रक्सौल के सरकारी कोविड केयर सेंटर में अखिलेश ने जीती कोविड से जंग, तालियों के बीच दी गई विदाई !
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना संक्रमण के इस खतरनाक दौर में अस्पतालों में इन्ट्री में भी परेशानी हो रही है, इलाज तो दूर की बात है।ऐसे ही परिस्थिति से रु ब रु हुए एक युवा अखिलेश ने अस्पताल में जगह नही मिलने पर हिम्मत नही हारी।शहर के हजारी मल हाई स्कूल स्थित अस्थाई कोविड केयर सेंटर में पिछले 2 मई को उन्हें क्रिटिकल स्थिति में भर्ती किया गया था।तब उनकी स्थिति बोलने लायक नही थी।छौड़ादानो प्रखण्ड के दरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव निवासी अखिलेश राउत ने अपने हिम्मत,आत्म बल और परहेज के बूते कोरोना से जंग जीत ली।सोमवार को 15 दिन बाद अखिलेश को सम्मान विदा किया गया।
इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ 0 संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा के साथ एसडीओ आरती ने भी पहुंच कर कोरोना से जंग जीत चुके अखिलेश से मुलाकात की और हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर अपने जीवन की आस छोड़ चुके अखिलेश के आंखों से आं...









