Friday, June 26

रक्सौल आसपास

रक्सौल में नेपाल आँखा अस्पताल का हुआ उदघाट्न,अब शहर में ही संभव होगा नेत्र उपचार!

रक्सौल में नेपाल आँखा अस्पताल का हुआ उदघाट्न,अब शहर में ही संभव होगा नेत्र उपचार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । शहर के लक्ष्मीपुर में शनिवार को नेपाल आँखा अस्पताल प्रा. लि. का शुभारम्भ हुआ। एक समारोह के बीच इसका उदघाट्न पूर्व उप प्रमुख नायाब आलम , मुख्य अतिथि सतीश कुमार दहाल( निदेशक निजामुद्दीन आलम) व स्थानीय हीरो मोटोकॉर्प के प्रोपराइटर मो. कलीम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल प्रबंधन शहर के लिए वरदान साबित होगा। जबकि,प्रबंधक निजामुद्दीन आलम ने बताया कि इस अस्पताल में आँख व दंत चिकित्सक उपलब्ध है। जिसके लिए डॉ. अंजली मौजूद रहेंगी। मौके पर डॉ. मसिउल्लाह, मो.कलीमई. अरशद अहमद, इरशाद अहमद, समसुद्दीन आलम, सोनू अहमद, मुस्तफा आलम, कयामुद्दीन आलम, सामंत जोशी, रितेश गुप्ता, सलमान आलम, रमज़ान अली, गयासुद्दीन आलम, अलाउद्दीन आलम, सलाऊद्दीन आलम, जलाउद्दीन आलम, रविन्द्र राम, शुभम जोशी, सुनील गुप्ता व सुधीर कुमार आदि मौजूद थे। ...
बिहार में 2020 चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी,आप कुछ बड़ा पाने वाले हैं:राजीव प्रताप रूड़ी

बिहार में 2020 चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी,आप कुछ बड़ा पाने वाले हैं:राजीव प्रताप रूड़ी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रूडी ने कहा-"आने वाले दिनों में आपको कुछ बड़ा मिलने वाला हैं! रामगढ़वा/सुगौली।( vor desk )। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजिव प्रताप रुडी ने कहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।भाजपा और जनता दल यू एवं लोजपा मिल कर चुनाव लड़ेगी।आने वाले दिनों में आपको कुछ बड़ा मिलने वाला है।जिन्हें आपने सांसद चुना ,वे अपनी काबलियत के कारण पीएम के द्वारा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बना दिए गए।अब वे कुछ 'बड़ा' पाने वाले हैं।लेकिन इसका खुलासा अभी नही करूंगा,क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। श्री रूडी शनिवार को सुगौली विधानसभा क्षेत्र के लाल परसा,बन्धु बरवा व सिंहासिनी गावँ में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे।इसी क्रम में वे रामगढ़वा प्रखंड के बन्धु बरवा गावँ पहुंचे,जहां क्षेत्रीय भाजपा नेता अर्जुन भारतीय के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान आयोजित जन सम्वाद को...
एसएसबी ने तस्करी की नशीली दवा के साथ  तीन युवकों को दबोचा

एसएसबी ने तस्करी की नशीली दवा के साथ तीन युवकों को दबोचा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।इन दिनों इंडो नेपाल बॉर्डर पर नशीली दवा की तस्करी बड़े पैमाने पर जारी है।इसी क्रम में एसएसबी 47 वीं बटालियन ने नशीली दवा की खेप के साथ तीन युवको को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवको में राकेश महतो (पिता छोटू महतो), शकील अंसारी (पिता कलीमुल्ला अंसारी), घर छोटा परेऊवा( रक्सौल) व भगवान दास (पिता बिंदेश्वर दास )घर धनहर दिहुली रामगढ़वा निवासी शामिल हैं। एसएसबी सूत्रों ने बताया कि एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में उक्त बरामदगी की गई।बरामद दवा व ई रिक्शा की कीमत 1 लाख 71 हजार158 रुपये आंकी गई है।जिसे हरैया ओपी को सौप दिया गया। इसकी पुष्टि करते हुए हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने बताया की बाईपास रोड में गुप्त सूचना पर एक ई-रिक्शा की जांच की गई। इसी क्रम में तीनो युवक भागने लगे।इन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया।जबकि, ई रिक्शा की जांच में...
एसएसबी व कस्टम ने पकड़ा तस्करी के दस लाख का कपड़ा,छापेमारी टीम पर तस्करों ने कीचड़ फेंका

एसएसबी व कस्टम ने पकड़ा तस्करी के दस लाख का कपड़ा,छापेमारी टीम पर तस्करों ने कीचड़ फेंका

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इंडो-नेपाल बॉर्डर के बन्द रहने के बावजूद कपड़ों की तस्करी शुरू हो गई है।इसकी सूचना पर कस्टम व एसएसबी ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में कपड़ा बरामद किया।जिसे नेपाल ले जाने के लिए कैरियरों ने छुपा रखा था। यह बरामदगी रक्सौल के अहिरवा टोला से की गई।जहां अब तक शराब का कारोबार व तस्करी का धंधा होता आया है।इस बार यहां के झुग्गी झोपड़ियों से कपड़े की बरामदगी हुई।जिसे सरिसवा नदी पार कर नेपाल टपाने की तैयारी थी। बताया गया कि कस्टम उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह एवं एसएसबी कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा के दिशा निर्देश पर कस्टम और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम उक्त बरामदगी की। सूत्रों ने बताया कि अहिरवाटोला प्रेमनगर से नेपाल ले जाने के लिए तस्करी के लिए रखे 21 छोटी बड़ी बोरियो में पैक कपड़ा को बरामद किया है।जिसमे साड़ी, सलवार सूट...
बिपिन कुशवाहा फिर बने एनयूजेआई के रक्सौल अनुमंडल संयोजक,मिल रही बधाई!

बिपिन कुशवाहा फिर बने एनयूजेआई के रक्सौल अनुमंडल संयोजक,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।देश के पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट (आई)बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत तिवारी ने बेहतर कार्य व संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए मोतिहारी में एक कार्यक्रम के दौरान रक्सौल के अनुमंडल संयोजक के रूप में पुनः बिपिन कुशवाहा को मनोनीत किया है।उनके मनोनयन पर पत्रकारों ने हर्ष ब्यक्त करते हुवे उन्हें बधाई दी है। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए एनजेयूआई के जिला संयोजक इन्तजारुल हक ने दी है।उन्होंने कहा है कि शीघ्र ही जिला व अनुमंडल कमिटी का गठन कर लिया जाएगा। इधर,विपिन कुुुशवाहा को बधाई देने वालो में वरीय पत्रकार मोहन सिंह प्रभाकर,विजय कुमार गिरी,अशोक कुमार सिंह ,शैलेन्द्र सुमन, नवीन कुमार सिंह,नागेंद्र शर्मा,धनंजय मिश्रा, मुनेश राम ,दीपक अग्निरथ,राजेश वर्मा,प्रेमचन्द्र सिंह,उदयभान तिवारी, ह...
कंगना तुम मत घबराना, हम तुम्हारे साथ हैं के नारे के साथ विहिप ने उद्धव ठाकरे व संजय राऊत का पुतला फूंका!

कंगना तुम मत घबराना, हम तुम्हारे साथ हैं के नारे के साथ विहिप ने उद्धव ठाकरे व संजय राऊत का पुतला फूंका!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल की सड़कों पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता- 'कंगना तुम मत घबराना ,हम तुम्हारे साथ हैं।सीएमउद्धव ठाकरे मुर्दाबाद, संजय राउत मुर्दाबाद, शिव सेना मुर्दाबाद आदि नारे लगाते दिखे।परिषद द्वारा एक जुलूस निकाल कर फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का समर्थन किया।और महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व नेता संजय राउत के साथ बीएमसी का जमकर विरोध किया । यही नही दोनो नेताओं का पुतला दहन भी किया गया। बता दे कि उक्त विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विहिप के मातृ शक्ति जिला संयोजिका पूर्णिमा भारती ने की। इस मौके पर पूर्णिमा भारती ने अभिनेत्री कंगना राणावत के खिलाफ हुए व हो रही कार्यवाही को गलत ठहराते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। जुलूस नागा रोड, आर्य समाज गली से निकल शहर के कई मुहल्लों में नगर भ्रमण करने के बाद मुख्य पथ स्थित पोस्ट ऑफिस चौक पर पुतला...
फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का घर ढाहने के विरोध में उतरी एबीवीपी,महाराष्ट्र के सीएम का पुतला फूंका!

फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का घर ढाहने के विरोध में उतरी एबीवीपी,महाराष्ट्र के सीएम का पुतला फूंका!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रक्सौल नगर इकाई द्वारा शुक्रवार को स्थानीय कोइरिया टोला नहर चौक पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया गया। बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत के संदिग्ध मौत और बॉलीवुड में मादक पदार्थों के इस्तेमाल पर महाराष्ट्र सरकार व पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करने पर प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मश्री कंगना रनौत पर शिवसेना के प्रवक्ता राज्यसभा सांसद संजय राउत द्वारा अपशब्द का प्रयोग करना, मुम्बई में नहीं आने की धमकी देना, साथ ही कंगना के मेहनत के कमाई से बने ऑफिस को शिवसेना शासित बीएमसी ( मुम्बई महानगरपालिका) द्वारा बुलडोजर लगाकर तोड़ने जैसे बर्बर गुंडागर्दी के खिलाफ उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया गया। सभी युवा कार्यकर्ता महाराष्ट्र सरकार होश में आओ, देश के बेटी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, उद्धव-संजय शर्म करो, सुशांत के ...
हिंदी को उस शीर्ष पर प्रतिष्ठित करें जिसकी वह अधिकारिणी है : डा. स्वयंभू शलभ

हिंदी को उस शीर्ष पर प्रतिष्ठित करें जिसकी वह अधिकारिणी है : डा. स्वयंभू शलभ

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।हिंदी केवल हमारी मातृभाषा नहीं हमारी पहचान भी है। इस पर गर्व करना सीखें और नई पीढ़ी को भी गर्व करना सिखाएं। भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु जब देश की बात होती है तो देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली हिंदी ही एकमात्र ऐसी भाषा है जिसमें पूरे देश को एक सूत्र में बांधने की क्षमता है और 'हिंदी दिवस' हिंदी के इसी उत्कर्ष और गौरव का उत्सव है। आइए इस 'हिंदी दिवस' पर हिंदी के संरक्षण और संवर्धन के लिए कुछ नई पहल करें…इस जन जन की भाषा को राष्ट्रभाषा का गौरव दिलाने में अपना योगदान करें… आज के दिन हिंदी की वर्तमान दशा और दिशा पर चिंतन किया जाना भी जरूरी है। कुछ नए कदम उठाये जाने की भी जरूरत है… हमें अच्छे साहित्य को पढ़ने पढ़ाने की फिर से शुरुआत करनी होगी। जो पत्र पत्रिकाएं बंद हैं या बंद होने के कगार पर हैं उनके नियमित प्...
आदापुर में देशी कट्टा व दो कारतूस समेत युवक धराया!

आदापुर में देशी कट्टा व दो कारतूस समेत युवक धराया!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )। आदापुर पुलिस टीम ने देशी कट्टा कारतूस सहित पांच लोगो को गिरफ्तार किया है। सभी को गुरुवार को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इसकी पुष्टि करते हुए आदापुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि इन्हें दो अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर श्यामपुर चौक से एक यूवक को देशी कट्टा तथा दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान झरोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिहुआ गांव निवासी ब्रजकिशोर कुमार के रूप में की गयी है। जो दर्जनो काण्ड का अभियुक्त है। इस पर आदापुर में काण्ड संख्या 300/20 सहित 59/14, 60/14 व 62/14 का अभियुक्त है। वही इस पर दरपा व घोडासहन थाना में अनेक दर्ज है।वहीं, आंध्रा गांव से काण्ड संख्या 227/20 के आरोपी म. सफीउल्लाह, म. वलीउल्लाह, म. करीमुल्ला व म.रहीमुल्ला को गिरफ्तार किया गया। ...
एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी आरती ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी आरती ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार रक्सौल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।इसी क्रम में 10 सितम्बर से 20 सितम्बर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसको ले कर रक्सौल व नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर बीएलओ सक्रिय हैं। इसी का जायजा लेने गुरुवार को एसडीओ सह अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी आरती ने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़ने व त्रुटियों में सुधार करने का कार्य हर हाल में पूरा करें। मौके पर अवर निर्वाची पदाधिकारी सह दंडाधिकारी संतोष सिंह समेत अन्य मौजूद थे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!