इग्नू के जून 2020 सत्रांत की परीक्षा शुरू,कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन पर जोर!
रक्सौल।(vor desk )।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू की जून 2020 की सत्रांत परीक्षा सभी कार्यक्रमों के लिए स्थानीय केसीटीसी कॉलेज में प्रारंभ हो गई है।
उक्त जानकारी देते हुए रक्सौल केसीटीसी कॉलेज इग्नू के समन्वयक सह परीक्षा अधीक्षक प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा 17 सितंबर से शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर 639 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं ।परीक्षा शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त हो रही है। दरभंगा क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें से रक्सौल केसीटीसी कॉलेज एक है।
प्रोफेसर सिन्हा ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं भारत सरकार द्वारा जारी किए गए अन्य निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जा रहा है ।इस परीक्षा में सिर्फ अंतिम वर्ष के छात्र बैठ रहे हैं ।यह परीक्षा जून में ह...









