Sunday, March 15

रक्सौल आसपास

गणेश धनोठिया दूसरी बार बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक,मिल रही बधाई!

गणेश धनोठिया दूसरी बार बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता( एमलसी ) ने मंगलवार को विभिन्न जिलों के जिला संयोजकों की घोषणा की है।इसमे सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के जिला संयोजक गणेश धनोठिया को बनाया गया है।उन्हें दूसरी बार जिला संयोजक के तौर पर मौका मिला है।इस बीच दूसरी जिला संयोजक बने गणेश धनोठिया ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेवारी मिली है,उसे निष्ठा पूर्वक निभाउंगा।उन्होंने कहा कि रक्सौल के व्यापार की प्रगति और व्यापारिक समस्याओं के निदान के लिए आवाज उठाता रहूंगा। इधर,श्री धनोठिया के जिला संयोजक बनने पर विधायक (डॉ.)अजय कुमार सिंह ,भाजपा सांगठनिक जिला रक्सौल के अध्यक्ष वरुण सिंह, बिहार प्रदेश के शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री (ई०) जितेंद्र कुमार भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,अति...
नेपाल को टायर गाड़ी में दिख रहा ‘कोरोना’, आर्म्ड पुलिस फोर्स व बीरगंज कस्टम ने इंट्री रोकी,आक्रोश!

नेपाल को टायर गाड़ी में दिख रहा ‘कोरोना’, आर्म्ड पुलिस फोर्स व बीरगंज कस्टम ने इंट्री रोकी,आक्रोश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।नेपाल के ओली सरकार की नजरें इन दिनों भारत पर टेढ़ी हो गई है।लिहाजा,नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाली कस्टम को टायर -बैल में कोरोना दिखने लगा है!यही कारण है कि उसने न केवल नेपाली कस्टम से जुड़े क्लियरिंग एजेंटों के दफ्तर व कार्यो में भारतीय नागरिकों के इंट्री पर रोक लगा दिया है।बल्कि, तुगलकी आदेश के तहत बैलगाड़ी के नेपाल प्रवेश पर रोक लगा दिया है।इससे टायर गाड़ी चालक परेशान हैं।और आंदोलन के मूड में हैं। https://youtu.be/7Jj18mHME1A देखिए पूरा मामला:चैनल को सब्सक्राइब करे और देखे क्या है मामला बताते हैं कि आर्म्ड पुलिस फोर्स ने उन्हें नेपाल के बीरगंज में घुसने से रोक दिया,बल्कि, प्रताड़ित भी किया।घण्टो उन्हें नो मेंस लैंड पर रोके रखा। इससे टायर गाड़ी चालक काफी निराश दिखे।इसमे ज्यादातर रक्सौल के अहिरवा टोला समेत अन्य ग्रामीण इलाकों के हैं।इनके परिवार की रोजी रोट...
पेड़ लगाएं जीवन बचाएं अभियान के उपाध्यक्ष बने समरजीत,सचिव बने नीरज कुशवाहा!

पेड़ लगाएं जीवन बचाएं अभियान के उपाध्यक्ष बने समरजीत,सचिव बने नीरज कुशवाहा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पेड़ लगाए जीवन बचाए अभियान के कमिटी का गठन किया गया है।साथ ही संकल्प लिया गया कि इस वर्ष कम से कम 1000 पेड़ो को लगाया जाएगा।वहीं, अध्यक्ष अनमोल तिवारी ने उपाध्यक्ष पद पर समरजीत कुमार,सचिव पद पर नीरज कुशवाहा को मनोनीत किया।वहीं,रौशन कुमार को सह-सचिव,विवेक कुमार को मीडिया प्रभारी,तो वही दीप नारायण रघुवंशम को पूर्वी चंपारण जिला अध्यक्ष, राज गौरव को जिला सचिव , राहुल कुमार को जिला सह सचिव व अंकित कुमार को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।इन्होंने कहा कि वे पेड़ लगाने के साथ उसके संरक्षण का कार्य भी करेंगे। ...
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रक्सौल जिला कमिटी का गठन

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रक्सौल जिला कमिटी का गठन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल और विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तारकेश्वर नाथ ठाकुर के मार्गदर्शन और दिशा निर्देश से रविवार को भाजपा के संगठन जिला रक्सौल के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र कुमार सिंह (अधिवक्ता) के द्वारा जिला कमेटी की घोषणा की गई। इसके तहत सह संयोजक रामयश प्रसाद श्रीवास्तव अधिवक्ता,सह संयोजक बबलू वर्णवाल,मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार, कार्यसमिति के सदस्य विश्व प्रकाश आर्य अधिवक्ता,सोहेल मंसूरी अधिवक्ता,प्रदीप गिरी अधिवक्ता,शशि भूषण कुमार सिंह अधिवक्ता, अभिरंजन कुमार श्रीवास्तव,अरविंद कुमार अधिवक्ता,परमात्मा पांडेय,वीरेंद्र प्रसाद को बनाया गया। इन्हें बधाई देने वालों में विधायक (डॉ.)अजय कुमार सिंह जिला के अध्यक्ष वरुण सिंह, बिहार प्रदेश के शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री (ई०) ज...
सैफुल आजम बने राजद के प्रखण्ड प्रभारी,मिल रही बधाई!

सैफुल आजम बने राजद के प्रखण्ड प्रभारी,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव नेयुवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म को राष्ट्रीय जनता दल प्रखण्ड के प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार पर सौंपा है।इस मौके पर सैफुल आज़म ने कहा कि जिस तरह पार्टी ने मेरे कार्यो को देखकर मुझे प्रखण्ड प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है।उसी प्रकार अपने दायित्वों को पूरे मनोयोग से पूरा करूंगा। उनके विश्वास को टूटने नही दूंगा। जिला अध्यक्ष श्री यादव के बताए मार्गो पर चलते हुए अपने क्षेत्र में अपने पार्टी व संगठन के मजबूती के लिए कार्य करता रहूंगा।।इधर, इनके मनोनयन पर पूर्व रक्सौल प्रत्याशी सुरेश यादव,राजद नेता डॉ नदीम,प्रदेश महा सचिव फखरुद्दीन आलम,जिला उपाध्यक्ष मंजू साह,युवा राजद जिला महासचिव म0 कमरुद्दीन, नगर अध्यक्ष संजय जैसवाल,युवा राजद नगर अध्यक्ष राज शर्मा,विधान सभा प्रभारी राम एकबाल राय, प्रखण्ड अध्यक्ष अनु0जाती दिनेश ...
तड़प रही ‘बूढ़ी माई’ को देखने पहुँची रक्सौल अनुमंडल प्रशासन,अब किस्मत बदलने का इंतजार!

तड़प रही ‘बूढ़ी माई’ को देखने पहुँची रक्सौल अनुमंडल प्रशासन,अब किस्मत बदलने का इंतजार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अपने बेटा पतोहू द्वारा उपेक्षित 'बूढ़ी माई' रक्सौल की सड़क पर तड़प रही है।शनिवार को बारिश में भींगने के बाद शाम से अचानक तबियत खराब हो गई।इतनी खराब हो गई कि वह लोटने लगी।कपड़े निकाल कर फेंकने लगी। इस सूचना के बाद आस पास के लोग मर्माहत हो गए।सूचना मिली तो साहू युवा मंच के संदीप कुमार,दुर्गेश कुमार,दीपक कुमार ,अमित कुमार, आदि पहुँचे और रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।डॉ राजीव रंजन ने पहुंच कर जांच की। बताया गया कि उचित इलाज के अभाव में यूपी के मनकापुर के प्रताप गढ़ निवासी बुढ़िया माई की तबियत दिन ब दिन खराब होती जा रही है।कमर के नीचें पैर में दर्द है।शौच भी कपड़े में कर देती है।कपड़ा बदबू देता है लेकिन, कोई सहयोग नही मिल पाता। सूत्रों का कहना है कि उक्त महिला को उसके परिजनों ने रक्सौल स्टेशन पर छोड़ दिया।आरपीएफ पोस्ट के पास जीवन गुजारती रही।वहां से हटाया ग...
गृह मंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश,विधायक डॉ0 अजय ने ली आत्मनिर्भर भारत की शपथ!

गृह मंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश,विधायक डॉ0 अजय ने ली आत्मनिर्भर भारत की शपथ!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष व देश के गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली के लिए रक्सौल में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।बिहार जन संवाद कार्यक्रम के तहत इस रैली का उद्देश्य आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी से जोड़ कर देखा गया।इस मौके पर भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 'आत्म निर्भर भारत 'के लिए शपथ भी लिया। रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के रक्सौल में सूबे में आयोजित इस तरह के पहले' बिहार जन संवाद' यानी वर्चुअल रैली को ले कर समारोह की तरह तैयारियां हुई थी। कही कार्यालय तो कही घरों में सामूहिक तौर पर नेता कार्यकर्ता शरीक हुए। विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफल रैली है। मोदी सरकार -2 के एक वर्ष के कार्यकाल ने साबित कर दिया है कि जब जब भाजपा सत्ता मे आई है, विश्व के...
मजदूर अधिकार दिवस : आरजेडी ने पीटी थाली,विधायक डॉ0 शमीम बोले-‘गरीब का पेट खाली… शाह कर रहे वर्चुअल रैली’!

मजदूर अधिकार दिवस : आरजेडी ने पीटी थाली,विधायक डॉ0 शमीम बोले-‘गरीब का पेट खाली… शाह कर रहे वर्चुअल रैली’!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।केंद्रीय गृह मंत्री सह भाजपा के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह की वर्चुअल रैली (Virtual Rally) के विरोध में राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) ने जमकर थाली पीटा। बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर आरजेडी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने वर्चुअल रैली के विरोध में रविवार को 11 बजे से 10 मिनट तक ताली पीटी। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए रक्सौल विधानसभा व नरकटिया विधान सभा में थाली बजाया।इस क्रम में छौड़ादानों में नरकटिया विधायक डॉ0 शमीम अहमद ने दम भर थाली पीटी और केंद्र व राज्‍य सरकारों की नीतियों के विरोध में हमला किया। उन्होंने कहा-" इस डबल इंजन सरकार में गरीब का पेट खाली है। राजद नेताओं ने कहा कि देश में करोड़ लोग कोरोना काल में बेरोजगार हो गए हैं। बिहार में कोरोना से हाहाकार मचा है। लेकिन सरकार को डिजिटल रैली की चिंता ...
रामगढ़वा में 10 लाख के आभूषण सहित नकद आठ लाख रुपये की चोरी

रामगढ़वा में 10 लाख के आभूषण सहित नकद आठ लाख रुपये की चोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रामगढ़वा बाजार अंतर्गत मदरसा मुहल्ले में अवस्थित एक आवासीय घर मे अज्ञात चोरों के समूह ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर बेटी की शादी के लिए अलमीरा में रखे गए 10 लाख के जेवर सहित करीब साढ़े आठ लाख रुपये नकद चोरी कर ली । इस भीषण चोरी अंजाम दे कर गिरोह आराम से फरार हो गया ।घटना शनिवार की रात्रि की है ।इस बाबत गृह स्वामी पप्पू आलम ने बताया कि वे लोग सपरिवार सकरार गाँव स्थित ससुराल एक शादी समारोह में भाग लेने चले गए थे ।जिसके कारण घर मे कोई भी सदस्य नही था ।उसके बाद ही चोरों ने घटना का अंजाम दिया है । वही चोरी की घटना उस समय जाहिर हुई जब रविवार की सुबह दूध बेचने जा रहा था तो उक्त घर का मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो उसने पप्पू आलम के दुकान पर रह रहे आदमी को सूचना दिया और पप्पू आलम को उनके आदमी फरमान मिया ने सूचना दिया ।सूचना के बाद पप्पू आलम न...
जब तक जिंदा रहूंगा तब तक चम्पारण की सेवा करता रहूंगा-” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

जब तक जिंदा रहूंगा तब तक चम्पारण की सेवा करता रहूंगा-” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वर्चुअल सम्मेलन में जिलाध्यक्ष भुवन पटेल बिहार में लहर भी होगी,ललकार भी,2020 में नीतीश सरकार भी:भुवन पटेल रक्सौल।(vor desk )। रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार के प्रगति -समृद्धि का संकल्प दुहराया और कहा कि चंपारण के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। पूर्वी चंपारण जिला के सभी पदाधिकारी,कार्यकताओं,बूथ अध्यक्षों,बूथ सचिवों को उन्होंने" वर्चुअल सम्मेलन" के माध्यम से संबोधन किया और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। https://youtu.be/SpMMffXq57s सुनिए विडिओ/सब्सक्राइब करें यू ट्यूब चैनल-voice of raxaul खास यह था कि जनता दल यू के पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल अपने गृह क्षेत्र रक्सौल स्थित अपने आवास पर इस वर्चुअल सम्मेलन में शरीक हुए।सोशल डिस्टेंस बना कर टीम वर्क के बीच सम्बोधन के मुताबिक,होम वर्क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!