Sunday, June 28

रक्सौल आसपास

रक्सौल के एक्सप्रेस पार्किंग में हुई आगलगी,नेपाल के हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का उपकरण जला!

रक्सौल के एक्सप्रेस पार्किंग में हुई आगलगी,नेपाल के हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का उपकरण जला!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक्सप्रेस पार्किंग में सोमवार को अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट से हुई आग लगी की घटना में लाखों की सम्पति जल कर राख हो गयी।पार्किंग के इंचार्ज बिनोद कुमार साह ने बताया कि जला हुआ माल ट्रांसपोर्ट का है जो पार्किंग में रखा गया था।जिसमे लाखो रुपए की क्षति हो गई। जले हुए सामग्री में हाइड्रो प्रोजेक्ट का समान शामिल था, जो कि नेपाल जाने वाला था।जिसे पार्किंग मे रखा गया था।जो बिजली के शॉर्ट शर्किट से लगी आग में जल गया। बताया गया कि मेकामिडी कम्पनी ने हाईड्रो पावर का उपकरण जूममबेसी सोलोखूम्बू नेपाल के नाम बुक किया था। माल पहूंचाने के लिए बिजय भारत कार्गो मूवर्स नामक ट्रांसपोर्ट को दिया गया था। विजय भारत कार्गो के ब्रांच मैनेजर जीबोध यादव ने बताया कि इस आगलगी मे लगभग 60 लाख की क्षति हुई है। ...
रक्सौल प्रशासन ने छह आक्सीजन गैस सिलेंडर को किया जब्त!

रक्सौल प्रशासन ने छह आक्सीजन गैस सिलेंडर को किया जब्त!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोविड 19 से बचाव के लिए आक्सीजन गैस बहुत आवश्यक बन गया है। जिसको लेकर देशभर में हाहाकार मचा हुआ है। वही बिहार नेपाल सीमा के रक्सौल में गाड़ी मरम्मत के लिए आक्सीजन सिलेंडर का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है । जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने एक अभियान के तहत गाड़ी मरम्मत केंद्र व लेंथ वर्क शॉप से छह आक्सीजन गैस सिलेंडर को जब्त किया है। रक्सौल में आक्सीजन का अभाव न हो इसलिए आक्सीजन सिलिण्डर का उपयोग करने वाले मैनुल मिया,म.राजा,ओमप्रकाश ठाकुर,ध्रूव ठाकुर,शमीम मिस्त्री,राजेश यादव के बिल्डिंग दुकान से छह आक्सीजन सिलिण्डर जब्त कर अस्पताल को दिया गया।बताया गया है कि केवल मेडिकल उपयोग मे ही आक्सीजन सिलिण्डर लाने का प्रावधान है।आपदा के समय इस दुरुपयोग को रोकने व कोविड संक्रमितों की जीवन रक्षा के लिए यह अभियान चलाया गया है। रक्सौल एसडीओ सुश्री आरती के नेतृत्व में...
जिला विकास उपायुक्त ने किया रक्सौल के दो कोविड सेन्टर का निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश!

जिला विकास उपायुक्त ने किया रक्सौल के दो कोविड सेन्टर का निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कोविड के संक्रमण पर नियंत्रण करने व मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराने के दृष्टिकोण से पूर्वी चम्पारण जिला के उप बिकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह ने रविवार को रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल व एसआरपी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये।।इन दोनों हॉस्पिटल को डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने दोनो अस्पतालों में कोविड मरिजों को सरकारी दर पर बेहतर उपचार के लिए सरकार के निर्धारित मानकों के मुताबिक उपलब्ध संसाधनो की जानकारी ली।साथ ही बेड की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया। इस क्रम में उन्होंने डंकन हॉस्पिटल के नोडल डॉ0 प्रभु लाल जोसेफ व एसआरपी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ सुजीत कुमार से संक्रमण रोक थाम व उपचार के मसले पर चर्चा की।साथ ही रैपिड एंटीज किट से चल रहे कोविड जांच की समीक्षा की।वहीं,आ...
25 अप्रैल से यानी रविवार से लागू होगा साप्ताहिक बन्दी का आदेश,जिला प्रशासन ने जारी किया संशोधित आदेश

25 अप्रैल से यानी रविवार से लागू होगा साप्ताहिक बन्दी का आदेश,जिला प्रशासन ने जारी किया संशोधित आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार की शाम सप्ताह में दो दिन यानी शनिवार व रविवार को बन्दी का जो आदेश निर्गत किया है,वह रविवार यानी 25 अप्रैल से लागू होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने संशोधित आदेश जारी किया है। बता दे कि पहले नए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया था,जिससे यह बन्दी शनिवार से ही प्रभावित होती। इस वजह से व्यवसायियों में पैनिक की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसको ले कर चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से जिला पदाधिकारी का ध्यानाकर्षण कराया गया। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों द्वारा व्यवसायियों की समस्या से अवगत कराया गया एवं उनसे निवेदन किया गया कि यह आदेश कल की जगह परसों रविवार से लागू हो। सभी बातों पर विचार कर जिला प्रशासन की ओर से सूचित किया गया है कि आदेश कल यानी शनिवार की जगह परसों यानी रविवार से लागू होगा।इस संदर्भ में जिलाधिकारी ने एक नय...
चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया शनि व रविवार के बन्दी का समर्थन,कहा -रक्सौल के व्यापारी प्रशासन के  साथ:अरुण गुप्ता

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया शनि व रविवार के बन्दी का समर्थन,कहा -रक्सौल के व्यापारी प्रशासन के साथ:अरुण गुप्ता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने जिला प्रशासन द्वारा शनिवार व रविवार की बन्दी का समर्थन करते हुए कहा है कि व्यवसायियों-उद्यमियों से आग्रह है कि निर्देशों का अनुपालन करें।अपने अपने प्रतिष्ठानों को बन्द रखें।कोरोना चेन को तोड़ने में मदद करें। उन्होंने कहा है कि जिला स्तर पर जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक द्वारा जो निर्देश जारी किए हैं,उसके अनुपालन के लिए चेम्बर ऑफ कॉमर्स प्रतिबद्ध है।हर कदम पर सहयोगी भूमिका में है। उन्होंने कहा कि विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा व एसडीओ सुश्री आरती के नेतृत्व में हुई बैठक में व्यवसायियों के हित में सप्ताह में दो दिन की बन्दी पर सहमति बनी थी।जिसमे स्वेच्छा से सोमवार व मंगलवार को दुकानों को बन्द रखनी थी। लेकिन,शुक्रवार की देर शाम अधिकारियों व मोतिहारी तथा रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स से हुई समन्वयकारी वार्ता के बाद नि...
जिला प्रशासन ने जारी किया दिशा निर्देश:शनि व रविवार को नही खुलेंगी ये दुकानें….समय का अनुपालन जरूरी!

जिला प्रशासन ने जारी किया दिशा निर्देश:शनि व रविवार को नही खुलेंगी ये दुकानें….समय का अनुपालन जरूरी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*25 अप्रैल 2021 रविवार से लागू होगा निर्देश,इस शनिवार को नही होगी बन्दी मोतिहारी/रक्सौल ।( vor desk )।।कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण व मौत एवं उक्त बीमारी से संभावित खतरे के मद्देनजर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने शुक्रवार को नए गाइड लाइंस जारी किए हैं।बाजार में भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों व चेंबर ऑफ कॉमर्स के इत्यादि के साथ बैठक के बाद जिले के दुकानों/प्रतिष्ठानों को खोलने के लिए तालिका निर्धारित की गई है। जिसमे प्रथम श्रेणी के तहत मेडिकल से सम्बंधित दुकानें, सभी सरकारी व निजी अस्पताल ,निजी क्लिनिक ,सभी पेट्रोल पंप,एवं मोटर गैरेज तथा वर्क शॉप 24×7 खुल सकेंगी। द्वितीय श्रेणी के तहत फल,सब्जी,दूध,मिट ,मछली,किराना की दुकानें, सब्जी मंडी,फल मंडी एवं अनाज मंडी प्रति दिन 6 बजे से अपराह्न 6 बजे तक खुल सकेंगी। तृतीय श्रेणी में रेस्टो...
रक्सौल में फिर एक कोरोना संक्रमित युवक की मौत,कड़ी सुरक्षा के बीच अंत्येष्टि सम्पन्न

रक्सौल में फिर एक कोरोना संक्रमित युवक की मौत,कड़ी सुरक्षा के बीच अंत्येष्टि सम्पन्न

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में फिर एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड संख्या 21 निवासी एक युवक की मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक,स्थानीय नवल प्रसाद गुप्ता के पुत्र अनुरुद्ध प्रसाद गुप्ता उर्फ गया प्रसाद(46 ) की मौत गुरुवार की बीती रात्रि हो गई। संक्रमित होने के बाद उनका उपचार शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था।जहां से गुरुवार को उन्हें पटना रेफर कर दिया गया था।जहां उनकी मौत हो गई। कोरोना से मौत की पुष्टि रक्सौल के अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने की है। बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह शव रक्सौल आते ही कोहराम मच गया।जबकि, पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। ...
रक्सौल विश्वमोहन मार्किट आगलगी कांड: जिंदा जलने से बचे जायका रेस्टुरेंट के संचालक व कर्मी!

रक्सौल विश्वमोहन मार्किट आगलगी कांड: जिंदा जलने से बचे जायका रेस्टुरेंट के संचालक व कर्मी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत- नेपाल सीमावर्ती रक्सौल शहर के मुख्य पथ स्थित एक मिठाई दुकान' राज स्वीट्स 'में आधी रात को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सिलेंडर बलास्ट करने लगा।सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की टीम पहुंच गई।लेकिन,रक्सौल थाना को कुछ मिनटों की दूरी तय करने में आधा घण्टे से ज्यादा लग गए।यदि समय रहते आग पर काबू नही पाया जाता तो न केवल बड़ी हादसा तय था,बल्कि, करोड़ो की क्षति होती,क्योंकि,मिठाई दुकान के इर्द गिर्द ज्वेलरी की दुकानें संचालित थी। जो इस घटना में सुरक्षित बच गए।कुछ फ्लार्ग की दूरी पर ही इंडियन ऑयल डिपो भी मौजूद है।अगल बगल के लोगों ने भी आग लगी की खबर फैलते ही घरों से निकल भागे।बाद में कोई एक डेढ़ घण्टे की मशक्कत से आगलगी पर काबू पाया जा सका। जिंदा जलने से बचे आधे दर्जन लोग: मिठाई दुकान के ऊपरी तल्ले में जायका रेस्टुरेंट संचालित है।जिसके संचालक मो...
रामगढ़वा के आमोदेई में मुर्गी फॉर्म में हजारों मुर्गियां मरी,इधर- उधर फेंके जाने से दहशत में लोग!

रामगढ़वा के आमोदेई में मुर्गी फॉर्म में हजारों मुर्गियां मरी,इधर- उधर फेंके जाने से दहशत में लोग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना बीमारी के प्रकोप से लोग अभी राहत की सांस भी नही लिए कि इसी बीच मुर्गियों में अज्ञात बीमारी से हो रही मौत ने सनसनी फैला दिया है। रामगढ़वा प्रखण्ड के अमोदेई के नजदीक पचौडिटोला गांव में अचानक से हजारों मुर्गियां मरने लगी हैं। मुर्गी फर्म के मालिक लालबाबू अंसारी ने लापरवाही करते हुए सभी मरे हुए मुर्गियों को गाँव के बगल में बगीचे में फेंक दिया । कुछ मुर्गी अभी भी फर्म में मरे पड़े है। सुबह टहलने निकले गाँव के लड़कों को मरे हुए मुर्गियों के दुर्गंध से पता चला। तब गाँव के लड़कों ने मुर्गी फार्म के मालिक को उसे ढकने को कहा। आननफानन में फर्म के मालिक ने आधा अधूरा ढंक कर खानापूर्ति कर दिया । अभी भी आसपास बहुत से मरे हुए मुर्गी बिखरे पड़े है। गाँव को लोगो को मरे हुए मुर्गी के दुर्गंध से रहना मुश्किल हैं।इतने सारे मुर्गियों के मरने के बाद आशंका जताई गई है कि इनकी मौत...
भाकपा माले की 52 वीं वर्षगांठ मनी,जनांदोलन को शक्तिशाली बनाने का लिया गया संकल्प!

भाकपा माले की 52 वीं वर्षगांठ मनी,जनांदोलन को शक्तिशाली बनाने का लिया गया संकल्प!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।छौड़ादानो अंचल के नारायण चौक पकड़िया में भाकपा माले की 52वीं वर्षगांठ मनाई गईं। इस मौके पर उपास्थित लोगो ने पीड़ित जनता की सेवा करने तथा लोकतंत्र एवं न्याय के लिए जन आंदोलन को शक्तिशाली करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन रूपलाल शर्मा ने किया। पार्टी स्थापना दिवस में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रभु देव यादव ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में मोदी-नीतीश की सरकार नाकाम रही है। आज के दौर में भी समुचित इलाज के अभाव में लोग बेमौत मर रहे हैं। उन्होंने सरकार से इलाज के प्राथमिक व सेकेंडरी संस्थानों में कोविड-19 के इलाज का विस्तार, सभी गरीबों के लिए मुफ्त राशन व गुजारा भत्ता की व्यवस्था, आशाओ सहीत स्कीम वर्कर्स को लॉकडाउन भाता देने की मांग की। इसके साथ साथ कोविड-19 के खिलाफ जागरूकता फैलाने के वास्ते नेतृत्व कारी पदों पर बैठे...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!