Tuesday, June 23

रक्सौल आसपास

बिहार सरकार का फरमान:मास्क लगाना अनिवार्य,उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई!

बिहार सरकार का फरमान:मास्क लगाना अनिवार्य,उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
पटना/रक्सौल। (vor desk)। बिहार सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अब घर से निकलने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस की आपदा के समय सरकार की ओर से इसकी रोकथाम एवं उपचार के लिए अथक कार्य किये जा रहे हैं। हालांकि प्रायः रोजाना कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं। आदेश में कहा गया कि प्राय: यह देखने में आ रहा है कि कई लोग इस संक्रमण काल में भी बिना मास्क लगाए घरों से बाहर निकलते हैं। इस स्थिति में न केवल वे स्वयं संक्रमित हो सकते हैं बल्कि अपने आसपास के लोगों में भी संक्रमण फैला सकते हैं। कुमार ने आदेश में कहा, ‘‘उक्त परिप्रेक्ष्य में महामारी रोग अधिनियम-1897 के तहत तथा 2020 के बिहार महामारी रोग कोविड-19 अधिनियम में प्रदत्त शक्ति ...
कोरोना पर सुनिए रक्सौल के मनोज शर्मा का भजन :”अरे लंबी हुई घड़ी रात..सवरियाँ ये कैसी बीमारी है….!

कोरोना पर सुनिए रक्सौल के मनोज शर्मा का भजन :”अरे लंबी हुई घड़ी रात..सवरियाँ ये कैसी बीमारी है….!

जरा हटके, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।"लंबी हुई घड़ी रात सांवरिया …ये कैसी बीमारी है…!" के भजन के जरिये रक्सौल के मनोज शर्मा ने कोरोना को ले कर जारी सोशल डिस्टेंस और इस रोग से उत्पन्न त्रासदी पर फोकस किया है।और ईश कृपा की कामना जताई है। लॉक डाउन में जब सब लोग घरों में हैं,तो,बोझिल जिंदगी को रचनात्मकता से ख़ुशगवार बनाई जा सकती है।ऐसे अनेको प्रयास हो रहे हैं।लेकिन,सामने नही आ रहे। Voice of raxaul ने रक्सौल के कलाकारों व उनके प्रयासों को सामने लाने की लगातार कोशिश जारी रखी है। इसी कड़ी में मनोज शर्मा ने जय श्री श्याम कीर्तन के जरिये श्याम सांवरे से प्रार्थना की है। जिसमे कहा है कि कोरोना वाली रात बड़ी लंबी हो रही है, भगत अधीर हो रहे हैं, अपनी मोर छड़ी की छांव करके हम भक्तों को धीर बंधा जाओ! उक्त श्याम भजन के माध्यम से कोरोना में लोगो को उन्होंने जागरूक करने का प्रयास भी किया है कि प्रकृति से खिलवाड़ नही होना ...
कोटा में फंसे बच्चों की व्यक्तिगत रूप से चिंता कर रहा हूँ,बीमार बच्चों को बुलाने की पहल जरूरी:डॉ0 संजय जायसवाल

कोटा में फंसे बच्चों की व्यक्तिगत रूप से चिंता कर रहा हूँ,बीमार बच्चों को बुलाने की पहल जरूरी:डॉ0 संजय जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल रक्सौल।( vor desk )।विश्व महामारी बने कोरोना यानी कोविड 19 के रोक थाम को ले कर लागू लॉक डाउन के क्रम में बिहार के विधार्थी सूबे से बाहर विभिन्न प्रदेशों में फंसे हुए हैं।इसी बीच नवादा के विधायक अनिल कुमार द्वारा ,कोटा (राजस्थान) में पढ़ रही अपनी बेटी को घर ले आये।यूपी,एमपी समेत कई अन्य राज्यों ने अपने अपने बच्चों को बुला लिया।लेकिन, बिहार के हजारो छात्र आज भी फसे हुए है ।उसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो चली है।इसी क्रम में रक्सौल पहुँचे बिहार बीजेपी अध्यक्ष सह बेतिया सांसद संजय जायसवाल ने भी इस मसले पर अपना पल्ला झाड लिया। https://youtu.be/ZlfHh1Tb6aU कोटा में फंसे बच्चों को बुलाने पर डॉ0 जायसवाल ने पल्ला झाड़ा मीडिया से कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से बच्चों की चिंता कर रहा हूँ। सौ से अधिक छात्र उनके सम्पर्क में हैं। जिन्हें राशन उपलब्ध कराया...
पृथ्वी दिवस:कोरोना के बाद नई दुनियां का विकास पर्यावरण संरक्षण के साथ जरूरी!

पृथ्वी दिवस:कोरोना के बाद नई दुनियां का विकास पर्यावरण संरक्षण के साथ जरूरी!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रमुख पर्यावरणविद एवं शिक्षाविद प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने लॉक डाउन के दौरान भी अपने छत पर पौधा लगाते हुए अपने दुःखित मन से उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कोरोना भायरस के कारण मानव के जीवन में इतना दुःख, इतनी पीड़ा और इतना अवसाद बढ़ गया है कि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान भी उसके सामने अपने को असहाय महसूस कर रहा है।कोरोना के बाद नई दुनिया का विकास पर्यावरण संरक्षण के साथ हो जिससे वन्य प्राणियों के पर्यावास पर विशेष ध्यान दिया जा सके।प्रो0 सिन्हा ने कहा कि मानव का वजूद प्रकृति से है न कि प्रकृति का अस्तित्व मानव से है।इस सच्चाई को जब तक मनुष्य स्वीकार नहीं करेगा, उसके जीवनशैली में बदलाव नहीं होगा तब तक परिवर्तन नहीं होगा। प्रकृति को एक अंग के रूप स्वीकार करना होगा। पृथ्वी हर मनुष्य की जरूरत को पूरा कर सकती है परंतु पृथ्व...
समय पर पूरा नही हुआ लाइट ओवरब्रिज का निर्माण,अब दूसरे प्रदेशों के 22 मजदूर भुगत रहे हैं खामियाजा!

समय पर पूरा नही हुआ लाइट ओवरब्रिज का निर्माण,अब दूसरे प्रदेशों के 22 मजदूर भुगत रहे हैं खामियाजा!

खास खबर, नगर परिक्रमा, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।लॉक डाउन में दूसरे प्रदेशों के मजदूर रक्सौल में फंसे हुए हैं।उनकी मांग है कि उन्हें किसी तरह घर भेज दिया जाए।क्योंकि यहां काम भी बन्द है।भूखे मरने की नौबत है।घर जा कर खेती कर सकेंगे।परिवार के साथ रह सकेंगें। दरअसल, रक्सौल के मुख्यपथ पर लाइट ओवरब्रिज बनाने के लिए अधिकृत इरकॉन से जुड़ी ठेका कम्पनी मां दुर्गा कंटक्सन प्राइवेट लिमिटेड में ये मजदूर निर्माण कार्य से जुड़े हैं ।जिनके भूखे मरने की नौबत है।एक तो काम बंद है।दूसरा यह कि कम्पनी भले ही यह दावा करती हो कि उन्हें दिक्कतें नही हैं,लेकिन,उनकी मुसीबतें कम नही है।क्योंकि,काम बंद होने पर ये 'बोझ' की तरह हैं।किसी तरह इनका गुजारा हो रहा है। बताया गया कि रक्सौल -बीरगंज सड़क पर अवस्थित रेलवे गुमटी संख्या 33 पर बन रही यह लाइट ओवरब्रिज एक साल में पूरा कर लिया जाना था।लेकिन, इरकॉन ने रकम भुगतान में आनाकानी कर दी।ज...
अब रक्सौल पुलिस जन्मदिन पर केक लेकर पहुंची ,कहा-हैप्पी बर्थ डे आराध्या!

अब रक्सौल पुलिस जन्मदिन पर केक लेकर पहुंची ,कहा-हैप्पी बर्थ डे आराध्या!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आराध्या के घर केक ले कर पहुँचे डीएसपी संजय झा अब रक्सौल पुलिस जन्मदिन पर केक लेकर पहुंची ,कहा-हैप्पी बर्थ डे आराध्या! रक्सौल।( vor desk )।लॉक डाउन में उदास बच्चों को खुशी देने और उनके जन्मदिन मनाने का पूर्वी चम्पारण पुलिस का मुहिम लोक प्रिय हो रहा है।वहीं,बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की रचनात्मक मुहिम चर्चा में है। इसी कड़ी में रक्सौल पुलिस को जब यह पता हुआ कि आराध्या का जन्मदिन है ,तो,पुलिस टीम केक ले कर उसके घर पहुंच गई। डीएसपी संजय कुमार झा के नेतृत्व में रक्सौल व हरैया पुलिस नगर के वार्ड 6 स्थित अम्बेडकर नगर पहुँची।इस दलित बस्ती में शिव पूजन राम की नतिनी का जन्म दिन मनाते हुए हैप्पी बर्थ डे कहा! आराध्या के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी।केक देख कर उछल पड़ी।लॉक डाउन में पुलिस टीम के साथ उसका यह सांतवां जन्मदिन यादगार बन गया। दरअसल,पटना के मोकामा की रहने वाली...
भाजयुमो ने शुरू किया फ्री फूड मोबाइल वैन सर्विस,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय ने चखा भोजन!

भाजयुमो ने शुरू किया फ्री फूड मोबाइल वैन सर्विस,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय ने चखा भोजन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
भाजयुमो के फ़ूड वैन का भोजन करते सांसद डॉ संजय जायसवाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद डॉ संजय जायसवाल ने भाजयुमो द्वारा लॉक डाउन में गरीब -असहाय के लिए रक्सौल में संचालित' फ्री फूड मोबाइल वैन 'के प्रयासों की सराहना की। श्री जायसवाल प्रशासनिक बैठक से लौटते वक्त बुधवार को रक्सौल के कौड़िहार चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में चलाए जा रहे आपदा राहत के भोजन वितरण के दौरान अपनी गाड़ी रोक कर उतर गए और जरूरतमंदों को भोजन करते हुए देखकर प्रसन्नता जताई।वहीं उन्होंने आपदा राहत गाड़ी से भोजन मांग कर सड़क पर ही भोजन करना प्रारंभ कर दिया ।इस दौरान राहत केंद्र द्वारा प्राप्त भोजन को ग्रहण कर रहे जरूरतमंद भी आश्चर्यचकित दिखे। इस दौरान डॉ0 जायसवाल ने पूरा भोजन यानी भात और सब्जी पत्तल में लेकर ग्रहण किया । जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजयुमो के जिलाध्...
रक्सौल के 85 प्रतिशत आबादी को मिल रहा राशन,नगर परिषद में भी होगा सर्वे:डॉ0 संजय जायसवाल

रक्सौल के 85 प्रतिशत आबादी को मिल रहा राशन,नगर परिषद में भी होगा सर्वे:डॉ0 संजय जायसवाल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
* प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 जायसवाल ने कहा कि एसएसबी के नेपाल के जालिम मियां से सम्बंधित पत्र को उजागर कर मीडिया ने की देश की मदद रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल बुधवार को रक्सौल पहुँचे और कोविड 19 को ले कर रक्सौल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जारी कार्यो के प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने सोशल डिस्टेसिंग का पूरा पालन किया ।बैठक के बाद सोना हॉल में आयोजित प्रेस मिट को संबोधित करते हुए डॉक्टर जायसवाल ने कहा कि मैं पहली बार लॉक डाउन में ढील होने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहा हूं ।उन्होंने बताया कि रक्सौल में 800000 की आबादी में 6 लाख 35 हज़ार को राशन मिल रहा है । जिन लोगों का राशन कार्ड रिजेक्ट हो गया था उसे पुनः जांच कर 12000 कार्ड धारियों को राशन कार्ड जारी कर उसका लाभ दिया जा रहा है।इसका मतलब की चालीस पचास हजार नए ...
लॉक डाउन में किसी को भूखे नही सोने देंगे,राशन कार्ड नही है उन्हें भी मिलेगा सहयोग:डॉ संजय जयसवाल

लॉक डाउन में किसी को भूखे नही सोने देंगे,राशन कार्ड नही है उन्हें भी मिलेगा सहयोग:डॉ संजय जयसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बैठक करते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने राशन कार्ड बनाने व इससे वंचित लोगों को सहयोग के मुद्दे पर दिए कई निर्देश रक्सौल( vor desk )।लॉक डाउनलोड की अवधि के बाद 20 अप्रैल से मिली छूट में पहली बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल बेतिया से निकलकर रक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय पहुँचे।इस मौके पर उन्होंने कहा कि- लॉक डाउन में किसी को हम भूखे नही सोने देँगे।जिनके पास राशन कार्ड नही है।उन्हें भी मदद मिलेगी।राशन कार्ड बनाने के लिए जीविका द्वारा सर्वे शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार झा एवं मनरेगा के पी ओ गौरव सिन्हा समेत अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की।जिसमे पूरे अनुमंडल में लॉक डाउन अवधि व कोविड 19 को ले कर चल रहे राहत कार्यों के प्...
राजस्थान के कोटा में फंसे हैं रक्सौल के दर्जनों स्टूडेंट्स,अभिभावकों में गहरा आक्रोश!

राजस्थान के कोटा में फंसे हैं रक्सौल के दर्जनों स्टूडेंट्स,अभिभावकों में गहरा आक्रोश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।राजस्थान के कोटा सहित दूसरे प्रान्तों में पढ़ने वाले बिहार के बच्चों को वापस घर लाने के लिए नीतीश सरकार द्वारा ना किये जाने के कारण रक्सौल के अभिभावकों में गहरा रोष है। रक्सौल के दर्जनों बच्चे कोटा में पढ़ते हैं।जो लॉक डाउन में वहां फंस गए हैं।उनके खाने पीने की दिक्कतों के साथ असुरक्षा की भावना भी अभिभावकों को परेशान कर रही है।जबकि,अनेको के पैसे की समस्या है।यहां अभिभावक भी लॉक डाउन में होने की वजह से कोई मदद नही दे पा रहे।ऐसे में परिजन रो रो कर बेहाल हैं।मोबाइल पर उन्हें सांत्वना तो दे रहे हैं,लेकिन,मां बाप का हाथ कलेजे पर है कि पता नही क्या होगा! इसी बीच नवादा के बीजेपी विधायक अनिल सिंह द्वारा पास ले कर अपनी बेटी को वाहन से लाने के मामले के बाद यहां के अभिभावक सरकार को कोस रहे हैं।भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि जब यूपी व मध्यप्रदेश अपने बच्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!