नेपाली नागरिकों ने वतन वापसी के लिए किया हंगामा,कहा-हम खुद करेंगे सीमा पार!एमपी डॉ0 संजय ने कहा-नेपाली हमारे अतिथि!
नेपाली नागरिकों ने किया वतन वापसी के लिए फिर से हंगामा
नेपाल सरकार के विरोध में नारेबाजी,नेपाली नागरिकों में रोष27 मई को हो सकती है वतन वापसी ,दुतावास ने दिए संकेत
रक्सौल।( vor desk )।नेपाली नागरिक वतन वापसी की मांग को ले कर मंगलवार की शाम उग्र हो गये और जम कर विरोध प्रदर्शन किया।एक सप्ताह के अंदर उन्होंने दूसरी बार हंगामा किया।क्योंकि,लंबे समय से फंसे हुए नेपाली नागरिक वतन वापसी के लिए बेचैन हैं ।
इस दौरान उन्होंने नेपाल के केपी ओली सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की।साथ ही बिहार सरकार के प्रति भी नाराजगी प्रकट कर रहे थे।यह वाकया रक्सौल के हजारीमल उच्च विद्यालय स्थित कोरोना आपदा राहत केंद्र का है।सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अभय कुमार व सब इंस्पेक्टर एम आलम आदि पहुंच गए और समझा बुझा कर मामला शांत कराया।आश्वासन दिया कि नेपाल से एनओसी मिलते ही उन्हें नेपाल भेज दिया जाएगा।इस...








