‘कोविड 19 फैले नहीं, कोई भूखे सोए नहीं’ के नारे के साथ कोरोना योद्धा के रूप में बैंक कर्मियों को किया गया सम्मानित!
रक्सौल।( एक सम्वाददाता )।"कोविड 19 फैले ना, कोई भूखा सोए ना"अभियान के तहत रक्सौल के वार्ड 24 के नगर पार्षद जयमंती देवी के नेतृत्व जहां एक ओर जरूरतमंदों को घर घर खाधान्न वितरण किया जा रहा है।वहीं,दूसरी ओर एक अभियान के तहत बैंक कर्मचारियों को कोरोना योध्दा के रूप मे सम्मानित किया गया।इस दौरान गमछा और फूल का गुलदस्ता दे कर रक्सौल के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों व कर्मियों को समानित किया गया ।
सम्मानित होने वालों में यूनियन बैंक के रक्सौल शाखा के ब्रांच मैनेजर अभिमन्यु कुमार,,बैंक ऑफ बड़ौदा के अखलाक अंसारी, एक्सिस बैंक के बीएम बलिराज सिंह,आईडीबीआई बैंक के बीएम अमित कुमार,यूनाइटेड बैंक के बीएम राजीव कुमार आदि शामिल हैं।मौके पर समाजसेवी सुरेश चौहान ने कहा कि बैंक कर्मी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचा रहे हैं।
उनका भी जान जोखिम में है। इसिलये उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।
...








