चुनाव कराने रक्सौल पहुंचे केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के पांच जवान निकले कोरोना पॉजिटिव,मोतिहारी रेफर!
रक्सौल।( vor desk )।इस वक्त बड़ी खबर आ रही है कि बिहार में चुनाव कराने आये केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।ये जवान रक्सौल बॉर्डर पर पिछले 5 अक्टूबर को पहुंचे थे।इसके बाद से वे शहर से ले कर गावँ तक लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं ।
मंगलवार को तृतीय चरण के नामांकन के पहले रक्सौल के डीएसपी सागर कुमार झा के नेतृत्व में रक्सौल नगर में पुलिस व सैप जवानों के साथ बल ने फ्लैग मार्च किया।इस वाकये के सामने आने के बाद सरकारी महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।चुनाव के लिए यह बड़ी चुनौती बनी हुई है।
इधर,इस सूचना के बाद रक्सौल में भी लोग सहम गए हैं।यहां आगामी 7 नवम्बर को चुनाव होना है।अब तक यहां कोरोना के मात्र तीन एक्टिव केश थे।लेकिन,यहां जवानों की जांच के बाद पांच मरीज निकल गए।जबकि,यहाँ पहुंचे बल की कम्पनी के कुल जवान की संख्या 90 है।सबकी जांच नही हुई है।ऐसे में आश...









