चीन से लड़ते हुए हंसते हंसते शहीद हुए भारतीय सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि,याद में ‘एक दिया शहीदों के नाम’ अर्पित!
रक्सौल।(vor desk )।'किसी गजरे की ख़ुशबू को महकता छोड़ के आया हूँ,मेरी नन्ही से चिड़िया को चहकता छोड़ के आया हूँ,मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ भारत माँ,मैं अपनी माँ की बाहों को तरसता छोड़ के आया हूँ……..!"चीनी सेना से लड़ते हुए लद्दाख़ के गलवान घाटी में कुछ इन्ही मनोभाव के साथ भारतीय सैनिक शहीद हो गए।इस शहादत की सूची में बिहार के रहने वाले सैनिक भी शामिल हैं।जिनको याद कर सभी की आंखे नम हैं।वहीं, क्षेत्र में चीन की कायरता को ले कर गहरा आक्रोश है।
इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल इकाई ने शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक दिया शहीदों के नाम अर्पित किया और कहा कि बलिदान व्यर्थ नही जाएगा।
परिषद के एसडीएफ जिला प्रमुख प्रशांत कुमार ने कहा कि चीन ने धोखे से हमारे सैनिकों को मारा है।लेकिन,उसके धूर्तता का कड़ा जवाब मिला है।आगे उसे ऐसा सबक मि...









