विधायक ने इंटर परीक्षा में सूबे स्तर पर रक्सौल का मान बढ़ाने वाली कल्पना को जमीन उपलब्ध कराने का वादा किया पूरा!
रक्सौल।( vor desk )।बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड के परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली नागा रोड निवासी सुश्री कल्पना कुमारी को अब अपना घर मिल सकेगा। ई-रिक्शा चालक अनिल पडित की बेटी कल्पना भूमि हीन परिवार है।राज्य स्तर पर इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कल्पना को सम्मानित करते हुए यह वादा किया था कि उनको सरकार से घर बनाने के लिए जमीन दिलवाऊंगा जो आज पूरा किया गया।
बताया गया कि प्रखण्ड के जोकीयारी ग्राम में सरकारी भूमि से पांच डिसमिल जमीन कल्पना के पिता अनिल पडित को बंदोबस्त करके दिया जा रहा है।जिसको ले कर विधायक श्री सिंहा की उपस्थिति में डीसीएलआर राम दुलार राम एवं अंचलाधिकारी विजय कुमार ने उक्त जमीन का निरीक्षण किया। साथ ही उक्त जमीन को बंदोबस्त कर परिवार को सौप देने का निर्णय किया गया।
विधायक ने कल्पना और उसके परिवार को बधाई देते हुए ...









