कोरोना काल मे बच्चों पर है दलालों की नजर,बचपन बचाने के लिए आगे आने की जरूरत:आरती
रक्सौल।( vor desk )।अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा रक्सौल प्रखण्ड के पनटोका पंचायत के भरतमही गांव के वार्ड नं. 02 में ग्रमीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनटोका पंचायत के मुखियापति अमरजीत प्रसाद चौरसिया और एस एस बी 47 बटालियन पनटोका निरीक्षक राज कुमार थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये बचपन बचाओ आंदोलन की असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर आरती कुमारी ने कहा कि ग्रमीणों को बाल श्रम, मानव व्यापार, बाल विवाह और बंधुआ मजदुरी रोक थाम के लिए आगे आना होगा। कहा कि कोरोना महामारी के कारण बहुत सारे बच्चे घर लौट आये है,स्कूल बन्द है, बहुत सारे परिवार इस महामारी में गरीब हो चुके हैं ,इन परिवारों के बच्चे को दलाल पुनः अपने साथ पलायन की तैयारी में लगे होंगे। इसे रोकने के लिए हम सभी का प्रयास जारी रहना चाहिए।
आरती कु...









