पुलिस छापेमारी में 29 लीटर ब्रांडेड व नेपाली शराब के साथ शराब कारोबारी दिनेश प्रसाद गुप्ता गिरफ्तार!
रक्सौल।(vor desk )।बिहार विधान सभा चुनाव 2020 की घोषणा होने के साथ ही प्रशासन ने शराब तस्करी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।इसी कड़ी में रक्सौल पुलिस ने रक्सौल बाजार में छापेमारी कर शराब की होम डिलेवरी करने वाले रैकेट का पर्दाफ़ास करते हुए 29 लीटर विदेशी व नेपाल निर्मित ब्रांडेड शराब की खेप बरामद किया है।साथ ही एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है।
बता दे कि इस बार चुनाव में शराब बंदी चुनावी मुद्दा है।सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबन्दी लागू की।जिससे महिलाएं ज्यादा खुश हैं।लेकिन,खुली सीमा के रास्ते हो रही शराब तस्करी व अवैध कारोबार यहां चुनौती बना हुआ है।वहीं,चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही समर्थको व वोटरों को शराब के जरिये रिझाने की कवायद व गुप्त पार्टी का दौर भी चल पड़ा है।
इस क्रम में आदर्श आचार संहिता लागू होने व उच्चस्तरीय निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस सह रक्सौल डीएसपी सागर ...









