श्री राम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति का अध्यक्ष विद्यायक को बनाने का निर्णय !
*पिछली बैठक में अध्यक्ष बने जय प्रकाश गुप्ता ने कहा-अगली बैठक में होगी दशा दिशा पर चर्चा
*मंगलवार की बैठक सुभाष चन्द्र प्रसाद के अध्यक्षता में हुई,पत्र जारी कर बुलाई गई थी शहर के प्रबुद्ध लोगों की बैठक
रक्सौल।( vor desk )।मंगलवार को श्री रामजानकी मन्दिर सह विवाह भवन समिति का आम सभा की बैठक सुभाषचंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से आमसभा में यह निर्णय लिया गया कि श्री राम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति के अध्यक्ष विधायक प्रमोद सिन्हा रहेंगे एवं अगले बैठक में कमिटी का विस्तार करेंगे ।जानकारी विज्ञप्ति के माध्यम से सन्नी पटेल ने दी।बताया कि मौके पर पूर्व उपसभापति काशीनाथ प्रसाद, शिवपूजन प्रसाद भैरव गुप्ता, बिहारी लाल प्रसाद ,पन्नालाल प्रसाद, छोटेलाल प्रसाद, बप्पी शाह, दीपक गुप्ता, सन्नी पटेल राजेश आर्य, प्रदीप भारती, कृष्ण नेता ,बब्लू केशरीवाल, कमलेश कुमार...









