Friday, June 26

रक्सौल आसपास

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित,चलाया गया सफाई अभियान,किया गया वृक्षारोपण!

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित,चलाया गया सफाई अभियान,किया गया वृक्षारोपण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।'स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत' के बैनर तले भारत - नेपाल सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए तैनात 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों व जवानों ने बुधवार को लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।साथ ही अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।और साफ सफाई की। एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बटालियन व बीओपी क्षेत्र व आस पास के इलाके की सफाई के लिए मुहिम चलाई जा रही है।वहीं,बटालियन द्वारा बटालियन मुख्यालय व विभिन्न बीओपी में 25 हजार पौधा रोपण किया गया है। इसी क्रम में एसएसबी (पनटोका ) के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में अभियान चला कर करीब 2830 पौधा लगाया गया।साथ ही ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता का अलख जगाया गया।चिकनी,हवाई अड्डा रोड,हरैया, पनटोका में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान शपथ दिलाई गई कि न गंद...
मजदूर परिवार को अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान में विलंब से ग्रामीणों में आक्रोश

मजदूर परिवार को अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान में विलंब से ग्रामीणों में आक्रोश

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखंड के हरदिया कोठी गांव में जलसंसाधन विभाग द्वारा तीन नदियों के संगम बंगरी-सरिसवा-मंगरहिया के कटाव रोधी कार्य में लापरवाह बने संवेदक द्वारा बिना सुरक्षा व्यवस्था के अधूरे निर्माण कराने के दौरान करीब डेढ़ महीने पूर्व यानी 30 जुलाई 2020को स्थानीय गरीब मजदूर राजेंद्र प्रसाद चौरसिया के एकलौते पुत्र लक्ष्मी प्रसाद चौरसिया की मृत्यु नदी में कटाव रोधी कार्य करने के क्रम में हो गई थी। जिसके बाद से मृतक के आश्रितों को घोर संकटों से जुझना पड़ रहा है। मृतक लक्ष्मी प्रसाद चौरसिया की विधवा पत्नी लालसा देवी एवं एकमात्र मासूम नन्ही पुत्री तथा पिता राजेंद्र प्रसाद चौरसिया के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिन्हें वर्तमान परिस्थितियों में आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से खाने पीने का घोर अभाव आ गया है।ऐसी स्थिति में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अभी तक सरकार द्वारा न...
‘स्वच्छ रक्सौल’ ने जन प्रतिनिधि- अधिकारी व ठेकेदार गठजोड़ पर रक्सौल को बर्बाद करने का लगाया आरोप!

‘स्वच्छ रक्सौल’ ने जन प्रतिनिधि- अधिकारी व ठेकेदार गठजोड़ पर रक्सौल को बर्बाद करने का लगाया आरोप!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
स्वच्छ रक्सौल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस रक्सौल।( vor desk )।कतिपय जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के गठजोड़ व कमीशनखोरी के कारण यहां व्याप्त भ्र्ष्टाचार ने रक्सौल के विकास को रोक रखा है।जनता के पैसे में जम कर लूट खसोट हो रही है।जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के लूट खसोट का नतीजा है कि टेंडर में ठेकेदारों को चालीस पचास प्रतिशत कमीशन दे देना पड़ रहा है।वे भी रो रहे हैं।शहरवासी भी रो रहे हैं।ऐसे में स्वच्छ -सूंदर रक्सौल का निर्माण व विकास कैसे होगा।इस मुद्दे पर स्वच्छ रक्सौल चुप नही बैठने वाली।शहरवासियों को भी जगना होगा।लड़ना होगा।क्योंकि यह रुपया हमारी गाढ़ी कमाई से दिए गए टैक्स का है।यह शहर हमारा है।इसे बचाने के लिए आगे आना ही होगा।उक्त बातें स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हम चुप नही बैठेंगे।हम खोजेंगे।पूछेंगे।...
भारत सरकार द्वारा नेपाल को प्याज निर्यात पर रोक,नेपालियों को रुलाने लगा प्याज!

भारत सरकार द्वारा नेपाल को प्याज निर्यात पर रोक,नेपालियों को रुलाने लगा प्याज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने प्याज के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया है। आदेश के बाद प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देश भर में प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगने के मद्देनजर उसके नेपाल सहित सभी देशों में निर्यात पर रोक लगा दी गई है। बताया गया कि आदेश आने के बाद रक्सौल सीमा पर प्याज लदे ट्रकों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। जो प्याज लदे ट्रक सीमा पर पहुंच गए थे, उन्हें कस्टम विभाग व एसएसबी द्वारा वापस लौटाया जा रहा है। उधर,भारत सरकार द्वारा प्याज के निर्यात में रोक लगाए जाने के बाद बीरगंज समेत नेपाल भर में प्याज की कालाबाजारी शुरू हो गई है।सूत्रों ने बताया कि आम दिनों 3...
रक्सौल आईसीपी के पूर्ण संचालन व द्विपक्षीय व्यापार प्रवर्धन को लेकर हाई लेवल मीटिंग आयोजित!

रक्सौल आईसीपी के पूर्ण संचालन व द्विपक्षीय व्यापार प्रवर्धन को लेकर हाई लेवल मीटिंग आयोजित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आईसीपी बैठक :कोरोना गाइड लाइन की उड़ी धज्जियां,सोशल डिस्टेंस का नही हुआ अनुपालन ,कई अधिकारियों ने नही पहना था मास्क रक्सौल।(vor desk )।इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का पूर्ण संचालन की कवायद शुरू हो गई है।इसे भारत नेपाल के बीच द्विपक्षीय व्यापार के साथ ही आम नागरिकों की आवाजाही के लिए भी खोला जाएगा।साथ ही रक्सौल रेलवे से आईसीपी तक लिंक रेल लाइन विकसित किया जाएगा,ताकि,देश के विभिन्न स्थानों से आये गुड्स को सीधे आईसीपी पर उतारा जा सके।नेपाल के साथ आयात निर्यात की सुविधा बढ़ सके।उक्त बातें लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी दीपक कुमार ने कही। दीपक कुमार वे रक्सौल के पनटोका आईसीपी में हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित सीमा क्षेत्र के अधिकारियों व नेपाल के व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ हाई लेवल मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात चीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कार्गो के साथ ही आम ...
युवा राजद ने दी पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश सिंह को श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने पर दिया बल!

युवा राजद ने दी पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश सिंह को श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने पर दिया बल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।राष्ट्रीय जनता दल के रक्सौल अनुमंडलीय कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजवादी नेता स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमें राजद के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं शरीक हुए।सभी ने उन्हें याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल ने इस मौके पर कहा कि रघुवंश बाबू राजद की जान थे, हैं और रहेंगे ईश्वर आपके नश्वर शरीर को हमसे छीन सकता है! आपकी आत्मा तो राजद की आत्मा का हिस्सा बनकर राजद में ही वास करती रहेगी आपको कोटि कोटि नमन। प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक परकोष्ठ फखरुद्दीन आलम ने कहा कि मनरेगा के जनक एंव पूरे ग्रामीण क्षेत्रो मे सड़क का जाल बिछाने वाले महान समाजवादी नेता स्व. रघुवंश बाबू को दुनिया सदा याद रखेगी। वे हमें छोड़ के चले गए लेकिन हर एक राजद कार...
समाजवादी नेता रघुवंश बाबू के विचार व सिद्धांत  से हमे मिलता रहेगा मार्ग दर्शन:सुरेश यादव

समाजवादी नेता रघुवंश बाबू के विचार व सिद्धांत से हमे मिलता रहेगा मार्ग दर्शन:सुरेश यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रकसौल।( vor desk )।रघुवंश बाबू एक क्रांति हैं, एक चेतना है.. राजद के हर कार्यकर्ता के चरित्र में है। आज रघुवंश प्रसाद हमारे बीच नहीं रहे ।लेकिन उनके सिद्धांत, कर्मशीलता, वैचारिक दृष्टिकोण और जीवनशैली हमेशा हमारी पथदर्शक बनी रहेगी।उक्त बातें राजद नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश यादव ने कही।पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी नेता डॉ 0 रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के बाद उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए उक्त बातें कहीं। इस मौके पर शोक ब्यक्त करने वालो राजद के प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम,जिला अध्यक्ष किसान परकोष्ठ रमेश सिंह,प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म,जिला महासचिव युवा राजद अतुल सिन्हा,युवा राजद महासचिव राजीव रंजन, युवा राजद जिला मीडिया प्रभारी कुमार दुर्गेश साह,नगर अध्यक्ष युवा राजद राज शर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल शर्मा,अरविंद कुमार,सोनू साह,उमर अंसारी,सेराज गांधी,राजू यादव,अ...
समाजवादी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन अपूर्णीय क्षति:राम बाबू यादव

समाजवादी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन अपूर्णीय क्षति:राम बाबू यादव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह नहीं रहे. रविवार की सुबह दिल्ली एम्स में करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर रक्सौल में शोक की लहर दौड़ गई।उनके निधन पर कांग्रेस नेता व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रामबाबू यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि वे एक प्रख्यात समाजवादी नेता थे. उन्होंने चार बार वैशाली से लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया और केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा. मनरेगा योजना के वे जनक थे.वे जमीन से जुड़े राजनेता थे. बेदाग छवि थी.बेबाक बयानों के लिए उन्हें जाना जाता था.उनके निधन से अपूरणीय क्षति पहुंची है. इधर,राजद नेता रवि मस्करा,सौरजंन कुमार,युवा राजद जिला महासचिव मोहम्मद कमरुद्दीन ने भी कहा कि देश और विशेष रूप से बिहा...
पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बिहार में पेट्रोलियम प्रोजेक्ट का लोकार्पण,बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा-अब बनेगा आत्म निर्भर बिहार!

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बिहार में पेट्रोलियम प्रोजेक्ट का लोकार्पण,बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा-अब बनेगा आत्म निर्भर बिहार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/हरिसिद्धि।(vor desk )।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 901 करोड़ रुपये की लागत से बिहार में पेट्रोलियम सेक्टर से जुड़े तीन प्रमुख प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। जिसमें चंपारण (हरसिद्धि) LPG बॉटलिंग प्लांट, पूर्वी चंपारण का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने चंपारण वासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। डॉ0 जायसवाल ने कहा कि 136 करोड़ की लागत से बना चंपारण (हरसिद्धि) LPG बॉटलिंग प्लांट की क्षमता 40 हजार सिलेंडर प्रतिदिन है। इस प्लांट के माध्यम से पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी और यूपी के कुशीनगर जिलें के उपभोक्ताओं को सेवा दी जा सकेगी। साथ ही प्लांट से हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ये प्लांट आत्मनिर्भ...
एक करोड़ की लागत से रक्सौल स्टेशन पर लगेगा लिफ्ट ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय व विधायक डॉ0 अजय ने किया शिलान्यास!

एक करोड़ की लागत से रक्सौल स्टेशन पर लगेगा लिफ्ट ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय व विधायक डॉ0 अजय ने किया शिलान्यास!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से आयोजित कार्यक्रम में बिहार को सौगात दिया।जिसमें 901 करोड़ की लागत से पूर्वी चंपारण में एलपीजी प्लांट समेत अन्य परियोजनाओं का उन्होंने लोकार्पण किया। तो,इसी क्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल व रक्सौल के भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह ने सँयुक्त रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रक्सौल व बेतिया स्टेशन पर यात्री सुविधा की बढ़ोतरी के लिए लिफ्ट का शिलान्यास किया।इसके साथ ही ढाई करोड़ रुपये की लागत से बेतिया स्टेशन के बाहरी भाग के सौंदर्यीकरण का भी शिलान्यास किया गया। इस दौरान सांसद डॉ0 संजय और विधायक डॉ0 अजय ने कहा कि एनडीए सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि एक -एक करोड़ रुपये की लागत से रक्सौल व बेतिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म से इस पार से उस पार जाने के लिए लिफ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!