Wednesday, September 9

रक्सौल आसपास

रैपिड एंटीजन किट की कमी में कोविड जांच हो रही प्रभावित,उपचार से यात्रा तक बाधित!

रैपिड एंटीजन किट की कमी में कोविड जांच हो रही प्रभावित,उपचार से यात्रा तक बाधित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। लगातार नेपाल से भारतीय नागरिक लौट रहे हैं,लेकिन,किट के अभाव में उनकी जांच शुरू नही हो पा रही।वहीं, दिल्ली समेत दूसरे प्रदेशों से आने वाले लंबी दूरी की ट्रेनों के रक्सौल पहुंचने पर भी जांच प्रभावित है।आरटीपीसीआर की जांच हो रही है।जिसकी रिपोर्ट कम से कम एक सप्ताह में आ रही है।इससे संक्रमितों की स्थिति जानने व इलाज में समस्या हो रही है।वहीं, कंटोमेन्ट जोन में भी जांच प्रभावित है।जिन घरों में संक्रमण से मौत हो गई है,उस परिवार के लोग भी यह जानने को परेशान हैं कि क्या वे संक्रमित हैं?जब तक जांच नही होगी।उपचार या आइसोलेशन की प्रक्रिया कैसे शुरू होगी?बहरहाल,इस हालत में समुदाय में संक्रमण फैलने की स्थिति बन गई है। पिछले दिनों संक्रमित हुए एक युवक ने बताया कि एंटीजन किट नही रहने से एक सप्ताह से उनके व उनके परिवार की जांच नही हो रही।आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट सप्ताह से ज्...
विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने राज्य के कोरोना उन्मूलन कोष में दिये ₹दो करोड़!

विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने राज्य के कोरोना उन्मूलन कोष में दिये ₹दो करोड़!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बिहार राज्य के कोरोना उन्मूलन कोष में 2 करोड की राशि प्रदान किया है। उनका कहना है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से बिहार काफी ज्यादा प्रभावित है।इस कोष से संक्रमितों के उपचार व उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस महामारी में तथा इससे संक्रमित व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु सामग्री सेवा एवं अन्य आधारभूत संरचना की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने हम विधान सभा और विधान परिषद के सदस्यों को अपने निजी फंड से 2 करोड़ रुपये की राशि को कोरोना उन्मूलन कोष में देने का निर्देश दिया है।इस फैसला के लिए लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को धन्यवाद देता हूँ।इनके नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार का यह फैसला का निर्णय स्वागतयोग्य है। इस निर्णय से कोरोना मह...
रक्सौल प्रशासन ने अभियान चला कर दो दिनों में 60 ऑक्सीजन सिलेंडर किया जब्त

रक्सौल प्रशासन ने अभियान चला कर दो दिनों में 60 ऑक्सीजन सिलेंडर किया जब्त

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*मंगलवार को 14 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल प्रशासन ने कोविड संक्रमित्तों के उपचार के लिए आवश्यक ऑक्सिजन सिलेंडर को नियंत्रण में लेने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दो दिनों में 60 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किया गया है। बताया गया है कि मंगलवार को शीतलपुर एवं अन्य जगहों से 14 और ऑक्सीजन सिलेंडर जो जब्त किया गया है। हालाँकि प्रशासन पूर्व से ही यह आग्रह कर रही है कि अभी लोगों के जान बचाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत सबसे अधिक अस्पतालों में है, इसलिए अभी उद्योग में इसका प्रयोग न करें।डीसीएलआर राम दुलार राम ने बताया कि यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।क्योंकि,सरकार का निर्देश है कि ऑक्सीजन की किल्लत न होने दिया जाए।जब्त ऑक्सीजन सिलेंडरों को कोविड केयर सेंटर को दिया जा रहा है। ...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे के साथ की बैठक,कहा-नही चलेगी कोई बहानेबाजी,कोताही!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे के साथ की बैठक,कहा-नही चलेगी कोई बहानेबाजी,कोताही!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)। क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार में प्रशासनिक पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण व व्यवस्थापन के दृष्टिकोण से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्थाई कोविड हॉस्पिटल समेत डंकन हॉस्पिटल व एसआरपी हॉस्पिटल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीज,उपलब्ध संसाधन,उपचार की स्थिति की समीक्षा की गई,जहां कोविड मरीजो का ईलाज हो रहा है।प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य महकमे को चेताते हुए उन्होंने कहा कि कोई दिक्कत हो तो सूचित करें,लेकिन, बहानेबाजी, लापरवाही -कोताही नही चलेगी। इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने डंकन अस्पताल में 40 बेड्स की संख्या बढ़ा कर 70 ऑक्सीजन युक्त बेड्स करने और एन्टीजन टेस्ट , कोविड का टीका आदि की व्यवस्था सुनिश्चित और दुरुस्त...
मोतिहारी डीएम ने लॉक डाउन के सख्ती से पालन के दिये निर्देश,जानिए क्या रहेगी छूट!

मोतिहारी डीएम ने लॉक डाउन के सख्ती से पालन के दिये निर्देश,जानिए क्या रहेगी छूट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने सरकार द्वारा लॉकडाउन की जारी गाइडलाइंस के आलोक में संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष की बैठक की गई। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सभी अधिकारियों को सख्ती से लॉकडाउन अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी श्री अशोक ने कहा समय सारणी के अनुसार ही आम लोगों को रोड पर चलने की इजाजत मिलेगी। पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने सभी थाना प्रभारी हर हाल में गाईड लाइन का पालन करना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया । बैठक में बताया गया कि सरकार ने कुछ चीजों की छूट दी है, गाइडलाइन इस प्रकार है - 1.राज्य सरकार के सारे दफ्तर बंद रहेंगे. जिला प्रशासन, पुलिस, जल आपूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य, दूरसंचार , डाक विभाग जैसी सेवाओं ...
डीएम  कपिल शीर्षत अशोक ने डंकन व एसआरपी में कोविड मरीजों का वीडियो कांफ्रेंसिंग से जाना हाल,बढ़ाया हौसला!

डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने डंकन व एसआरपी में कोविड मरीजों का वीडियो कांफ्रेंसिंग से जाना हाल,बढ़ाया हौसला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी।(vor desk)।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक कोविड नियंत्रण को लगातार एक्टिव हैं।कोरोना काल मे उनकी भूमिका रचनात्मक व सकरात्मक बनी हुई है।प्रति दिन वे कोविड केयर सेंटर या अस्पतालों का खुद विजिट कर रहे हैं।इसी बीच उन्होंने सीधे कोविड मरीजो से बात चीत कर हाल जानने की पहल शुरू की है। इसी बीच उन्होंने समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन से विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से रक्सौल स्थित डंकन अस्पताल एवं एसआरपी अस्पताल मे भर्ती कोविड मरीजों का हाल जाना।और उनकी हौसला फजाई की।उन्होंने विश्वास दिलाया कि उपचार में कोई दिक्कत नही।होगी।आप ठीक होंगे।इस दौरान जिलाधिकारी श्री शीर्षत ने कहा कि भर्ती मरीजों के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। भर्ती मरीजों को पर्याप्त मात्रा मे दवा एवं आक्सीजन उपलब्ध कराई जायेगी। इस दौरान अस्पतालों में भर्ती मरीजों ने जिलाधिकारी मह...
आदापुर के मूर्तियां में ट्रेन से कट कर महिला व उसके दो बच्चों की मौत,जांच पड़ताल शुरू!

आदापुर के मूर्तियां में ट्रेन से कट कर महिला व उसके दो बच्चों की मौत,जांच पड़ताल शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।रक्सौल अनुमंडल के आदापुर प्रखण्ड में एक मर्माहत करने वाली घटना घटी है।एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली है। घटना आदापुर के थाना क्षेत्र के मूर्तियां गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर घटित हुई।जिसमे एक महिला द्वारा अपनी दो बच्चियों के साथ माल ट्रेन की चपेट में आकर जान गवां दी। बताया गया कि घटना सोमवार की सुबह घटित हुई है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजकुमार ठाकुर की 24 वर्षीय पत्नी रवीता देवी पारिवारिक कलह से आवेशित हो कर गुस्से में घर से निकल गई। दोनों बच्चियों प्रिया कुमारी 6 वर्ष व बेबी कुमारी 2 वर्ष को अपने साथ लेकर घर के बगल स्थित रेलवे ट्रैक से गुजर रहे माल ट्रेन के समक्ष पहुंच गई।इस क्रम में ट्रेन के धक्का से वह वह किनारे गिर बुरी तरह से लहूलुहान हो गई, जबकि उसके दोनों बच्चियों की मौत...
रक्सौल प्रशासन ने अभियान चला कर विभिन्न कल कारखानों  से बरामद किए 46 ऑक्सीजन सिलेंडर

रक्सौल प्रशासन ने अभियान चला कर विभिन्न कल कारखानों से बरामद किए 46 ऑक्सीजन सिलेंडर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।ऑक्सीजन की किल्लत व कालाबाजारी को देखते हुए बिहार सरकार सख्त है।उच्चस्तरीय निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी लगातार छापेमारी कर ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त कर रहे हैं,ताकि,ऑक्सीजन की जरूरत वाले कोविड पेसेंट का उपचार हो सके। रक्सौल में कई कल कारखानों आदि में ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग किया जाता है।एक अभियान चला कर रक्सौल प्रशासन ने सिलेंडर को जब्त किया है। बताया गया है कि शहर में चलाये गए अभियान के तहत एसडीओ आरती के निर्देश पर 46 ऑक्सीजन सिलेंडर को नियंत्रण में ले कर जब्त किया गया है। जिसमें 17 सिलेंडर में ऑक्सीजन पैक था। छापेमारी टीम में एलआरडीसी रामदुलार राम के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी सह अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार व पुलिस अधिकारी सदल शामिल थे।बताया गया है कि इसमे बरामद सिलेंडर रक्सौल के न्यू कोविड स...
शिक्षक संजय सिंह के इंजीनियर पुत्र ई0 हर्ष का इलाज के क्रम में  निधन,शोक की लहर

शिक्षक संजय सिंह के इंजीनियर पुत्र ई0 हर्ष का इलाज के क्रम में निधन,शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना का कहर इस बार युवाओं पर भी टूट रहा है।रक्सौल का एक होनहार युवा इसी कहर का शिकार हो गया।पढ़ाई पूरी कर जॉब की तलाश में दिल्ली इंटरव्यू देने गए हर्ष की मौत ने झकझोर दिया।इसलिए कि वह शिक्षक का पुत्र था।रक्सौल में दो दिनों में दो शिक्षक कोरोना से गुजर गए।इस सदमे में डूबे शिक्षक समाज को दोहरा झटका तब लगा जब प्रखण्ड के जोकियारी गावँ निवासी शिक्षक संजय सिंह का इकलौते पुत्र हर्ष का निधन हो गया।शिक्षक स्व0 श्री नारायण सिंह के पुत्र संजय सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरिया उर्दू में प्रधायापक हैं।हर्ष ने हाल ही में बीटेक की डिग्री ली।एक कम्पनी में अच्छे पैकेज पर सेलेक्शन का मौका था।इसलिए हर्ष इंटरव्यू देने गया।उसे बुखार था।तबियत बिगड़ी ।कोविड के लक्षण दिखे तो हॉस्पिटल में चेकअप कराया गया। बताते हैं कि इलाज के क्रम में कोविड का रिपोर्ट निगेटिव आया।नोएडा के एक हॉस्पिटल मे...
रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने शुरू किया कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन बैंक!

रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने शुरू किया कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन बैंक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल नगरपरिक्षेत्र में गंभीर रुप से बीमार कोरोना संक्रमित मरीजों को रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित ऑक्सीजन बैंक से ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा।इस आशय की जानकारी चैम्बर के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने देते हुए बताया कि रविवार को रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से ऑक्सीजन बैंक की स्थापना के निर्णय के साथ संपन्न हुआ। जिसके उपरांत घोषणा करते हुए अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि संकट की इस घड़ी में रक्सौल अनुमंंडल में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए चैम्बर अपने स्थापित ऑक्सीजन बैंक से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करायेगा । चैम्बर के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चैम्बर द्वारा डॉक्टर की अनुशंसा पर जिस मरीज ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!