रक्सौल प्रशासन व चेम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक,सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद रखने पर सहमति!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में अनुमंडल प्रशासन के साथ रक्सौल चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ एक बैठक आयोजित हुई ।जिसमे बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए निवेदन किया गया की रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के सभी बाजार प्रति सप्ताह 2 दिनों के लिए स्वत बंद रखें। रक्सौल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता के द्वारा इस को सकारात्मक रूप में लेते हुए कहा गया कि सोमवार एवं मंगलवार को रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के सभी बाजारों को बंद रखा जाएगा। जिससे करोना के प्रसार पर रोक लगाया जा सके।
उक्त बैठक क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमे उन्होंने व्यवसायियों से आग्रह किया कि स्थिति खराब होने से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है,इसलिए व्यवसायी अपने दायित्व को समझें और कोविड गाइड लाइंस के अनुपालन के साथ कोविड चेन...









