दुकानों के लिए जारी नए नियम से व्यापारियों में असन्तोष,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने किया नियम में संसोधन की मांग!
रक्सौल।(vor desk )।भाजपा के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठान को खोलने एवं बंद करने के नए आदेश को लेकर गहरा असंतोष जताया गया। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का स्पष्ट मानना है कि कोरोना को लेकर जिलाधिकारी का नया आदेश किसी भी दृष्टिकोण से व्यावहारिक नहीं है तथा न केवल व्यापारियों के लिए बल्कि आम उपभोक्ताओं के लिए भी परेशानी का सबब साबित होगा।
जिलाधिकारी से व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने बंद करने के नये नियम में संशोधन हेतु गुहार लगाई गई है।प्रकोष्ठ के सह संयोजक व महामंत्री शिवपूजन प्रसाद एवं मंत्री आलोक कुमार श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी व सहसचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया, जिला प्रवक्ता आलोक कुमार शर्मा तथा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रजनीश प्रियदर्शी ने कहा है कि व्यवसायियों के हित का ध्यान रखा जान...









