Tuesday, September 8

रक्सौल आसपास

पोस्टल बैलेट से रक्सौल व नरकटिया विधान सभा क्षेत्र के बुजर्ग व दिव्यांगजनो ने किया मतदान,10 नवम्बर को आएगा चुनाव परिणाम!

पोस्टल बैलेट से रक्सौल व नरकटिया विधान सभा क्षेत्र के बुजर्ग व दिव्यांगजनो ने किया मतदान,10 नवम्बर को आएगा चुनाव परिणाम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल 10 व नरकटिया 12 विधान सभा क्षेत्र में 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के वृद्ध व दिव्यांग के लिए मंगलवार को पोस्टल बैलेट पेपर से निर्वाचन कराया गया।उक्त जानकारी अनुमंडल के अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर को होने तीसरे चरण के चुनाव के लिए यह मतदान सम्पन्न हुआ।जिसकी मतगणना 10 नवम्बर को होगी।उन्होंने बताया कि रक्सौल में कुल 6 पोलिंग पार्टी अलग अलग क्षेत्रों मे मतदान कराया। उन्होंने बताया कि रक्सौल विधान सभा क्षेत्र 10 में कुल 67 वोटर हैं।जिसमे 62 लोगों ने मतदान किया। वहीं,नरकटिया विधान सभा क्षेत्र संख्या 12 में कुल 89 वोटर हैं।जिसमे 87 लोगों ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि ये वोटर वृद्ध व दिव्यांग थे।जो बूथ पर पहुँच सकने में असमर्थ थे।चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार उनकी सूची बनाई गई थी जिसके आधार पर पोलिंग पार्टी ने घ...
‘राजा’ नहीं ‘बेटा’ बन कर करूंगा रक्सौलवासियों की सेवा,विकास होगी मेरी पहली प्राथमिकता:रामबाबू यादव

‘राजा’ नहीं ‘बेटा’ बन कर करूंगा रक्सौलवासियों की सेवा,विकास होगी मेरी पहली प्राथमिकता:रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।कांग्रेस प्रत्याशी रामबाबू यादव के रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के आदापुर के बाद ही रक्सौल के भेलाही बाजार में मंगलवार को चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ।जिसका कांग्रेस नेत्री लवली गुप्ता ने फीता काट कर उद्धघाटन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री लवली देवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देती आई है। एक महिला से कार्यालय का उदघाटन कराना मेरे लिए आत्म सम्मान की बात है।उन्होंने वैश्य समुदाय से अपील करते हुऐ कहा कि विरोधी दल जंगल राज का भय दिखा कर पुनः ठगने के प्रयास मे हैं। जिससे सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि मैं राजा नही,एक बेटा की तरह रक्सौल वासियों की सेवा करूंगा और क्षेत्र के विकास के लिए जी जान लगा दूंगा। इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, मुबारक़ अंसारी, बबलू किशोर, शम्भू यादव, पूर्व मुखिया नबीहसन, भाकपा...
मतदाता जागरुकता अभियान को ले कर रक्सौल के स्वीप आईकॉन के साथ हुई बैठक!

मतदाता जागरुकता अभियान को ले कर रक्सौल के स्वीप आईकॉन के साथ हुई बैठक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र-10 में आम निर्वाचन 2020 को सफल बनाने को लेकर मंगलवार क़ो एसडीओ कार्यालय में एक बैठक एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुश्री आरती की अध्यक्षता में संपन्न हुई।"चलिए करें मतदान, एक नए बिहान के लिए, स्वर्णिम सशक्त बिहार के निर्माण के लिए" के आह्वान के साथ मतदाता जागरूकता अभियान एवं आगामी स्वीप गतिविधियों को आगे बढ़ाये जाने के संबंध में स्वीप आइकॉन डॉ. स्वयंभू शलभ एवं श्रीमती कांता देवी के साथ विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महिलाओं को विशेष रूप से मतदान के लिए प्रोत्साहित करने पर भी बल दिया गया। बैठक में अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी गौतम आनंद, स्वीप आइकॉन डॉ. स्वयंभू शलभ एवं श्रीमती कांता देवी उपस्थित थे। ...
एसएसबी द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित,भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प!

एसएसबी द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित,भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। सशस्त्र सीमा बल 47 वाहिनी पनटोका के प्रांगण एवं सभी समवाय/सीमा चौकियों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एसएसबी कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिये शपथ ली गई ।इस शपथ का मुख्य उद्देश्य भारत मे पनप रहे भ्रष्टाचार को लेकर था ।इस पर अंकुश लगाने तथा भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए शपथ ली गयी ।बताया गया कि पूरे सप्ताह चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत निबंध वाद- विवाद और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। सशस्त्र सीमा बल 47वी वाहिनी के अंतर्गत आने वाले गाँव स्कूलों कॉलेजो में सतर्कता के लिये जागरूक किया जा रहा है । इस मौके पर उप कमांडेंट एनेन्द्र मणि सिंह ,उप कमांडेंट मनोज कुमार समेत अन्य अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित थे।(रिपोर्ट:राकेश ) ...
भारतीय जनता पार्टी ने किया महेश अग्रवाल, भैरव गुप्ता व सोनू मुखिया को निष्काषित!

भारतीय जनता पार्टी ने किया महेश अग्रवाल, भैरव गुप्ता व सोनू मुखिया को निष्काषित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक जिला रक्सौल के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह ने जिला कार्यसमिति सदस्य महेश अग्रवाल, भैरव प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद यादव एवं सोनू कुमार मुखिया को दल विरोधी कार्य करने के आरोप में प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार भारतीय जनता पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। श्री सिंह ने बताया कि महेश अग्रवाल एवं भैरव गुप्ता पर एनडीए प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव प्रचार करने एवं दूसरे दल की रैली में संलग्न होने एवं भाजपा के विरुद्ध भ्रामक बयानबाजी करने के कारण अनुशासनिक कार्रवाई की गई है।वहीं श्री सिंह ने सुरेश यादव एवं सोनू मुखिया पर एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने का दोषी करार देते हुए कहा कि दल विरोधी गतिविधियों के कारण अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए इन सब को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है ।उन्होंने कहा कि भाजपा एक...
शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ एवं कांता देवी (जीविका दीदी) बने रक्सौल विधान सभा चुनाव 2020 के लिए स्वीप आइकॉन’!

शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ एवं कांता देवी (जीविका दीदी) बने रक्सौल विधान सभा चुनाव 2020 के लिए स्वीप आइकॉन’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )जाने माने लेखक व समाजसेवी प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ एवं कांता देवी (जीविका दीदी) को चुनाव आयोग ने 10 रक्सौल विधान सभा चुनाव 2020 के लिए स्वीप आइकॉन का दायित्व सौंपा है। वे मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं कोविड-19 के निर्देशों को पूरी तरह पालन करते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसकी जानकारी अवर चुनाव पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने दी। यहां आगामी 7 नवंबर को मतदान होना है। बता दे डॉ0 शलभ की शिक्षा, समाजसेवा और साहित्य के क्षेत्र में अलग पहचान है।उन्होंने अनेक शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक के रूप में अनगिनत छात्र छात्राओं के भविष्य का निर्माण किया है। डॉ. शलभ हिंदी साहित्य में पाँच किताबों के रचयिता हैं। उनकी किताबें न केवल भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी चर्...
एक ओर बीजेपी प्रत्याशी के रक्सौल चुनाव कार्यालय का उद्घाटन,दूसरी ओर प्रशासन द्वारा बन्द करने का फरमान!

एक ओर बीजेपी प्रत्याशी के रक्सौल चुनाव कार्यालय का उद्घाटन,दूसरी ओर प्रशासन द्वारा बन्द करने का फरमान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।'प्रथम ग्रासे मछिक़ा पाते.'…के तर्ज पर भाजपा के प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन होते हीं प्रशासन का सोटा लगा और आनन-फानन में कार्यालय बन्द हो गया।हुआ यूं कि विजयादशमी के मौके पर वैदिक मंत्रोचारण के बीच मुख्य पथ स्थित बैंक रोड के सामने भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन किया गया और कार्यालय से चुनावी तैयारी की निगरानी शुरू हो गई।इसी बीच प्रशासन का फरमान जारी हुआ और कार्यालय खोलने के लिए जारी अनुमति पत्र को रद्द कर दिया गया।सूत्रों के मुताबिक,प्रशासनिक फरमान जारी होते ही खलबली मच गई और आनन-फानन में कार्यालय को समेट लिया गया। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,भारतीय जन प्रतिनधित्व अधिनियम के कंडिका 4 के अनुसार मतदान केंद्र के दो सौ मीटर की दूरी तक किसी भी दल का चुनाव कार्यालय नही खोलना है।बावजुद,बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के चुनाव कार्यालय...
नरकटिया विधान सभा क्षेत्र- 12 के 13 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित, चुनावी घमासान शुरू!

नरकटिया विधान सभा क्षेत्र- 12 के 13 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित, चुनावी घमासान शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।चुनाव आयोग द्वारा पूर्वी चंपारण के नरकटिया विधान सभा क्षेत्र 12 से चुनावी मैदान में उतरे राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है।इसकी पुष्टि रक्सौल अनुमंडल की एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुश्री आरती ने की है।उन्होंने बताया कि सभी 13 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन के लिए निर्देशित किया गया है। 12 नरकटिया विधानसभा क्षेत्र :1-शमीम अहमद-राष्ट्रीय जनता दल-लालटेन2- श्यामबिहारी प्रसाद-जनता दल यूनाइटेड-तीर3 - सोनू कुमार-लोक जन शक्ति पार्टी-बंगला4-असर्फी पंडित-प्रॉउटिस्ट सर्व समाज-ट्रैक्टर चलाता किसान5 -ओम प्रकाश गुप्ता-जनता दल राष्ट्रवादी-डोली6-रवि शंकर रवि-जन अधिकार पार्टी लोक तांत्रिक-कैंची7-राजकिशोर कुमार-लोक शक्ति पार्टी-डिश एंटीना8उमाशंकर प्रसाद-निर्दलीय -गुब्बारा9-मनीष कुमा...
रक्सौल विधानसभा क्षेत्र-10 के 13 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित,तेज हुआ चुनावी दंगल !

रक्सौल विधानसभा क्षेत्र-10 के 13 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित,तेज हुआ चुनावी दंगल !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। चुनाव आयोग ने रक्सौल बिधान सभा क्षेत्र से मैदान में उतरे राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है।इसकी पुष्टि रक्सौल अनुमंडल की निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सुश्री आरती ने की है।उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही उन्हें चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन के लिए निर्देशित किया गया है। इधर,चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही चुनावी दंगल शुरू हो गया है।क्षेत्र में चुनाव प्रचार में तेजी आई है। 10 रक्सौल विधानसभा के प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह:1-बसपा से डॉ0 अजय कुमार सिंह-हाथी2- भाजपा से प्रमोद सिन्हा -कमल3 -इंडियन नेशनल कांग्रेस से रामबाबू यादव -हाथ4- जय महाभारत पार्टी से उमंग कुमार गुप्ता - बांसुरी गुप्ता5-कुंदन कुमार-दी प्लुरल्स पार्टी -शतरंज बोर्ड6-राष्ट्र सेवा दल -देवेंद्र कुमार सि...
समाजिक समरसता के उद्देश्य से विहिप व बजरंग दल द्वारा कन्या पूजन आयोजित

समाजिक समरसता के उद्देश्य से विहिप व बजरंग दल द्वारा कन्या पूजन आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की रक्सौल नगर इकाई के द्वारा टूमरिया टोला वार्ड नंबर 3 नेपाली स्टेशन के पास हनुमान मंदिर के प्रांगण में कन्या पूजन दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में नेपाली स्टेशन के आसपास के जितने भी गरीब ,वंचित ,पिछड़े हिंदू भाई हैं उन प्रत्येक हिंदू परिवार के बच्चियों का कन्या पूजन किया गया।दल द्वारा कहा गया है कि उक्त कार्यक्रम सामाजिक समरसता के लिए पूरे रक्सौल विधानसभा में आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम में हिंदू समाज में जाती ,पाती ,छुआछूत कैसे खत्म हो इसके बारे में आम लोगों को विस्तार पूर्वक बताया गया। बजरंग दल नगर संयोजक दिग्विजय पार्थ ने बताया कि आज के परिपेक्ष्य में ऐसे कार्यक्रम में हमारे हिंदू समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। पूरे हिंदू समाज को एकजुट करना है तो जातिगत पहचान मिटाना बहुत जरूरी है। इस कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल, नगर मंत्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!