गांवों की महिलाएं वैक्सीन के लिए शहर की लगा रहीं चक्कर,विशेष शिविर में भी कुव्यवस्था!
महिलाओं के लिए आयोजित टिकाकरण शिविर में अफरातफरी के बीच हुआ टिकाकरण
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल पीएचसी द्वारा एक ओर जहां बिना सूचना जारी किए विभिन्न वैक्सिनेशन सत्र आयोजित करने से लोगों में क्षोभ व आक्रोश है।वहीं,प्रखण्ड में आयोजित विभिन्न टिकाकरण शिविर के साथ ही शहर के आर्य कन्या मध्य विद्यालय में महिलाओं के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा।
जिसमें जम कर हो हल्ला व धक्का मुक्की व अफरातफरी की स्थिति रही।रक्सौल बीडीओ सन्दीप सौरभ के पहल पर इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर ने महिला पुलिस बल की तैनाती की।जिसके बाद भी भीड़ बेकाबू रही।सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही।
बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच बिना पेय जल और पंखे के टिकाकरण सत्र आयोजित हुआ।शुक्रवार को इस शिविर में करीब 414 महिलाओं को वैक्सीन दिया गया।वहीं, डीसीएलआर राम दुलार राम व कार्यपालक दण्डाधिकारी सन...








