पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने नही किया किसी से मुलाकात,भूमि पूजन कार्यक्रम भी हुआ रद्द!
रक्सौल।(vor desk)।"दिल के टुकड़े टुकड़े करके.. मुस्करा के चल दिये!"दादा फ़िल्म की यह गीत पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम ललीत चंद्र त्रिवेदी रक्सौल पहुंचने और उनसे मिलने के इंतजार में खड़े समाजिक संस्था के शिष्टमंडल की ओर बिना मुखातिब हुए लौट जाने के बाद खूब चटकारे ले कर गुन गुनाया गया।
दरअसल,पूर्व -मध्य रेलवे के जीएम के आगमन की अधिकृत सूचना चार रोज पहले से ही थी।सो उनसे अपेक्षा पाले रक्सौल के सामाजिक संस्था ,व्यापारियों समेत प्रबुद्धजनों का शिष्ट मंडल उनसे मिलने की ताक में था, ताकि, दुःख दर्द सुना सकें। इसमे कुछ ने पूर्व से अनुमति भी ले रखी थी।
वाल्मिकिनगर से लौटने के क्रम में उनका रक्सौल स्टेशन पर शिद्दत से इंतजार के बीच स्वागत की तैयारी थी।स्टेशन को रंग रोगन के साथ खूबसूरती से सजाया गया था।रेलवे के अधिकारियों का जमावड़ा था।
इस बीच उनका सैलून दोपहर रक्सौल पहुंचा।प्लेटफॉर्म ...









