बाल मजदूरी के लिए मुंबई ले जाये जा रहे तीन बच्चों को ट्रेन से किया गया बरामद,तीन दलाल धराये
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल से मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या 05267 मुंबई एल टी टी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन एक्सप्रेस से शनिवार को बचपन बचाओ आंदोलन के तहत बाल मजदूरी के लिए ले जाये जा रहे नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया।
इस बाबत सूचना मिलते ही सक्रिय बचपन बचाव आंदोलन की असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर आरती कुमारी द्वारा एक संयुक्त टीम गठन किया गया। जिसमे सशस्त्र सीमा बल 47th वाटलियन पंटोका, प्रयास संस्था आर पी एफ रक्सौल, सी आई बी रक्सौल, एवम राजकीय रेल पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर तीन नाबालिग बच्चे के साथ तीन दलाल को सम्पर्क में लिया गया। बच्चे की काउंसलिंग में पता चला कि एक बच्चा बेल्डिंग का काम सीखने जा रहा था। दूसरा राज मिस्त्री का और तीसरा कपड़ा उद्योग में काम करने मुंबई जा रहा था।रेस्क्यू किये गए बच्चों में दो पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो व घोड़ासहन तथा एक पश्चिम चंपारण के चौतरवा का निवास...









