भाजपा महिला मोर्चा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई की कार्य समिति की बैठक आयोजित
* विधायक प्रमोद सिन्हा ने कल्याणकारी योजनाओं को जन जन में फैलाने का किया आह्वान
रक्सौल।(vor desk)। भाजपा महिला मोर्चा के सांगठनिक जिला रक्सौल के जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को सांगठनिक जिला कार्यालय रक्सौल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुपा राज ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रही जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने केंद्र के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी महिलाओं के बीच जानकारी दी। जिससे की उक्त योजनाओं का लाभ सभी गरीब असहाय महिलाओं तक पहुँच सके। स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण अभियान में महिलाओं की महती भागीदारी पर बल दिया।भाजपा व्यवसायिक प...









