तिरूवाह में पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल का पुतला दहन
शिलान्यास के एक साल बाद भी सड़क निर्माण नही होने पर तिरूवाह के ग्रामीणों में आक्रोश
रामगढ़वा-पिपराती सड़क निर्माण को ले कर अनूठा विरोध का कार्यक्रम चर्चे में
रक्सौल।( vor desk)। पिछले वर्ष 6 अक्टूबर 2018 को रामगढ़वा से पिपरपाती सड़क मार्ग निर्माण कार्य हेतु समारोह के बीच किये गए शिलान्यास के एक वर्ष पूरे होने के उपरांत भी निर्माण कार्य शुरू नही होने को लेकर रविवार को प्रखण्ड क्षेत्र के पिपरपाती चौक स्थित शिलापट्ट के समक्ष आक्रोशित ग्रामीणों ने बरसी मना कर पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ,स्थानीय सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल, एमएलसी बबलू गुप्ता,स्थानीय विधायक राम चन्द्र सहनी का पुतला दहन किया ।पुतला दहन का नेतृत्व मणि श्रीवास्तव,पूर्व प्रमुख पति विशाल गुप्ता,मनोज सिंह,सुनील तिवारी,गौरव मिश्र,सुबोध मिश्र,हसीबुर रहमान,शकिलूर रहमान,मनु सिंह,मुन्ना सिंह,सहित सैकड़ों...









