Sunday, March 15

रक्सौल आसपास

नेपाल से नङ्गे पावँ लौट रहे भारतीय नागरिक, एसएसबी जवान पहना रहे चप्पल!

नेपाल से नङ्गे पावँ लौट रहे भारतीय नागरिक, एसएसबी जवान पहना रहे चप्पल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।वन्दे भारत योजना के तहत नेपाल से भारतीय नागरिकों की वतन वापसी हो रही है।आने वाले नागरिकों में बड़ी संख्या में मजदूर-कामगार हैं।जिनका दुःख देखने के बाद आंखों से आंसू निकलना तय है। मजदूरों की तमाम पीड़ाओं के बीच उनके पैर के छाले उनका दर्द ए हाल को बयां कर जाते हैं।इसके लिये कुछ कहने की जरूरत नही होती। यह विडंबना ही है कि एक ओर रक्सौल आइसीपी गेट पर नेपाल की तरफ लिखा हुआ साइन बोर्ड अंकित है-"भारत गण राज्य में आपका स्वागत है! दूसरी ओर नङ्गे पावँ लौटते महिला पुरूष है।जो मजदूर हैं।मजबूर है।लॉक डाउन ने उन्हें 'बिल -बिला' दिया है। यह कोई फिल्मी कहानी नही,हकिकत है!बिना चप्पल आ रहे सैकडो लोगों की इस व्यथा ने झकझोड़ कर रख दिया है। आइसीपी की सड़कों पर तारकोल और तपती गर्मी ने इन्हें बेहाल कर रखा है। इसको देखते हुए एसएसबी 47 वी बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा...
‘वर्चुअल रैली’ के दौर में वोट तो मिलेंगे,भूख से मर रही बुढ़िया की ‘दुआ’ कैसे मिलेगी?

‘वर्चुअल रैली’ के दौर में वोट तो मिलेंगे,भूख से मर रही बुढ़िया की ‘दुआ’ कैसे मिलेगी?

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अब भूखे मर जाएगी बुढ़िया!हॉ, भूखे...क्योकि उसे खाना नसीब नही है।जैसे तैसे जीना भी मुश्किल है।इससे शासन को मतलब नही ,प्रशासन को पता नही।यह बुढ़िया पहले कैसे जीती थी,यह किसी को नही पता।लेकिन, लॉक डाउन में रंजीत सिंह ने उसे सहारा दिया।सुबह शाम खीर पूड़ी खिलाई और लगातार भोजन दी। अब अनलॉक 1 शुरू होने व बाजार खुलने के बाद स्वच्छ रक्सौल की ओर से पहली वाली स्थिति नही रही। यानी रणजीत सिंह की टीम की ओर से खाना कमोवेश आ रहा है।हालांकि,रणजीत सिंह का संकल्प है कि वे भोजन की व्यवस्था करते रहेंगे।उनका कहना है कि हमने तब से उनकी देख रेख शुरू की,जब उनका वस्त्र शौच से सना रहता था।हमने डॉ0 मुराद आलम से इलाज भी कराई,ख़ाना भी दी।हमारा प्रयास है कि यह क्रम निरन्तर जारी रहे। इधर,किस्मत की मारी बुढ़िया ना चल पा रही है ना खड़ा हो पा रही है। बस रेंगती है।हद तो तब हो जाती हैं जब वो बारिश...
कपड़ा के बोरा व बाइक की टँकी से एपीएफ ने बरामद किया साढ़े सैंतीस लाख रुपये!

कपड़ा के बोरा व बाइक की टँकी से एपीएफ ने बरामद किया साढ़े सैंतीस लाख रुपये!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आर्म्ड पुलिस फोर्स ने बारा व पर्सा जिला में अलग अलग अभियान चला कर करीब साढ़े सैंतीस लाख रुपये नेपाली मुद्रा बरामद किया है।बताया गया है कि उक्त रकम हुंडी का है।इसका कोई वैध स्तोत्र नही बताने व चोरी छिपे ले जाने के क्रम में पकड़े जाने के बाद आर्म्ड पुलिस फोर्स सख्त है।वही कारोबारियों में हड़कम्प है। बताया गया है कि बारा जिला के सिम्रौनगढ नगरपालिका–वार्ड 6 अमरपुर से 15 लाख नगद के साथ तस्करी का अवैध कपड़े बरामद किया गया है । सूत्रों के मूताबिक , उक्त कपड़ा बिना भंसार के अवैध रास्ते होते हुए भारत से तस्करी कर ले जाया जा रहा था।आर्म्ड पुलिस फोर्स के एसपी दिग्विजय सुवेदी ने कहा है कि कपडे के साथ बोरे में पैसा भी लाया जा रहा था ।पुलिस ने कहा है कि शनिबार सुबह गस्ती के क्रम में पुलिस को देकर एक व्यक्ति कपडे और रकम छोड़ कर फरार हो गया, उसके बाद पुलिस ने उक्त सामाग्री अपने...
भाजपा के अतिपिछड़ा मोर्चा के रक्सौल जिला  अध्यक्ष मदन प्रसाद गुप्ता ने किया कमिटी का विस्तार!

भाजपा के अतिपिछड़ा मोर्चा के रक्सौल जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद गुप्ता ने किया कमिटी का विस्तार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के अति पिछड़ा मोर्चा के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व मे अति पिछड़ा मोर्चा संगठन का विस्तार किया गया।एक बैठक के बाद निम्नलिखित सदस्यों को जिम्मेदारी देते हुए निम्न पदों पर मनोनीत किया गया।जिसमे भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा रक्सौल के उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार (मुखिया ) हाकिम प्रसाद चौरसिया, मंटू प्रसाद, विनोद सहनी, छोटे लाल चौरसिया, कृष्णा चौरसिया, भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा रक्सौल महामंत्री नंद किशोर पंडित, मुन्ना कुमार(बादल) ,भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा रक्सौल मंत्री गगन देव पंडित, बच्चा प्रसाद (सरपंच) गिरेंदर प्रसाद राजिंद्र साह, दिलीप गुप्ता भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा रक्सौल के मीडिया प्रभारी सुरेश प्रसाद ,भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा रक्सौल के प्रवक्ता राजकुमार साह, भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा रक्सौल आई टी सेल संयोजक...
भेलाही के पूर्व मुखिया अजय पटेल बने बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के मुखिया प्रभारी ,मिल रही बधाई!

भेलाही के पूर्व मुखिया अजय पटेल बने बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के मुखिया प्रभारी ,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भूवन के द्वारा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें भेलाही पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया पति अजय पटेल को बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश मुखिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया। मनोयन के बाद अजय पटेल ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था की बेहतरी के लिए मैं तब तक आवाज उठाता रहूंगा,जब तक कि यथोचित अधिकार व सम्मान नही मिल जाता। इधर,उनको भाजपा नेता अरविंद सिंह,ओम ठाकुर,उमेश सिकरिया,वीर शमशेर पटेल आदि ने बधाई दी है। ...
‘कोरोना माई’ की पूजा से ‘कोरोना ‘भगाने की होड़, अंधविश्वास के गिरफ्त में सीमा क्षेत्र की महिलाएं!

‘कोरोना माई’ की पूजा से ‘कोरोना ‘भगाने की होड़, अंधविश्वास के गिरफ्त में सीमा क्षेत्र की महिलाएं!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।एक ओर पूरी दुनियां के वैज्ञानिक कोरोना वायरस के उपचार के लिए वैक्सीन की खोज करने में लगे हुए हैं ।तो,दूसरी ओर कोरोना के नाम पर अंधविश्‍वास भी फैलने लगा है।रक्सौल व सीमा पार नेपाल के बीरगंज समेत सीमाई इलाके में महिलाएं 'कोरोना पूजा' में जुटी हुई हैं।यही नही बरसात में भी वे छाता लगा कर पूजा अर्चना में जुटी हुई हैं। बताया गया है कि रक्सौल के कुछ गांवों की महिलाएं 'कोरोना माई' की पूजा नौ लड्डू और नौ लौंग,नौ पान का पता, नौ सुपारी,नौ फूल समेत अन्य पूजा सामग्री चढ़ा कर रही हैं।इसमे रक्सौल शहर भी अछूता नही है।मौजे में रेलवे पोखरा के किनारे महिलाओं द्वारा कोरोना देवी की पूजा की सूचना है।तो,उसी तरह पनटोका, हरैया सीवान टोला समेत दर्जनों गावँ में कोरोना माई की पूजा किये जाने का समाचार मिल रहा है।सूत्रों ने बताया कि पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना की विशेष होड़ रही।महिलाएं...
अनियंत्रित कार ने दो बाइक में मारी टक्कर,बैंक प्रबंधक समेत दो जख्मी, कार चालक पुलिस नियंत्रण में!

अनियंत्रित कार ने दो बाइक में मारी टक्कर,बैंक प्रबंधक समेत दो जख्मी, कार चालक पुलिस नियंत्रण में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।काठमांडू-दिल्ली सड़क मार्ग के रक्सौल रामगढ़वा सड़क के नयकाटोला में एक कार और दो बाइक की भिड़ंत में हुई दुर्घटना में एक बैंक प्रबंधक समेत दो लोग घायल हो गए।घटना शनिवार की शाम में घटित हुई। बताया गया कि रक्सौल की ओर से एक कार तेजी से रामगढ़वा की ओर जा रही थी।वहीं,विपरीत दिशा से दो बाइक सवार आ रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार इतनी तीव्र गति में थी कि संतुलन बिगड़ा और दोनों बाइक में टक्कर मार दी।जबकि, दोनों बाइक चालक ड्राइविंग नियम का पालन कर रहे थे। इस घटना में बाइक से आ रहे रामगढ़वा के अहरौलिया स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण विकास बैंक के प्रबन्धक दिनेश कुमार घायल हो गए।वे बैंक से ड्यूटी कर रक्सौल अपने आवास आ रहे थे।वहीं,रक्सौल के इस्लामपुर निवासी युवक भी बुरी तरह घायल हुआ।एक ओर दिनेश कुमार को एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहां वे खतरे से बाहर बताये ग...
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाएं,जीवन बचाएं अभियान के तहत 1000 पेड़ लगाने का लिया संकल्प!

विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाएं,जीवन बचाएं अभियान के तहत 1000 पेड़ लगाने का लिया संकल्प!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।थोड़ी देर ऑक्सीजन देने वाले डॉक्टर को हम भगवान मानते हैं,जबकि जीवन भर मुफ्त में ऑक्सीजन देने वाले पेड़ की हम कद्र नही करते । हम सब को खुद का जीवन बचाने के लिए पौधा लगाना होगा और पेड़ बचाना होगा । उक्त बातें आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रक्सौल के हरैया गाँव में बृक्षारोपण कार्य्रक्रम को संबोधित करते 'पेड़ लगाए जीवन बचाए अभियान' के संस्थापक अध्यक्ष अनमोल तिवारी ने कहा । इस अवसर पर पेड़ लगाए जीवन बचाए अभियान के द्वारा गाँव गाँव जाके पौधा लगाया गया । लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है । पेड़ लगाए जीवन बचाए अभियान के संस्थापक अनमोल तिवारी ने बताया कि अब तक 375 पौधा लगाया जा चूका है । इस साल के अंत तक 1000 पौधा लगाने का लक्ष्य है । आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड़ लगाए जीवन बचाए अभियान के सदस्य सुनील कविराज , दीपनारायण रघुवंशी,नीरज कुशवाहा , र...
बिजली विभाग से आंख मिचौली का खेल पड़ा महंगा , साढ़े तीन लाख के राजस्व क्षति को लेकर हुआ प्राथमिकी दर्ज!

बिजली विभाग से आंख मिचौली का खेल पड़ा महंगा , साढ़े तीन लाख के राजस्व क्षति को लेकर हुआ प्राथमिकी दर्ज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।शहर के नागा रोड स्थित एक आवासीय मकान को लेकर चल रहे आपसी पारिवारिक विवाद में विद्युत विभाग को मोहरा बनाना महंगा पड़ा है। जिसको लेकर विद्युत विभाग के द्वारा मकान के कथित तीनों दावेदारों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें विभाग ने बतौर जुर्माना 3 लाख 39 हजार 5 सौ 88 रुपये क्षति पूर्ति का दावा ठोका है। जानकारी के अनुसार उक्त मुहल्ले के एक आवासीय मकान पर मालिकाना हक को लेकर श्रीनिवास प्रसाद सर्राफ, त्रिपुरारी साह व राजाबाबू कुमार के बीच वर्षो से विवाद चला आ रहा है, जो फिलहाल न्यायालय में लंबित है। वहीं उक्त तीनों दावेदारों के द्वारा विद्युत विभाग को मोहरा बनाते हुए एक-दूसरे के विद्युत कनेक्शन को अवैध करार देते हुए विभाग सहित न्यायालय में चुनौती दी गई थी।तत्पश्चात विद्युत विभाग द्वारा तीनों कनेक्शन को गत 14 जनवरी को ही विच्छेदित कर दि...
मॉनसून की पहली फुहार ने खोली नगर परिषद की पोल,कॉलेज रोड जलमग्न,त्राहि त्राहि कर रहे लोग!

मॉनसून की पहली फुहार ने खोली नगर परिषद की पोल,कॉलेज रोड जलमग्न,त्राहि त्राहि कर रहे लोग!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।मानसून की पहली फुहार में ही कॉलेज रोड शिवपुरी मोहल्ला जल जमाव की चपेट में आ गया है।पूरा मुहल्ला तालाब में दिख रहा है।इस स्थिति ने रक्सौल नगर परिषद की पोल खोल दी है। पूरा वार्ड जलमग्न हो चुका है। सालो से जाम पड़े नाला के कारण वार्ड के लोग महामारी और गंदगी के दुर्गन्ध से परेशान है। डॉक्टर शुशील कुमार, राजेश गुप्ता, श्याम सिंह ,नागेंद्र यादव, ध्रुव प्रसाद, विजय गुप्ता, सर्फ़लाल यादव, प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र यादव सहित कई लोगों के घरों के दरवाजे नाले के पानी से घिर गया है।स्थानीय सजंय श्रीवास्तव का कहना है कि वार्ड 19 का यह मुहल्ला नरक में तब्दील हो गया।अनेको बार धरना प्रदर्शन हुए,लेकिन,आश्वासन से बात आगे नही बढ़ सकी।अब रहना और चलना मुश्किल हो गया है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!