भुखमरी से जूझ रहे प्राइवेट शिक्षक,समस्या को ले कर बीजेपी शिक्षक प्रकोष्ठ के नेतृत्व में प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन!
रक्सौल।( vor desk )।अनलॉक एक शुरू होने के बावजूद शैक्षणिक संस्थान नही खुल सके हैं।जिससे पठन पाठन प्रभावित है।वहीं,ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक भी बेरोजगार हो गए हैं।इसी को ले कर भाजपा के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के शिक्षकप्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रो0 डॉ0 शंकर ठाकुर के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित हुई।जिसमें उक्त मसले पर विचार विमर्श किया गया।साथ ही प्रशासन को ज्ञापन सौंप अपनी समस्या से अवगत कराने का निर्णय हुआ।
यह बैठक शहर के नागा रोड स्थित बरणवाल भवन के प्रांगण में हुई।जिसमें निजी शिक्षक शरीक हुए। उक्त बैठक सभी ने एक स्वर से कहा कि इस कोरोना काल मे में निजी शिक्षकों का ट्यूशन लगभग 3 माह से बंद है। ऐसी स्थिति में हम सभी भुखमरी के कगार पर पहुँच गये हैं। इतना ही नहीं किराये के मकान में पढ़ाने वाले शिक्षकों को मकान मालिक भी किराये के लिये परेशान कर रहे हैं।
इस दौरान सर्वसम्मति से यह ...









