिल्लत के वातावरण में संपन्न कराने के लिए एसडीओ अमित कुमार व डीएसपी सजंय कुमार झा खुद मोनिटरिंग करते रहे।यही नही मिल्लत व आपसी सद्भाव के बीच पर्व सम्पन्न कराने के लिए खुद उन्होंने मेला में भी शिरकत किया। पलनवा थाना क्षेत्र क...
बाबा मठिया मंदिर कमिटी के अध्यक्ष बने कन्हैया सर्राफ,सचिव बने संजय साह!

बाबा मठिया मंदिर कमिटी के अध्यक्ष बने कन्हैया सर्राफ,सचिव बने संजय साह!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर के नागा रोड़ स्थित बाबा मठिया के प्रांगण में आयोजित बैठक में मंदिर कमिटी का गठन किया गया ।जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद कन्हैया सर्राफ, सचिव संजय साह, कोषाध्यक्ष प्रेमचन्द प्रसाद कुशवाहा, उपाध्यक्ष पूर्णिमा भारती, सह सचिव अमरदीप गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष चन्दन गुप्ता व संरक्षक शिव पुजन गुप्ता ,राजकिशोर सिंह उर्फ भगत जी , शिव पुजन सिंह , गुड्डू सिंह , बिजय साह,ओम प्रकाश गुप्ता जयप्रकाश गुप्ता, रणबीर सिंह, राजन यादव ,प्रमोद कुमार उफे पप्पू जी,, शत्रुघ्न गिरी, चन्दकिशोर गुप्ता ,चन्दन गुप्ता ,शम्भु यादव उर्फ गुलटेन, दिपु श्रीवास्तव, संजीव श्री वास्तव मुन्ना प्रसाद गुप्ता, कृष्णा साह ,संदीप साह ,दिलीप पटेल, अजय साह, होरील साह, दिपक सर्राफ, विकास सर्राफ, लछमण शौमा, दिपक गुप्ता, शिव शकंर सर्राफ ,मनोज गुप्ता, राम किशोर गुप्ता, प्रभू यादव ,संतोष गुप्ता, ओम प्रकाश गु...
छात्र राजद का रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष बने मुकुल आनंद,दुबारा मौका मिलने पर मिल रही बधाई !

छात्र राजद का रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष बने मुकुल आनंद,दुबारा मौका मिलने पर मिल रही बधाई !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।छात्र राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मुकुल आनन्द को दुबारा आरूढ़ होने का मौका मिला है। पूर्वी चम्पारण जिला इकाई के छात्र राजद जिला अध्यक्ष कुमार शिवम साह ने सोमवार को छात्र राजद जिला इकाई का पुनर्गठन किया है।जिसमे रक्सौल के छात्र राजद नेता मुकुल आनंद को छात्र राजद के रक्सौल प्रखंड का अध्यक्ष बनाया गया है।मुकुल ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के आदर्शों को आत्मसात करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया है। इधर,उनको छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर राजद नेता रवि मस्करा ,युवा राजद के प्रधान महासचिव फखरुद्दीन आलम, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सैफुल आज़म आदि ने बधाई दी है। ...
मुहर्रम को ले कर शांति समिति की बैठक,प्रशासन ने डीजे बजाने पर लगाई रोक!

मुहर्रम को ले कर शांति समिति की बैठक,प्रशासन ने डीजे बजाने पर लगाई रोक!

Uncategorized, रक्सौल आसपास
रक्सौल (vor desk)। मुहर्रम के पर्व को आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक सोमवार को आयोजित हुई।जिसमे विधि - व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रशासन दृढ़ संकल्पित दिखी। बैठक में एसडीओ अमित कुमार ने अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में इस अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक में कई निर्देश दिये।और पर्व को शांति सौहार्द के माहौल में सम्पन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दौरान डी जे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई डी जे बजाते पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध विधि - सम्मत करवाई की जाएगी। मुहर्रम को लेकर पूरे अनुमंडल क्षेत्र में 99 लाइसेंस निर्गत किया गया है। इस पर्व पर विधि - व्यवस्था बनाये रखने हेतु 56 स्थानों समेत 11 थानों में पुलिस पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं पूरे अन...
पीएम व सीएम से मांग:कैम्प लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस एवं नवीकरण की व्यवस्था करे सरकार!

पीएम व सीएम से मांग:कैम्प लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस एवं नवीकरण की व्यवस्था करे सरकार!

रक्सौल आसपास
फाइल फोटो सोशल एक्टिविस्ट स्वयम्भू शलभ ने लिखा पत्र -'नियमों में सख्ती के पहले प्रक्रिया को सरल व सुविधाजनक बनाना जरूरी' रक्सौल।(vor desk)।अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर कैम्प लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस एवं नवीकरण की व्यवस्था के साथ वाहन बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने की मांग डा. स्वयंभू शलभ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की है। अपने मांग पत्र में डा. शलभ ने लिखा है कि 1 सितंबर से देश में नया मोटर वाहन अधिनियम लागू हो गया है जो यातायात और जीवन की सुरक्षा की दृष्टि से स्वागत योग्य कदम है। इससे लोगों में कानून का डर पैदा होगा, सड़क दुर्घटना में कमी आएगी और यात्रा सुरक्षित होगी। यातायात नियम तोड़ने पर जुर्माने की राशि कई गुना बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के कारण अप्रिय स्थिति भी बन रही है। हर ...
जद(यू) के नगर अध्यक्ष पद पर दुबारा काबिज हुए सुरेश कुमार,निर्विरोध निर्वाचित होने पर मिल रही बधाई!

जद(यू) के नगर अध्यक्ष पद पर दुबारा काबिज हुए सुरेश कुमार,निर्विरोध निर्वाचित होने पर मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। स्थानीय शहर के नागा रोड स्थित हनुमान मंदिर कोचिंग परिसर में जनता दल(यू ०) रक्सौल नगर के चुनाव पर्यवेक्षक मदन पटेल एवं नगर निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता की उपस्थित में रक्सौल नगर अध्यक्ष पद एंव नगर कार्यकारणी सदस्य पद के चुनाव हुआ।जिसमें निर्विरोध रूप से सुरेश कुमार को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। साथ ही नगर कार्यकारणी सदस्य पद पर सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।इस दौरान सभी वार्ड अध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त अवसर पर श्री कुमार ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी मिल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाये जा रहे जानहितकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचाएंगे तथा उनके हाँथों को मजबूत करेंगे। Now available in raxaul उक्त अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष डॉ सौरव कुमार राव,जिला उपाध्यक्ष म....
शराबबंदी के बाद मोटर वाहन अधिनियम एनडीए सरकार का तुगलकी कानून:रवि मस्कारा

शराबबंदी के बाद मोटर वाहन अधिनियम एनडीए सरकार का तुगलकी कानून:रवि मस्कारा

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। राजद चला गाँव की ओर कार्यक्रम चौथे दिन भी जारी रहा।इस दौरान राजद सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए राजद नेता रवि मस्कारा की टीम ने आदापुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सदस्यता कैम्प लगाया। सुबह 6 बजे नकरदेई के माल सिरिसिया में पहला कैम्प रक्सौल विधानसभा के प्रभारी रामएकबाल राय की अध्यक्षता में लगाया गया।जहाँ महम्मद फैजुल्लाह ,असरफ अली, जाकिर हुसैन आदि 60 लोगों ने सदस्यता ली।फिर 9 बजे से दूसरा कैम्प बरवा पंचायत में लगाया गया जहाँ सुराजुल हक़, रंजन यादव,महम्मद कमरुद्दीन आदि लोगों के साथ 50 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।वहीं,तीसरा कैम्प बिसुनपुरवा में आबिद हाफिजुल्लाह के सहयोग से लगाया गया।जहाँ इंजीनियर खालिद के साथ साथ महम्मद अंसार अंसारी, सलालुद्दीन अंसारी के साथ साथ 150 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।यहाँ पार्टी के पुराने सिपाही भाई रूदल राम ने कार्यक्रम को संबोध...
गावँ को स्वच्छ बनाने के लिए ग्राम कचरा प्रबंधन योजना को सफ़ल बनाएं:बीडीओ

गावँ को स्वच्छ बनाने के लिए ग्राम कचरा प्रबंधन योजना को सफ़ल बनाएं:बीडीओ

रक्सौल आसपास
रक्सौल ( vor desk)। कबीर अंत्येष्टि योजना के लाभुकों के खाते को शीघ्र अपलोड करें। ताकि उनके खाते में समय पर राशि भेजी जा सके।उक्त बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने शुक्रवार को कही। श्री कुमार प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की समीक्षा कर रहे थे।इस क्रम में उपस्थित रहे प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों को आवश्यक निर्देश दिया और कहा कि बिहार सरकार की इस योजना को प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिले।इसके लिए निरन्तर प्रयास करें। उन्होंने कन्या विवाह योजना के लाभुकों का सत्यापन करने एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,पारिवारिक लाभ योजना राशन कार्ड के लंबित आवेदनों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया। श्री कुमार ने गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर से पंचायतों के एक गांव में शुरू होने वाले कचरा प्रबंधन योजना की तैयारी में अभी से लग जाने व इसे हर हाल म...
शिक्षा के जरिये ही समाजिक बदलाव सम्भव,पढ़े लिखे लोगों को आना होगा आगे:राजेन्द्र राम

शिक्षा के जरिये ही समाजिक बदलाव सम्भव,पढ़े लिखे लोगों को आना होगा आगे:राजेन्द्र राम

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रखंड के लक्ष्मीपुर महादलित टोले में अंबेडकर ज्ञान मंच और सेभ ह्यूमैन्स के बैनर तले शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मंच के संरक्षक राजेंद्र राम ने इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए समाज की उन्नति के लिए प्रत्येक पढ़े-लिखे सामाजिक बुद्धिजीवियों को आगे आना होगा ।जिनके सहयोग और योगदान की बदौलत ही समाज को नई दिशा और सामाजिक परिवर्तन में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सकता है। नगर पार्षद प्रेमचंद कुशवाहा ने इस मोहल्ले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए बाल मजदूरी का परित्याग कर उन्हें विद्यालयों से जोड़ें, क्योंकि शिक्षा के माध्यम से ही सामाजिक बदलाव की कहानी लिखी जा सकती है ।वही सेभ ह्यूमैन्स के विनोद पासवान ने कहा कि सामाजिक उन्नति के लिए शिक्षा से बड़ा कोई हथिया...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!