Wednesday, March 11

रक्सौल आसपास

भेलाही के मुशहरवा में हुआ कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, एमएलसी सतीश ने किया उद्घाटन!

भेलाही के मुशहरवा में हुआ कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, एमएलसी सतीश ने किया उद्घाटन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर बुधवार को भेलाही पंचायत के मुसहरवा उत्तरवाहनी तट पर मेला व विशाल दंगल (कुश्ती) का आयोजन हुआ।जिसका उदघाटन एमएलसी सतीश कुमार,कांग्रेस नेता रामबाबू यादव,मुखिया पति अजय पटेल व पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।दंगल मे नेपाल,यूपी,पंजाब,दिल्ली सहित क्षेत्रीय नामी-गिरामी पहलवान भाग लिये।सहदूल राजा,असलम,संजय पहलवान,शमसूल,सहित कई पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच दिखाए।विजेता व उप विजेता पहलवानों को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।इस दंगल चार दर्जन पहलवानों ने भाग लिया।कार्यक्रम के बीच में पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,मुखिया आलोक राय नट, रामनारायण राय,बृजकिशोर यादव,पूर्व सरपंच किशोरी चौधरी,अमरजीत चौरसिया सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि व सामाजसेवी को सम्मानित किया गया।पूर्व पहलवान हीरा पहलवान,रधुनाथ महतो,गुगली नट,बिजली पटेल ने...
शव रख कर काठमांडू-दिल्ली सड़क मार्ग को किया अवरुद्ध,जम कर हुआ विरोध -प्रदर्शन व आगजनी!

शव रख कर काठमांडू-दिल्ली सड़क मार्ग को किया अवरुद्ध,जम कर हुआ विरोध -प्रदर्शन व आगजनी!

रक्सौल आसपास
रामगढ़वा।(vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चड़वा गांव के पास मृतक के परिजनों व आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को ले कर दिल्ली काठमाण्डु दिल्ली राज मार्ग संख्या 74 डी यानी एशियन हाइवे को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया ।जानकारी के मुताबिक, बेलहिया गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख दिया एवं सड़क पर टायर जलाकर कर आगजनी कर मुआवजे की मांग करते हुए करीब चार घण्टे प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों का कहना था कि सन्तोष राम को पिछले 31 अक्टूबर को गम्हरिया गांव के पास नेपाल जा रहे एक अनियन्त्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया परन्तु आज यानी बुधवार की सुबह मौत हो गई। अभी तक ट्रक मालिक या पुलिस प्रशासन की ओर से कोई मदद नही मिली है। मृतक के तीन छोटे छोटे बच्ची है । इनके जीवन यापन के लिए सरकार और ट्रक मालिक मुआवजा दे। हमलोगों ने गांव में चंदा इकट्ठा करके इ...
दन्त व मुख तथा जोड़ो के दर्द निवारण के लिए निःशुल्क  चिकित्सा शिविर आयोजित !

दन्त व मुख तथा जोड़ो के दर्द निवारण के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।भारत विकास परिषद व सीमा जागरण मंच तथा बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा दंत व मुख तथा जोड़ो के दर्द निवारण के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शहर के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मन्दिर में बुधवार को आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल,श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मन्दिर के सचिव कैलाश चन्द्र काबरा व भारत विकास परिषद के संरक्षक ध्रुव सर्राफ ,अध्यक्ष डॉ 0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह,सचिव उमेश सिकरिया, डॉ0 अजय कुमार ,डॉ0 दीपक कुमार,खुशी गुप्ता,एसईआई सोहम फर्माटेक के डायरेक्टर राजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है।देश मे बेहतर चिकित्सा के जरिये स्वस्थ्य भारत निर्माण में चिकित्सकों व चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को सस्ती व सुलभ चिकित्...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने बिहार सरकार के जनप्रतिनिधियो पर साधा निशाना!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने बिहार सरकार के जनप्रतिनिधियो पर साधा निशाना!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। पटना में सिक्किम के राज्यपाल गंगा चौरसिया से मिलने के बाद सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने जताया कि वे भले ही अपने क्षेत्र में न रहें,लेकिन ,उनका ध्यान रहता है।साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के जनप्रतिनिधियो पर भी निशाना साधा।और कहा कि उनका काम मैं करता हूँ।उन्होंने लिखा कि राज्यपाल श्री चौरसिया रक्सौल होते हुए बीरगंज जा रहे हैं पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होने के कारण मैं उनका साथ अपने लोकसभा क्षेत्र में भी नहीं दे पा रहा हूं । उन्होंने राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव से मुलाकात का हवाला देते हुए बताया कि मंत्री श्री यादव ने आश्वस्त किया है कि गुरुवार को छौड़ादानों रक्सौल नहर सड़क का दुबारा टेक्निकल बिड खुल जाएगा। पिछली बार एक टेंडर क्वालीफाई होने के कारण रिजेक्ट हो गया था ।पर इस बार तीन कंपनियों का टेक्निकल बि...
ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सामग्री दर में सुधार के बाद ही निविदा में भाग लेंगे संवेदकगण!

ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सामग्री दर में सुधार के बाद ही निविदा में भाग लेंगे संवेदकगण!

रक्सौल आसपास
रक्सौल (vor desk)। शहर से सटे लक्ष्मीपुर स्थित पूर्व प्रमुख म0 नुरुल हसन के आवास पर मंगलवार को ग्रामीण कार्य विभाग रक्सौल डिवीजन के संवेदकों की बैठक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं गतिशील बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग रक्सौल द्वारा एमएमजीएसवाई के तहत सड़क की जो निविदा निकाली गई है, वह एक किलोमीटर व सवा किलोमीटर की सड़कें है। जिसमें सामग्री का दर रेल हेड के द्वारा निर्धारित की गई है। जबकि एक रैक में 56 हजार सामग्री आता है। जो एक किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए संवेदक द्वारा रैक लगाना संभव नहीं है। संवेदक के द्वारा कार्य हित में ससमय ट्रक के द्वारा कार्य स्थल पर सामग्री गिराने में दर में काफी अंतर है। सामग्री के बाजार दर एवं सरकारी दर में काफी अंतर होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। तथा ...
सरिसवा नदी में नेपाल से काला जल प्रवाहित करने पर सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन का एतराज

सरिसवा नदी में नेपाल से काला जल प्रवाहित करने पर सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन का एतराज

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन की बैठक काली नगरी स्थित कार्यालय में अध्यक्ष प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई जिसमें कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन सरिसवा नदी में काला पानी के बहाव को लेकर घोर चिंता व्यक्त की गई। प्रो0 सिन्हा ने बैठक में कहा कि छठ पर्व के समय एक दिन अगर पानी को साफ किया जा सकता है तो अन्य दिनों के लिए क्यों नहीं ? यही सरिसवा नदी है जिसके किनारे सुबह मेला जैसा दृश्य हुआ करता था, दीपदान होता था और आम श्रद्धालु परंपरागत रूप से इसके निर्मल गंगा के समान स्वच्छ जल में आस्था की डुबकी लगाकर अपने को धन्य समझते थे पर आज उसका जल स्पर्श करने लायक भी नहीं रह गया है। प्रो0 सिन्हा ने कहा कि रक्सौलवासियों के पितरों को मोक्ष प्रदान करने वाली नदी आज काली, जहरीली असाध्य रोग पैदा करने वाली एवं दुर्गंध युक्त बन चुकी है। जीवन प्रदान करने वाली नदी जीवन ले रह...
जीबीसी केनाल पथ पर बाईक से जा रहे भारत फाइनेंस कम्पनी के फिल्डवर्कर से लूट!

जीबीसी केनाल पथ पर बाईक से जा रहे भारत फाइनेंस कम्पनी के फिल्डवर्कर से लूट!

रक्सौल आसपास
आदापुर।( vor desk )।अनुमण्डल के महुअवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मीनिया -कोरैया के बीच जीबीसी केनाल पथ पर बाईक से जा रहे भारत फाइनेंस कंपनी के फील्ड वर्कर से सशस्त्र अपराधियों ने घेर कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिया। घटना मंगलवार की शाम करीब पौने पांच बजे की बताई गई है।पुलिस ने मामले की छान बिन शुरू कर दी है। बताया गया कि कम्पनी के फील्ड वर्कर मुजफ्फरपुर निवासी सुनील कुमार के साथ उक्त घटना हुई। पीड़ित सुनील ने बताया कि वह स्थानीय झिटकहिया गांव से हर बार की तरह पैसा वसूल कर आदापुर के लिए अपने बिना नम्बर की प्लैटिना बाईक से लौट रहा था ।इसी क्रम में नहर रोड में मरधर नदी के समीप एक अपाची बाईक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियो ने पिस्टल तानकर बाईक को रूकवाया फिर डिक्की में रखे वसूली के डेढ़ लाख रुपये लूटकर चंपत हो गए। इसके बाद पीड़ित के द्वारा हो हल्ला करने के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हुए, तब तक अपर...
एमएलसी खालिद अनवर ने किया मौलाना अबुल कलाम आजाद पुस्तकालय का शिलान्यास!

एमएलसी खालिद अनवर ने किया मौलाना अबुल कलाम आजाद पुस्तकालय का शिलान्यास!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के छौडादानो के कबीर नगर नरौल मे गौतम बुद्ध समाजिक चेतना संस्थान के तत्त्वाधान में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री व भारत रत्न से सम्मानित महान स्वतंत्रा सेनानी के मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।इस अवसर पर मौलाना अबुल कलाम अजाद पुस्तकालय का शिलान्यास भी किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवम जदयू के बरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने की और मंच संचालन छौडादानो के जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने किया ।मौलाना अबुल कलाम आजाद पुस्तकालय का शिलान्यास बिहार विधान परिषद सदस्य खालिद अनवर साहेब ने की।वही उक्त अवसर पर वृक्षा रोपण भी किया गया।मौके पर जिला जदयू अध्यक्ष भुवन पटेल, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह समेत अन्य मौजूद थे। ...
गंगा स्नान के अवसर पर आयोजित हुआ दंगल प्रतियोगिता,पहलवानों ने दिखाए दावँ -पेंच!

गंगा स्नान के अवसर पर आयोजित हुआ दंगल प्रतियोगिता,पहलवानों ने दिखाए दावँ -पेंच!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)।कार्तिक पूर्णिमा -गंगा स्नान के अवसर पर पलनवा थाना क्षेत्र के दो पंचायतों में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।लछुमनवा पंचायत के तिलावे नदी स्थित त्रिभुवन घाट पर व तपसी परसौना पंचायत के गाद नदी तट पर मेला व दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसका उद्घाटन स्थानीय मुखिया अलख देव यादव के नेतृत्व में हुआ।तो दूसरा मेला तपसी परसौना पंचायत के मुखिया वृजकिशोर यादव के नेतृत्व में किया गया।वहीं इस दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस नेता सह रक्सौल विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव, राजद नेता सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुरेश यादव,राजद जिला उपाध्यक्ष मंजू साह, राजद नेता रवि मस्कारा, राजद नेता विजय यादव,पूर्व मुखिया अजय पटेल, सिसवा पँचायत के मुखिया रामनरायण यादव,पैक्स प्रत्याशी रामप्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से किया।दंगल प्रतियोगिता में पंचायत, प्रखंड और राज्य ...
सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया का रक्सौल में होगा स्वागत,प्रशासन ने लिया जायजा

सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया का रक्सौल में होगा स्वागत,प्रशासन ने लिया जायजा

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।चौरसिया(बरई) समाज सेवा संघ"रक्सौल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 13 नवम्बर की शाम को सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया पहुचने वाले हैं।वे नेपाल जाएंगे।जहां 14 नवम्बर को सुबह साढ़े दस बजे चौरसिया समाज के चौरसिया विवाह भवन का भूमि पूजन सह शिलान्यास करेंगे।इस क्रम में उनका स्वागत -सम्मान सह अभिनंदन समारोह रक्सौल के कोइरिया टोला स्थित अपना ट्रेडर्स परिसर में होगा।उक्त प्रस्तावित स्थल पर मंगलवार को रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार झा तथा थानाध्यक्ष अभय कुमार ने सदल बल पहुच कर कार्यक्रम की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संघ के अध्यक्ष शम्भु प्रसाद चौरसिया, उपाध्यक्ष हृदेश प्रसाद चौरसिया, सहसचिव सुरेन्द्र प्रसाद चौरसिया, संगठन सचिव ई.निशांत प्रवीण चौरसिया तथा कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार चौरसि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!