रक्सौल में 15,आदापुर में 28,रामगढ़वा में 8 संक्रमित मिले
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।जिले में शनिवार को 166 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें एंटीजेन के 152, आरटीपीसीआर के एक व ट्रू नेट के 13 संक्रमित शामिल है। जिले में संक्रमितों की संख्या 2301 पहुंच गई है। वहीं 1169 संक्रमित पूरी तरह ठीक हो गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 1121 हो गई है। जिसमें 32 को डायट, 1075 को होम आइसोलेशन व 14 को रेफर किया गया है। 14 मरीजों का इलाज के क्रम में डेथ हो चुका है।
वहीं,नए मिले संक्रमितों में मोतिहारी के 17, मोतिहारी सदर के 14, आदापुर के 28, रक्सौल के 15, पकड़ीदयाल के 13, चकिया के 9, रामगढ़वा के 8, अरेराज व बंजरिया के सात-सात, केसरिया व चिरैया के छह-छह,घोड़ासहन, कल्याणपुर व सुगौली के पांच- पांच, तुरकौलिया के चार, फेनहारा, संग्रामपुर व हरसिद्धि के तीन-तीन, कोटवा व पहाड़पुर के दो-दो तथा मेहसी, तेतरिया, मधुबन व पताही के एक-एक संक्रमित शामिल है!आरटीपीसीआर के 4, ट...







