Tuesday, March 10

रक्सौल आसपास

सिरिसिया नदी को प्रदूषित करने वाले फैक्ट्री संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी!

सिरिसिया नदी को प्रदूषित करने वाले फैक्ट्री संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी!

रक्सौल आसपास
-सिरिसिया नदी प्रदूषण बीरगंज व रक्सौल के लिए है जन मुद्दा,मामले पर बीरगंज प्रशासन गम्भीर बीरगंज।(vor desk )।नेपाल के बीरगंज प्रशासन व महानगर पालिका सिरिसिया नदी को प्रदूषणमुक्त करने के लिए कमर कस चुकी है।सिरिसिया नदी या किसी अन्य नदी व तालाब को प्रदूषित करने वाले उद्योग-कल कारखाना को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है।और जो भी दोषी पाए जाएंगे।उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।यह चेतावनी बीरगंज समेत पर्सा जिला के विभिन्न उधमियों के साथ हुई बैठक में बीरगंज प्रशासन द्वारा जारी की गई।बुधवार को बीरगंज उधोग वाणिज्य संघ के कार्यकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उधोग प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बीरगंज महानगरपालिका के नगर प्रमुख विजय कुमार सरावगी व पर्सा जिला के प्रमुख जिल्ला अधिकारी नारायण प्रसाद भट्टराई ने कहा कि यहां के उद्यमी-फैक्ट्री संचालक अपना रवैया सुधार लें।फैक्ट्...
सीमा जागरण मंच के चिकित्सा शिविर में सर्दी व डेंगू रोग से बचाव को ले कर जागरूकता अभियान

सीमा जागरण मंच के चिकित्सा शिविर में सर्दी व डेंगू रोग से बचाव को ले कर जागरूकता अभियान

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।सीमा जागरण मंच द्वारा संचालित निःशुल्क होम्यो चिकित्सा शिविर में सर्दी व डेंगू रोग से बचाव को ले कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मंच के चिकित्सक डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मौसम के बदलते मिजाज और बढ़ते ठंड को देखते हुए परहेज की जरूरत है।हल्के गर्म कपड़े पहनें और रात्रि में गर्म चादर व हल्के कम्बल का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जरा सी लापरवाही व ठंड की वजह से सर्दी, खांसी, खराश और बुखार, त्वचा विशेषकर एड़ियों और होठों का फटना, जोड़ों की समस्या ,सांसो की समस्या ,ब्लड प्रेशर का बढ़ना, हाथ और पैरों की उंगलियों में खुजली और लाल हो जाना इन दिनों एक आम समस्या बन जाती है। उन्होंने कहा कि ठंड से बचने के लिए ठंडी चीजों को खाने-पीने से परहेज करें।गर्म पेय पदार्थों का का सेवन करें। ज्यादा ठंड में बाहर जाने से बचें।गरम कपड़ा पहनें। व्यायाम और अपने खानप...
राहत डेंटल केयर के डायरेक्टर डॉ0 अनमोल आर्यन ने बांटी छठव्रतियों को वस्त्र व पूजा सामग्री!

राहत डेंटल केयर के डायरेक्टर डॉ0 अनमोल आर्यन ने बांटी छठव्रतियों को वस्त्र व पूजा सामग्री!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।राहत डेंटल केयर के द्वारा रामगढ़वा प्रखंड के पटनी गाँव मे आस्था महा पर्व छठ पूजा के अवसर पर पटनी, मिश्रौलिया तथा मंगलपुर के 101 छठव्रतियों के बीच प्रसाद,साल,साड़ी तथा कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर अनमोल आर्यन ने कहा कि व्यक्ति को अपने कमाई का कुछ हिस्सा समाज में जरूरत मन्द व्यक्तियों के बीच जरूर खर्च करना चाहिये। मौके पर समाजसेवी बलिराम सिंह,रामेश्वर सिंह,अरविंद सिंह,सुनील कुमार सिंह,मनोज सिंह,संदीप कुमार आदि गण मान्य उपस्थित थे। ...
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पर श्रद्धा व भक्ति के साथ रक्सौल में मना खरना पर्व !

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पर श्रद्धा व भक्ति के साथ रक्सौल में मना खरना पर्व !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन शुक्रवार को खरना पर्व सम्पन्न हुआ।इस मौके पर पूरी पवित्रता से मिटटी के अलग बनाये गए चूल्हे पर खीर रोटी का प्रसाद बना।फिर सभी परिजनों की उपस्थिति में कुल देवी देवता की पूजा के साथ ही छठी माई को नमन किया गया।इसके बाद इस प्रसाद यानि रसियाव रोटी का प्रसाद पूरी श्रद्धा से सभी ने ग्रहण किया। डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह बताते हैं कि बदलते मौसम के मिजाज के तहत कृषि प्रधान क्षेत्र बिहार यूपी में इस खरना पर्व के लिए बने रसियाव रोटी का प्रभाव सेहत के लिए अनुकूल होता है।गुड़ व साठि के चावल ,दूध का खीर,का तासीर गर्म होता है।ठंड के विरुद्ध यह प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि करता है। वैसे, परम्परा और आस्था के आगे सभी नतमस्तक है।यह सौहार्द का भी पर्व है।जो पूरी पवित्रता और मिल्लत से मनाया जाता है।केला के पते ...
लोक आस्था के महा पर्व छठ पर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय खाय के साथ शुरू!

लोक आस्था के महा पर्व छठ पर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय खाय के साथ शुरू!

रक्सौल आसपास
रक्सौल बाजार में रौनक,पूजा सामग्री व वस्त्र की खरीददारी के लिए उमड़ रही भीड़ रक्सौल।(vor desk )।धनतेरस के साथ शुरू हुआ प्रकाशोत्सव दीपावली के बीतने के बाद अब सीमावर्ती रक्सौल में छठ की तैयारी जोरों पर है।गुरुवार को नहाय खाय के साथ चार दिवसीय महा पर्व छठ का अनुष्ठान प्रारम्भ हो गया।वहीं,छठ पर्व की खरीदारी के लिए बाजार में एक बार फिर से रौनक आ गयी है। छठ पर्व पर पूजा के लिए लोग हर छोटी से छोटी चीज को जुटाने में लग गये हैं। लोग छठ की पूजा शुरू होने से पहले ही सारी तैयारी पूरी कर लेना चाहते हैं। इस बार 31 अक्टूबर से चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हो रहा है, जो 3 नवंबर तक चलेगा। 1 नवंबर को खरना और 2 नवंबर यानी शनिवार को भगवान भास्कर को पहला सायंकालीन अघ्र्य प्रदान किया जाएगा। खरना के बाद छठ वर्ती 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखेंगे। फिर,रविवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के बाद पारण के साथ ...
इंदिरा गांधी व सरदार पटेल की नीतियों व सिद्धांतो पर ही देश की एकता-अखंडता सम्भव:रामबाबू

इंदिरा गांधी व सरदार पटेल की नीतियों व सिद्धांतो पर ही देश की एकता-अखंडता सम्भव:रामबाबू

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।पूर्व प्रधानमंत्री व आयरन लेडी इंदिरा गांधी का लोहा सिर्फ देश ही नहीं पूरा विश्व मानता था।सरदार पटेल देश की एकता व अखंडता के सूत्रधार थे।देश को आज उनके आदर्शों व नीतियों को अपनाने की जरूरत है।उक्त बातें गुरुवार को कांग्रेस नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू यादव ने शहर के लक्ष्मीपुर में में इंदिरागांधी की पुण्य तिथि व सरदार बल्लभ भाई पटेल का जयंती समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में कही।श्री यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी का बलिदान व्यर्थ नही जायगा । प्रधानमंत्री रहते इंदिरा गांधी हमेशा से कहती थी कि यदि देश की सेवा के लिए मुझे प्राण भी त्यागना होगा तो मैं त्याग दूंगी। मैं अपने खून का एक एक बूंद देश की तरक्की व रक्षा के लिए बहा दूंगी।यही उन्होंने किया भी।उन्होंने कहा कि आइरन लेडी के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी ने ही पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बाट दिया था ।उन्हों...
‘एक भारत’ निर्माण का श्रेय सरदार पटेल को,उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत:डॉ0 सौरव

‘एक भारत’ निर्माण का श्रेय सरदार पटेल को,उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत:डॉ0 सौरव

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।जनता दल(यू०)के रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष डॉ सौरव कुमार राव के नेतृत्व में प्रखण्ड के चिकनी गांव में आयोजित कार्यक्रम के बीच देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का 144 वीं जयंती मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष डॉ0 सौरव कुमार राव ने कहा कि सरदार पटेल देश के महान विभूति थे।सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 565 टुकड़ों को जोड़कर 'एक भारत" का निर्माण किया।वह एक साहसी और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति थे।इस वजह से उन्हें "भारत का लौह पुरुष" भी कहा जाता है ।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष डॉ सौरव कुमार राव ने छठ व्रती महिलाओं के बीच साड़ी,नारियल, गागल,अगरबती, सुपली,का वितरण भी किया।मौके पर महिला प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष पूनम देवी,जोकीयारी पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल,संजय दास,अरुण सिंह,सूरज कुमार राव,राहुल शुक्ला,गौरव कुमार...
रक्सौल में याद किये गए लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल,भाजयूमो ने मनाई जयंती!

रक्सौल में याद किये गए लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल,भाजयूमो ने मनाई जयंती!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के तत्वाधान में गुरुवार को देश के लौह पुरुष एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से नागा रोड में मनाई गई ।जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे ने की।उक्त अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रो0 दूबे ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद भारत दूसरे टुकड़े में राजवाड़े के तहत बटा हुआ था जिसको एक करने का श्रेय कार्य सरदार बल्लभ भाई पटेल को जाता है । सरदार वल्लभभाई पटेल महान स्वतंत्रता सेनानी राष्ट्रभक्त एवं देश के लिए समर्पित व्यक्तित्व थे। देश का प्रधानमंत्री उन्हें ही बनना था पर उन्हें नहीं बनने दी गई। दुर्भाग्यवश उनके मृत्यु के बाद उनको भुलाने का काम किया गया और भावी पीढ़ी उनके इतिहास से वंचित रह गई ।उनकी जीवनी से ,उनके कृतियों को याद करके भावी पीढ़...
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा दलित बस्ती में छठ पूजा का सामग्री वितरित!

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा दलित बस्ती में छठ पूजा का सामग्री वितरित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल ।(vor desk)। शहर के अखिल भारती मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सदस्यों के द्वारा प्रखण्ड क्षेत्र के धनगढ़वा कौड़िहार पंचायत स्थित दीनदयाल ढंगरटोली दलित बस्ती के गरीब असहाय लोगो को छठ की सामग्री व साड़ीयो का वितरण किया गया। उक्त बावत अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अध्यक्ष वीना गोयल ने बताया कि गत सालो से इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे हमलोग इस बार गरीब असहाय छठ व्रतियों को छठ पूजन सामग्री चावल, नारियल, गुड़ व साड़ी का वितरण किया जा रहा है। वही दलित बस्ती के स्कूली बच्चों को बिस्किट का वितरण किया गया है। वही अ.भा.मा.म. सम्मेलन के सचिव सोनू काबरा ने बताई की सरकार के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान में प्लास्टिक के बैन को बढ़ावा देते हुए हमलोगो के द्वारा उक्त सामग्री कपड़े का थैला में डाल कर दिया जा रहा है। हमलोग का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो लोग समान के आभाव में ...
कपड़ा बैंक द्वारा रक्सौल के सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच वस्त्र वितरण!

कपड़ा बैंक द्वारा रक्सौल के सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच वस्त्र वितरण!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। कपड़ा बैंक द्वारा कार्तिकी छठ करने वाले छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं बच्चो के कपड़े का वितरण किया गया।शहर के नागा रोड में अंत्योदय भवन स्थित कपड़ा बैंक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कपड़ा बैंक के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि छठ पर्व त्याग, सादगी एवं प्राकृतिक संरक्षण व उन्नति का संदेश देने वाला लोक आस्था का महापर्व है। इस पर्व से पूरे बिहार का सम्मान एवं स्वाभिमान संपूर्ण जगत में व्याप्त है। कपड़ा बैंक अपने स्थापना काल से ही जरूरतमंदों के बीच कपड़ा वितरण के उद्देश्य को सार्थक करते आ रहा है। वहीं,कपड़ा बैंक संरक्षक आनन्द रुंगटा ने कहा कि कपड़ा बैंक अपने आप में अनूठा और प्रेरक संस्था है, जरूरतमंदों को वस्त्र मुहैया कराना अत्यंत सराहनीय कार्य कार्य है। यह अभियान अन्य स्थानों पर भी शुरू होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में सैकड़ो स्त्रियों व बच्चों...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!