Wednesday, September 9

रक्सौल आसपास

सीएम नितीश के वर्चुअल “निश्चय संवाद” कार्यक्रम के लिए पंचायत अध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण

सीएम नितीश के वर्चुअल “निश्चय संवाद” कार्यक्रम के लिए पंचायत अध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
"निश्चय संवाद" कार्यक्रम के लिए पंचायत अध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण7 सितम्बर सोमवार को 11.30 बजे आयोजित होगा निश्चय संवाद रक्सौल।( vor desk )।जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ0 सौरभ राव की अध्यक्षता में उनके आवास पर जदयू के पंचायत अध्यक्षों की बैठक हुई। रविवार को आयोजित उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल निश्चय सम्बाद कार्यक्रम में एलईडी टीवी से लाईव जुड़ने के लिए तकनीकी जानकारियाँ दी। उक्त अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि आप सभी अधिक से अधिक लोगों को मोबाईल या टीवी या प्रोजेक्टर से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।ताकि वे बिहार के विकास के सम्बंध में उन्हें निश्चित जानकारी मिल सके। उक्त अवसर पर नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार, जिला सचिव मुकेश कुमार, जिला कार्यकरणी के महिला सदस्य सीता पा...
चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी पुलिस अधिकारी हो जाएं मुस्तैद : एएसपी शैशव यादव

चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी पुलिस अधिकारी हो जाएं मुस्तैद : एएसपी शैशव यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चम्पारण जिला के एएसपी शैशव यादव (आईपीएस )ने रक्सौल स्थित डीएसपी कार्यालय में अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राईम मीटिंग आयोजित किया।जिसमे कई निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करें।आगामी विधान सभा चुनाव को शान्तिपूर्ण,निष्पक्ष व भय मुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारी अभी से मुस्तैद हो जाएं।इसमे कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इस दौरान श्री यादव ने लंबित मामलो का निष्पादन करने, शराब तस्करी पर लगाम, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, तस्करी व तस्करों पर शिकंजा, वाहन जांच व विधानसभा चुनाव को लेकर शरारती एवं अवांछित तत्वों पर 107 की कार्यवाई करने का निर्देश दिया। उक्त बावत एएसपी श्री यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिकोण से क्राईम मीटिंग ...
नगर परिषद बोर्ड की हुई बैठक,टैक्स वसूली व सड़कों -गलियों को अतिक्रमणमुक्त करने पर हुई चर्चा!

नगर परिषद बोर्ड की हुई बैठक,टैक्स वसूली व सड़कों -गलियों को अतिक्रमणमुक्त करने पर हुई चर्चा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)। रक्सौल नगर परिषद के बोर्ड की बैठक शनिवार को आयोजित हुई।नप कार्यालय के सभागार में आहूत नगर परिषद बोर्ड की बैठक में शहर के विभिन्न सड़कों व गलियों को अतिक्रमणमुक्त करने का मुद्दा जोरदार ढंग से छाया रहा।मुख्य पार्षद उषा देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वप्रथम मुख्य पार्षद ने नव निर्वाचित उपमुख्य पार्षद रोहिणी साह को बुके देकर स्वागत किया। जिसके पश्चात सदन की कार्यवाही आरंभ हुई।बैठक में नगर पार्षद जितेन्द्र दत्ता ने शहर के सड़कों और गलियों को अतिक्रमणमुक्त करने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। इस मामले में एस डी ओ से समन्वय स्थापित कर दंडाधिकारी व सशस्त्र बलों के साथ सड़कों व गलियों को अतिक्रमणमुक्त करने का निर्णय लिया गया।वहीं नगर पार्षद प्रेमचंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना एवं शौचालय निर्माण की गति धीमी होने पर एतराज जताते हुए उसमें तेजी ला...
रेलवे के तालाब में डूब कर अज्ञात युवक की मौत,मेमो के इंतज़ार में घण्टों पड़ा रहा शव

रेलवे के तालाब में डूब कर अज्ञात युवक की मौत,मेमो के इंतज़ार में घण्टों पड़ा रहा शव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल रेलवे रोड स्थित रेलवे के तालाब में एक अज्ञात युवक की डूब कर मौत हो गई।काफी मशक्कत से शव निकाला गया।जबकि,शव निकलने के बाद रक्सौल पुलिस व रेल पुलिस के सीमा विवाद के कारण मेमो के इंतजार में पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रकिया घण्टों विलम्ब की शिकार हुई। कोरोना गाइड लाइन की उड़ी धज्जियां घटना शनिवार की सुबह करीब 8 बजे की है।इसकी सूचना जंगल मे आग की तरह पसर गई। पहुंचे अधिकारी स्थानीय युवा कमलेश कुमार ने बताया कि उक्त युवक को डूबते हुए देखा गया।वह चिल्ला रहा था।लेकिन,उसे जब तक बचाने की कोशिश होती, वह डूब गया।तब प्रशासन को खबर की गई। https://youtu.be/ieqrK4Lb02E देखिए वीडियो वहीं,रक्सौल के सीओ विजय कुमार को सूचना मिलते ही एनडीआरफ की टीम को खबर किया।लेकिन,आने में विलम्ब को देखते हुए उन्होंने मछुआरे को बुलाया।वहीं,एसएसबी जवान भी पहुंच...
बिहार विधानसभा चुनाव में प्लूरल्स पार्टी द्वारा दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए रक्सौल में बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव में प्लूरल्स पार्टी द्वारा दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए रक्सौल में बैठक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
प्लुरल्स पार्टी की बैठक आयोजित रक्सौल।(vor desk) ।आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में प्लूरल्स पार्टी अपनी सकारात्मक नीतियों के साथ दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए संकल्पित है। विकास, रोजगार और बिहार के खत्म हो चुके गौरव को फिर से स्थापित करने का संकल्प लेकर पार्टी चुनाव में उतरने के लिए कमर कस चुकी है। उक्त बातें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक लक्ष्मीपुर स्थित सुनील कुमार के निवास पर संपन्न हुई। जिसमें आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी की कार्य योजना पर विचार किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि नकली नेताओं से ऊब चुके बिहार में अब स्वच्छ छवि वाले शिक्षित, ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवारों की जरूरत है जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकें। बैठक में पार्टी के विस्तार और सदस्यता अभियान पर...
फूले दम्पति हीं शिक्षक दिवस पर सम्मान पाने के असली हकदार:पूजा कुमारी

फूले दम्पति हीं शिक्षक दिवस पर सम्मान पाने के असली हकदार:पूजा कुमारी

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।आधुनिक भारत में सर्वजन शिक्षा के जनक विशेषकर नारी व बहुजनों क लिये शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यो को सुलभ तरीके से मुहैया करानेवाले फूले दंपति ही शिक्षक दिवस पर सम्मानित किये जाने के हकदार हैं,जिनकी बदौलत भारत में महिला शिक्षा के साथ ही अभिवंचित वर्ग क लोगों को शिक्षा मयस्सर हो सकी।उक्त बातें अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल की सदस्य शिक्षिका पूजा कुमारी ने शिक्षक दिवस को सादगीपूर्ण मनाते हुये अपने निज निवास रतनपुर में शनिवार को कही। उन्होनें कहा कि आजीवन संघर्षो से भरे पड़े शिक्षा के जनक राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले ने अभिवंचित वर्गो व महिलाओं के हकों कि आवाज को बुलंद किया तथा विधवा महिलाओं के लिये सम्मान पुर्वक जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया। फूले ने ही अपनी अशिक्षित पत्नी माता सावित्री बाई फूले को पढा-लिखा कर देश में प्रथम बालिका विद्यालय कि स्थापना की,जिस...
शिक्षक दिवस पर नियोजित शिक्षकों ने मनाया संकल्प दिवस,मांग पूरी नही करने पर सरकार को हराने के एलान!

शिक्षक दिवस पर नियोजित शिक्षकों ने मनाया संकल्प दिवस,मांग पूरी नही करने पर सरकार को हराने के एलान!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।शिक्षक संघ बिहार राज्य इकाई के आह्वान पर प्रखण्ड इकाई आदापुर के शिक्षको ने संकल्प दिवस मनाया। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता बिनोद कुमार सिंह ने किया।इस दौरान सभी शिक्षको ने संकल्प लिया कि हम सभी शिक्षक कोरोना से बाधित बच्चों की पढ़ाई को विशेष ध्यान देकर पूरा करेंगे। साथ ही अगर सरकार सेवाशर्त नियमावली 2020 को वापस लेते हुए हमारी मांगों को नही पूरा करती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में सभी शिक्षक जनजागरण अभियान चलाकर सरकार को हराने का काम करेंगे।कार्यक्रम में प्रभु पासवान,सुरेश राम,महम्मद सलाहूदिन,भगेलू मांझी, नंदन बाबू प्रसाद,जगदीश राम,महम्मद अलाउदीन,मोजिबुर रहमान,संजीव कुमार,सिंकदर प्रसाद ,पीकू जी,सोनालाल कुशवाहा ,अरुण प्रसाद समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे। ...
शिक्षक हैं राष्ट्र निर्माता,उनके कंधों पर है भावी भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी:डॉ0 संजय जायसवाल

शिक्षक हैं राष्ट्र निर्माता,उनके कंधों पर है भावी भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी:डॉ0 संजय जायसवाल

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं । उनके ऊपर नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन और भावी भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है ।उक्त बातें आज "शिक्षा नीति 2020 एवं उसकी चुनौतियां "पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कही। वेबिनार का आयोजन भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बिहार ने किया था। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने किया एवं संचालन डॉ कुमार संजीव ने किया। डॉक्टर जयसवाल ने वेबीनार का उद्घाटन करते हुए कहा कि 185 वर्षों बाद लाई गई शिक्षा नीति देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के इच्छाशक्ति का प्रतीक है। किसी भी राष्ट्र की प्रगति आर्थिक संपन्नता और शिक्षा का आधार उसकी शिक्षा व्यवस्था की सतर्कता, गुणवत्ता ,गतिशीलता और हर प्रकार के परिवर्तन के सार तत्व को अपने में समाहि...
देवर ने भाभी को डम्बल से वार कर मार डाला ,पुलिस ने शुरू की जांच- पड़ताल!

देवर ने भाभी को डम्बल से वार कर मार डाला ,पुलिस ने शुरू की जांच- पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेेेेेेेेेेेेज शुुरु की जांचरामगढ़वा।( vor desk )।थाना क्षेत्र के रामगढ़वा गांव में शनिवार को मिनी देवी को डंबल से उसके चचेरे देवर ने सर पर प्रहार कर हत्या कर दी।इसके बाद देवानन्द ओझा नामक यह युवक फरार हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।यह घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। मृत औरत मिनी देवी का पति धीरू ओझा बाहर रहता है।घर पर उसकी पत्नी मिनी देवी अपने सास के साथ रहती थी।संयुक्त परिवार मे उसका हत्यारा चचेरा देवर भी अपने पिता जितेन्द्र ओझा के साथ रहता है।इसको अपनी चचेरी भाभी के साथ हमेशा अनबन रहती थी।आज की घटना के पूर्व भी देवर भाभी के बीच कई बार विवाद व मारपीट हो चुकी है।इसकी सूचना मिनी देवी ने स्थानीय पुलिस को भी दी थी।शुक्रवार की रात्रि भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।मिनी देवी की सास ने बताया कि इसकी सू...
अविश्वास प्रस्ताव में प्रखंड प्रमुख रीता देवी  की कुर्सी छीनी,नए प्रमुख के लिए लॉबिंग तेज!

अविश्वास प्रस्ताव में प्रखंड प्रमुख रीता देवी की कुर्सी छीनी,नए प्रमुख के लिए लॉबिंग तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )। प्रखंड कार्यालय अवस्थित ई किसान भवन में रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन हुआ।इसमें प्रमुख के समर्थन में एक सदस्य व विरोध में 15 सदस्यों ने मतदान किया। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत 23 समिति सदस्यों में रीता देवी,सुशील मिश्रा, महम्मद कलीमुल्लाह, धनिलाल साह,अंजय कुमार, गीता देवी बिंदु देवी, सिजरा खातून,कुसुम देवी,अनु देवी,मुन्नी देवी,शहनाज बेगम,कलावती देवी सहित 16 सदस्यों ने भाग लिया।मत विभाजन के दौरान प्रमुख व उपप्रमुख अनुपस्थित रहे।बता दे कि बीते 21 अगस्त को रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध पूर्व प्रमुख रीता देवी के नेतृत्व में अविश्वास बहुमत को लेकर एक आवेदन दिया था जिसमे निवर्तमान प्रखंड प्रमुख पर समय पर पंसस बैठक नही कराने ,तथा पंचम वित्त योजना में मनमानी करने का आरोप लगायी थी । मत विभाजन की प्रक्र...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!