युवा कांग्रेस ने अनर्व गोस्वामी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने के लिए रक्सौल थाना में दिया आवेदन!
रक्सौल।( vor desk )। शनिवार को रक्सौल युवा कांग्रेस के तत्वावधान में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोपालगंज प्रभारी प्रो.अखिलेश दयाल के नेतृत्व में एक न्यूज़ चैनल के संस्थापक व प्रबंध निर्देशक अनर्व गोस्वामी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने का आवेदन रक्सौल थाना प्रभारी अभय कुमार को दिया गया ।प्रदेश महासचिव ने कहा कि 21 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के उपर अर्णव गोस्वामी के द्वारा आपतिजनक बयान जो दिया गया है। रक्सौल युवा कांग्रेस ने गोस्वामी के उसके खिलाफ में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया गया है ।प्रदेश महासचिव ने कहा कि अनर्व गोस्वामी के द्वारा केवल अपने चैनल के टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसी ओछी बातो को रखा जा रहा है। भारत की सेवा में जिन्होंने अपनी पुरी जीवन समर्पित कर दिया 52 साल भारत में बिताया और अपने भारत-रत्न युवातुर्क ...









