पीएम के जन्म दिन पर सूंदरपुर में याद किये गए बाबा कृष्ट दास,भाजपा द्वारा कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरण
रक्सौल।(vor desk )।नरेंद्र मोदी गरीबों, असहाय एवं लाचारों के मसीहा है।जिन्होंने गरीबी में जन्म लेकर प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होने के बाद इस वर्ग के उत्थान में अपनी पूरी ऊर्जा झोंकने का कार्य किया है ।उक्त बातें बिहार में सेवा क्षेत्र का आइकॉन सुंदरपुर लिटिल फ्लावर कुष्ठाश्रम में संस्थापक फादर क्रिस्टो दास के समाधि स्थल की सफाई करने के बाद भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बिहार के संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा। प्रो0 सिन्हा ने कहा कि मोदी जी ने पूरे विश्व के आम जनता की चिंता की है और यही कारण है कि आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक है।
सुंदरपुर उपेक्षित, लाचार, असहाय एवं जीने की जिजीविषा छोड़ चुके इंसानों का जीता जागता उदाहरण है जहाँ जाति, सम्प्रदाय एवं ऊंच-नीच से ऊपर उठकर गांधी के सपने को साकार किया जा रहा है।स्वावलंबन एवं सम्...









