हाथरस की रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आये अम्बेडकर ज्ञान मंच व जाप के कार्यकर्ता, सीबीआई जांच की मांग!
रक्सौल/आदापुर।( vor desk )।यूपी के हाथरस की रेप पीड़िता के हत्यारे को फांसी देने व इस मामले की सीबीआई जांच को लेकर अम्बेडकर ज्ञान मंच व जनाधिकार पार्टी ने आवाज बुलंद की है।जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भुलेन्द्र यादव के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम कैंडिल मार्च निकाला।
यह कैंडिल मार्च श्यामपुर नहर चौक से होकर श्यामपुर बाजार के विभिन्न गलियों व चौक-चौराहों का भ्रमण कर रेप पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने के साथ ही बलात्कारियों को अबिलम्ब फांसी देने की मांगों के समर्थन में हाथों में 'जस्टिस फ़ॉर मनीषा' आदि लिखे पोस्टर लिए हुए थे।
कार्यकर्ताओं ने काफी आक्रोशित लहजे में यूपी की योगी सरकार के विरोध में नारेबाजी भी किया और रेप पीड़िता को भारत की बेटी करार देते हुए उसके परिजनों को सरकार से एक करोड़ रुपये मुआवजा देने व योग्यता अनुसार पीड़ित परिजनों को सरकारी नौकरी भी द...









