श्री राम जानकी मन्दिर सह विवाह भवन की नई कमिटी की बैठक आयोजित!
श्रीराम जानकी मंदिर के नयी कार्यकारिणी गठित
रक्सौल।(vor desk)। शहर के श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति की विशेष बैठक समिति के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने किया। बैठक के शुभारम्भ में समिति के सदस्य गया प्रसाद के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित के साथ हुआ। तत्पश्चात अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने समिति के पदाधिकारियों सहित पंद्रह सदस्यीय कार्यकारिणी गठन की सूचना से उपस्थित सदस्यों को अवगत व आपसी परिचय कराया। श्री गुप्ता ने इस बात को रेखांकित किया कि कार्यकारिणी सदस्य रचनात्मक व विकासोन्मुखी सोच के साथ नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने को प्रतिबद्धत हैं।श्री गुप्ता ने यह भी बताया कि अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, सहसचिव कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक, मीडिया प्रभारी एवं कार्यालय प्रभारी के अलावा विजय वर्णवाल, अशोक कुमार गुप्त...









